विश्व को स्वच्छ बनाने के लिए 4P आवश्यक हैं - पॉलिटिकल लीडरशिप, पब्लिक फंडिंग, पार्टनरशिप और पीपल्स पार्टिसिपेशन: प्रधानमंत्री मोदी
स्वतंत्रता आंदोलन के समय गांधी जी ने एक बार कहा था कि स्वतंत्रता और स्वच्छता में से, वह स्वच्छता को अधिक प्राथमिकता देंगे: पीएम मोदी
पिछले 4 वर्षों में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के जरिए 125 करोड़ भारतीयों ने गांधी जी को श्रद्धांजलि दी है: प्रधानमंत्री
गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सवा सौ करोड़ भारतवासियों ने स्वच्छ भारत अभियान को दुनिया का सबसे बड़ा जन आंदोलन बना दिया: प्रधानमंत्री मोदी
एक स्वच्छता अभियान के लिए इतने सारे देशों का एक साथ आना अपने आप में एक अद्भुत बात है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन (एमजीआईएससी) को संबोधित किया। एमजीआईएससी एक 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन रहा है, जो दुनिया भर के स्वच्छता मंत्रियों और अन्य नेताओं को वाश (जल, स्वच्छता और साफ-सफाई) के लिए एकजुट किया।

प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव श्री एंटोनियो गुटेरेज के साथ एक डिजिटल प्रदर्शनी का दौरा किया। मंच पर गणमान्य व्यक्तियों ने महात्मा गांधी पर स्मारक डाक टिकट और महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन - "वैष्णव जन तो" पर आधारित एक मेडली सीडी जारी की। इस अवसर पर स्वच्छ भारत पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

 

 

 

अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी द्वारा स्वच्छता पर दिए गए बल का उल्लेख किया। उन्होंने 1945 में प्रकाशित महात्मा गांधी के "रचनात्मक कार्यक्रम" का उल्लेख किया, जिसमें ग्रामीण स्वच्छता एक महत्वपूर्ण विषय थी।

प्रधान मंत्री ने कहा कि अगर अशुद्ध वातावरण को साफ नहीं किया जाता है, तो ऐसी स्थिति को बढ़ावा मिलता है, जहां कोई भी व्यक्ति उन परिस्थितियों को स्वीकार करना शुरू कर देता है। इसके विपरीत, अगर कोई व्यक्ति अपने आस-पास की गंदगी को साफ करता है, तो वह ऊर्जा प्राप्त करता है, और वह स्वयं मौजूदा प्रतिकूल परिस्थितियों को स्वीकार नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि यह महात्मा गांधी की प्रेरणा ही थी, जिसने स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी से प्रेरित होकर भारतीयों ने स्वच्छ भारत मिशन को दुनिया का सबसे बड़ा जन आंदोलन बना दिया है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वच्छता, जो 2014 में 38 प्रतिशत थी, अब 94 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि अब 5 लाख से ज्यादा गांव खुले में शौच (ओडीएफ) से मुक्त हैं। उन्होंने कहा कि भारत सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। उन्होंने दुनिया को स्वच्छ बनाने में "4 पी" – राजनीतिक नेतृत्व, सार्वजनिक निधि, साझेदारी और जनता की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Post launches drone delivery pilot across Himachal, Assam

Media Coverage

India Post launches drone delivery pilot across Himachal, Assam
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 22 अगस्त 2026
August 22, 2026

Citizens Appreciate PM Modi’s Leadership Driving India’s Growth, Innovation and Connectivity