प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया
प्रधानमंत्री मोदी ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी
नई टीम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यूपी का रिकॉर्ड विकास होगा: पीएम मोदी
विकास हमारा एकमात्र लक्ष्य और उद्देश्य है। जब उत्तर प्रदेश का विकास होगा, भारत का भी विकास होगा: प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्री योगी आदित्यरनाथ, श्री केशव प्रसाद मौर्य, श्री दिनेश शर्मा और उन सभी को बधाई दी जिन्होने उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन पर पद और गोपनीयता की शपथ ली है। नई सरकार के प्रति भारी विश्वाउस जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नई टीम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड विकास होगा और जब उत्तर प्रदेश में विकास होता है तो भारत का भी विकास होता है।

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा :- ‘योगी आदित्यभ नाथ जी, केशव प्रसाद मौर्य जी, दिनेश शर्मा जी और उन सभी को बधाई, जिन्होंने आज शपथ ली है। उत्ततर प्रदेश की सेवा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।

मुझे पूरा विश्वाजस है कि यह नई टीम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। प्रदेश में रिकार्ड विकास होगा।

हमारा एक ही मिशन और लक्ष्य। है – विकास। जब उत्तकर प्रदेश का विकास होगा तो भारत का भी विकास होगा। हम उत्तर प्रदेश के युवाओं का विकास और उनके लिए अवसरों का निर्माण करना चाहते हैं।’

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s rousing $14.8 billion coaching industry story gets 'vidyapeeth' partner

Media Coverage

India’s rousing $14.8 billion coaching industry story gets 'vidyapeeth' partner
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने निःस्वार्थ सेवा और समर्पण की भावना को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 21, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नदियों का अविरल प्रवाह हमें सिखाता है कि हम किस प्रकार अपनी क्षमताओं का उपयोग मानवता की भलाई के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नि:स्वार्थ सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-

“जीवनं स्वं परार्थाय नित्यं यच्छत मानवाः।

इति सन्देशमाख्यातुं समुद्रं यान्ति निम्नगाः॥”

इस सुभाषितम् का संदेश है कि हमें अपना जीवन दूसरों की सेवा और कल्याण के लिए समर्पित करना चाहिए। जिस प्रकार नदियां निरंतर और निस्वार्थ भाव से बहती हुई अपने जल मार्ग में आने वाले असंख्य प्राणियों का जीवन पोषित करती हैं और अंतत: समुद्र में विलीन हो जाती हैं, उसी प्रकार हमें भी अपना समय, क्षमता और संसाधन दूसरों के कल्याण के लिए समर्पित करना चाहिए। मानव जीवन की वास्तविक सार्थकता नि:स्वार्थ सेवा, परोपकार और लोककल्याण में ही निहित है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:

“नदियों का अविरल प्रवाह सिखाता है कि हम किस प्रकार अपने सामर्थ्य का उपयोग मानवता की भलाई के लिए कर सकते हैं। निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और परोपकार की यही भावना राष्ट्र को नई दिशा देती है।

जीवनं स्वं परार्थाय नित्यं यच्छत मानवाः।

इति सन्देशमाख्यातुं समुद्रं यान्ति निम्नगाः॥”