प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेतु भारतम परियोजना का शुभारंभ किया
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित और सहज यात्रा के लिए पुल के निर्माण पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे
सेतु भारतम परियोजना: 208 नए ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज बनाये जाएंगे
सेतु भारतम परियोजना: 1500 पुलों को चौड़ा किया जाएगा
एक देश के लिए सड़कों का वही महत्व है जो मानव शरीर में धमनियों और नसों का है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पचास हजार करोड़ रुपए के निवेश से राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुल निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना “सेतु भारतम” का शुभारंभ किया।

योजना के अंतर्गत सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को वर्ष 2019 तक रेलवे क्रांसिग रहित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

“सेतु भारतम” योजना में 208 नए “ पुलों के उपर सड़क और पुलों के नीचे सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही 1500 पुलों को चौड़ा, पुनः स्थापित और बदला जाएगा।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार इस दिशा में बहुत बड़ा परिवर्तन करने की आशा रखती है। देश के विकास के लिए अच्छे आधारभूत ढांचे की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि देश को सड़कों की आवश्यकता वैसे ही है जैसे मानव शरीर में धमनियों और नसों की आवश्यकता होती है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा आधारभूत ढांचे के विकास के लिए रेलवे, सिचांई और डिजिटल कनेक्टीविटी आदि क्षेत्रों में केंद्र सरकार के कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी भी दी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s march towards self-reliance in med-tech

Media Coverage

India’s march towards self-reliance in med-tech
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister condoles loss of lives in a mishap in Chamba, Himachal Pradesh
August 08, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, condoled loss of lives due to a mishap in Chamba, Himachal Pradesh. "My thoughts are with the families who have lost their loved ones. May those injured recover at the earliest", Shri Modi stated.

The Prime Minister posted on X:

The loss of lives due to a mishap in Chamba, Himachal Pradesh, is deeply saddening. My thoughts are with the families who have lost their loved ones. May those injured recover at the earliest: PM @narendramodi