भारत और पुर्तगाल ने साझा ऐतिहासिक संबंधों के आधार पर आधुनिक द्विपक्षीय संबंध स्थापित किए हैं: प्रधानमंत्री
संयुक्त राष्ट्र और उसके साथ वैश्विक मुद्दों पर हमारे मजबूत सन्मिलन ने हमारी भागीदारी को मजबूत बनाया है: प्रधानमंत्री
भारत और पुर्तगाल के बीच व्यापार, निवेश और व्यापारिक साझेदारी को बढ़ावा और मजबूती देना हमारी साझा प्राथमिकता है: प्रधानमंत्री

 

महामहिम, प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा,
विशिष्ट प्रतिनिधिगण,
मीडिया के सदस्यों,
मित्रों,
आप सभी को नमस्कार।
महामहिम,

आपको और आपके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है। यह आपकी भारत की पहली राजकीय यात्रा हो सकती है, लेकिन आप न तो भारत के लिए अजनबी हैं और न ही भारत आपके लिए अपरिचित है। इसलिए, इस सर्द शाम में आपका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए मुझे यह भी कहना चाहिए, वेलकम बैक (वापसी पर आपका स्वागत है)।

हम अत्यंत गौरवान्वित हैं कि आपने बेंगलुरु में भारतीय प्रवासी दिवस उत्सव के दौरान हमारे प्रवासी भारतीय दिवस का मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण स्वीकार किया। कल, हमारे पास एक ऐसे प्रतिष्ठित राजनेता की शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाने का विशेषाधिकार होगा, जिसकी पारिवारिक जड़ें भारत में हैं। मैं उन उपलब्धियों के लिए भी आपको बधाई देता हूं, जो आपके प्रधानमंत्री रहते हुए पुर्तगाल ने हासिल की हैं। आपके नेतृत्व में पुर्तगाल की अर्थव्यवस्था स्थिरता और सही दिशा की ओर बढ़ रही है।

मित्रों,

भारत और पुर्तगाल ने साझा ऐतिहासिक जुड़ाव की बुनियाद पर एक आधुनिक द्विपक्षीय साझेदारी का निर्माण किया है। संयुक्त राष्ट्र समेत वैश्विक मुद्दों पर दृढ़ता से एक ओर झुकाव रखने के कारण हमारी साझेदारी को मजबूती मिली है। आज प्रधानमंत्री कोस्टा के साथ व्यापक विचार-विमर्श के दौरान हमने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-पुर्तगाल संबंधों की विस्तार से समीक्षा की। हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि दोनों देशों को अपनी भागीदारी में आर्थिक अवसरों की पूरी क्षमता को महसूस करते हुए कार्रवाई उन्मुख दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आज जिन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं वे ऐसा करने के हमारे साझे संकल्प का एक संकेत है।

मित्रों,

दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और व्यापारिक भागीदारी को विस्तार एवं मजबूती देना हमारी साझा प्राथमिकता है। बुनियादी ढांचे, अपशिष्ट एवं जल प्रबंधन, सौर एवं पवन ऊर्जा और नवाचार के क्षेत्र, दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत वाणिज्यिक संबंधों का निर्माण करने के लिए अवसरों से भरे पड़े हैं। स्टार्ट-अप के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने का हमारा अनुभव द्विपक्षीय संबंधों में तेजी लाने वाला क्षेत्र हो सकता है। यह हमारे युवा उद्यमियों के बीच एक फलदायी भागीदारी के निर्माण के लिए अद्वितीय संभावनाएं प्रदान करता है, जिससे दोनों देशों के समाज को धन और मूल्य (वैल्यू) दोनों की प्राप्ति होगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि स्टार्ट-अप पुर्तगाल और स्टार्ट-अप इंडिया के बीच बनने वाली भागीदारी हमारी नवाचार और प्रगति की पारस्परिक खोज में मददगार होगी।

प्रधानमंत्री कोस्टा और मैं रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में हमारी साझेदारी को और गहरा बनाने पर भी सहमत हुए हैं। रक्षा सहयोग के क्षेत्र में आज जिन समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं, उनसे लाभ के इस क्षेत्र में हमें अपनी-अपनी क्षमता का दोहन करने में मदद मिलेगी। खेल एक और ऐसा क्षेत्र है, जो द्विपक्षीय संबंधों में संभावनाशील है। महामहिम, हमें इस बात की जानकारी है कि आप फुटबॉल के एक उत्सुक प्रशंसक रहे हैं। फुटबॉल में पुर्तगाल की महारत और भारत में इस खेल के क्षेत्र में तेजी से हो रहा विकास, खेलों में एक उभरती हुई साझेदारी का केंद्र बन सकता है।

