प्रधानमंत्री मोदी ने उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया, 5 करोड़ बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन वितरित किये
हमारी सरकार गरीबों के लिए है। हम गरीबों के कल्याण के लिए काम करेंगे: प्रधानमंत्री मोदी
मैं एलपीजी सब्सिडी छोड़ने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देता हूँ। आज उन्हीं के कारण गरीब परिवारों को नया एलपीजी कनेक्शन मिल पाया है: प्रधानमंत्री
भारत के पूर्वी भाग तक विकास का फल पहुंचाना होगा और तभी हम गरीबी के खिलाफ लड़ाई में ख़ुद को मजबूत कर पाएंगे: प्रधानमंत्री
भारत सरकार पूरी मेहनत के साथ काम कर रही है और गरीबों के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा संसाधनों का आवंटन कर रही है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बलिया में प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्‍य अगले तीन वर्षो में गरीबी रेखा से नीचे के पांच करोड़ लाभार्थियों को रसोई गैस के कनेक्‍शन प्रदान करना है। 

1 मई को श्रमिक दिवस के रूप में मनाए जाने का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस सदी में, दुनिया के सभी श्रमिकों का उद्देश्‍य विश्‍व को एकजुट करने की दिशा में होना चाहिए।

उन्‍होंने दोहराते हुए कहा कि केन्‍द्र सरकार का प्राथमिक उद्देश्‍य गरीबों के कल्‍याण पर केन्‍द्रित रहा है। प्रधानमंत्री ने पिछले दो वर्षो में केन्‍द्र सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्‍याण के लिए उठाए गये विभिन्‍न कदमों का भी उल्‍लेख किया।
प्रधानमंत्री ने स्‍मरण किया कि बलिया क्रांतिकारी मंगलवार पांडे की भूमि है। उन्‍होंने कहा कि पूर्वी उत्‍तर प्रदेश का विकास दशकों से प्रभावित रहा है, अब इस क्षेत्र में संपर्क को मजबूत बनाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार उत्‍तर प्रदेश के विकास के लिए जबरदस्‍त संसाधनों का आबंटन कर रही है। उन्‍होंने ग्रामीण विद्युतीकरण की त्‍वरित प्रगति का भी उल्‍लेख किया।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Vande Bharat AC chair car fares much lower than those in China, Japan, France: Railway Minister Ashwini Vaishnaw

Media Coverage

Vande Bharat AC chair car fares much lower than those in China, Japan, France: Railway Minister Ashwini Vaishnaw
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 12 फ़रवरी 2026
February 12, 2026

Sustainable, Strong, and Global: India's 2026 Surge Under PM Modi's Transformative Leadership