महात्मा गांधी के विचारों में वो शक्ति है जो आज की वैश्विक चुनौतियों को कम कर सकती हैं: प्रधानमंत्री मोदी
स्वच्छता हर भारतीय का स्वभाव बनना चाहिए। स्वच्छता हमारी रग-रग में, हमारे विचारों में बसना चाहिए: पीएम मोदी
भारत अहिंसा की भूमि है। यह महात्मा गांधी की धरती है: पीएम मोदी
गोभक्ति के नाम पर लोगों की हत्या किसी भी स्थिति में मंजूर नहीं: प्रधानमंत्री मोदी
आइए, हम सब एक साथ मिलकर काम करें और महात्मा गांधी के सपनों के भारत का निर्माण करें: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात में साबरमती आश्रम के शताब्दी वर्ष समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों में वह शक्ति है जो विश्व में आज की चुनौतियां का समाधान कर सकती है।

उन्होंने कहा कि एक समाज के रूप में, अपने इतिहास के साथ जुड़े रहना अनिवार्य है।श्रीमद् राजचंद्रजी की 150वीं जयंती पर उनके योगदान की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि उनके जीवन और विचारों पर और भी अधिक शैक्षिक शोध किए जाएं।

स्वच्छता के बारे में चर्चा करते हुए, श्री मोदी ने कहा कि हमें इसे एक आदत के रूप में अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर यह उनके लिए एक श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने विश्व भर के लोगों से साबरमती आश्रम आकर देखने का आग्रह किया।

गोरक्षकों के बारे में कड़ी टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “हम अहिंसा की धरती पर बसे हैं। यह महात्मा गांधी की धरती है। किसी ने भी गायों की रक्षा करने के बारे में महात्मा गांधी और आचार्य विनोबा भावे से अधिक नहीं कहा है। हां, ऐसा होना चाहिए।”

हालांकि उन्होंने अत्यधिक जोर देते हुए कहा कि गौ भक्ति के नाम पर लोगों की हत्या करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है जिसका महात्मा गांधी ने समर्थन किया होता। उन्होंने कहा कि एक समाज के रूप में, हिंसा का कोई स्थान नहीं है; इस देश में किसी व्यक्ति को भी कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि वह महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए साथ मिलकर काम करें जिससे हमारे स्वतंत्रता सेनानी गौरवान्वित हो।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s pharmaceutical sector records transformative growth over 12 years, strengthening affordable healthcare and self-reliance

Media Coverage

India’s pharmaceutical sector records transformative growth over 12 years, strengthening affordable healthcare and self-reliance
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 19 जून 2026
June 19, 2026

Appreciation for India’s Domestic Growth and Rising Global Influence under PM Modi’s Leadership