मित्रों,

भारत और पुर्तगाल कई अंतर्राष्‍ट्रीय मामलों पर समान दृष्टिकोण साझा करते हैं। मैं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए पुर्तगाल के निरंतर समर्थन के लिए प्रधानमंत्री कोस्टा को धन्यवाद देता हूं। मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) में भारत की सदस्यता को समर्थन देने और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता का समर्थन करने के लिए भी हम पुर्तगाल के आभारी हैं। हमने हिंसा और आतंक के तेजी से बढ़ते तथा फैलते खतरों के खिलाफ वैश्विक समुदाय द्वारा पुख्ता और तत्काल कार्रवाई किए जाने पर भी विचार-विमर्श किया है।

 

महामहिम,

भारत और पुर्तगाल एक सांस्कृतिक कैनवास को साझा करते हैं। हम आपके पिता ओरलैंडो कोस्टा की इस जगह और गोवा तथा भारतीय-पुर्तगाली साहित्य को समृद्ध बाने के लिए अत्यंत सराहना करते हैं। आज, हमने दो डांस फार्म को समर्पित स्मारक टिकटों को जारी किया है। कला के ये दो रूप, एक पुर्तगाली, एक भारतीय, हमारी सांस्कृतिक समानताओं के अद्भुत उदाहरण हैं।

महामहिम,

अगले दो दिनों के लिए भारत में भ्रमण और कार्यक्रमों का आपका एक रोमांचक एजेंडा है। मैं आपको और आपके प्रतिनिधिमंडल को बेंगलुरू, गुजरात और गोवा में ठहरने तथा वहां का अनुभव करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं विशेष रूप से आपको गोवा की यादगार यात्रा और अपनी पुश्तैनी जड़ों से फिर से जुड़ने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

धन्यवाद।
बहुत-बहुत धन्यवाद।

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s data centre boom: Mumbai cracks global top 15, Hyderabad pipeline set to surge 15x

Media Coverage

India’s data centre boom: Mumbai cracks global top 15, Hyderabad pipeline set to surge 15x
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री 27 अगस्त को 'खेलो इंडिया डायलॉग' में युवाओं को संबोधित करेंगे
August 26, 2026
'खेलो इंडिया डायलॉग' एक ऐसा साझा मंच होगा, जहां खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक कर्तव्य, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण का एक साथ संगम देखने को मिलेगा 
खेलो इंडिया डायलॉग के तहत 'युवा संवाद' में पांच मुख्य थीमों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा: खेल, ओलंपिक आकांक्षाएं, युवा नेतृत्व, विकसित भारत और नशामुक्त युवा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'खेलो इंडिया डायलॉग' को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं को साझा करना और युवा-नेतृत्व वाले विकसित भारत के निर्माण के लिए उनके विचारों का योगदान प्राप्त करना है।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उत्सव के एक हिस्से के रूप में 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले से दो-दो कॉलेजों के युवाओं की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास के एजेंडे के केंद्र में रखते हुए एक फिट, अनुशासित और खेल-समर्पित राष्ट्र का निर्माण करना शामिल है।

राष्ट्रव्यापी 'खेलो इंडिया डायलॉग' खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण को एक साझा मंच पर एक साथ लाएगा। यह युवाओं को देश की खेल संबंधी आकांक्षाओं से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा, साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि उनके विचार और दृष्टिकोण भारत के युवा व खेल इकोसिस्टम पर चल रही निरंतर चर्चा का हिस्सा बनें।

राष्ट्रीय कार्यक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर संवाद आयोजित किए जाएंगे, जिनमें युवा प्रतिभागी, MY भारत के स्वयंसेवक, स्थानीय खिलाड़ी और जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस पहल की एक प्रमुख विशेषता खेल में रुचि रखने वाले युवाओं और भारत के अग्रणी एथलीटों व पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद होगी। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र 'युवा संवाद' होगा, जहां युवा प्रतिभागियों को अपने विचारों, दृष्टिकोणों और आकांक्षाओं को व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह संवाद पांच थीम पर आधारित होगा:

  • बेहतर सुविधाओं, कोचिंग, खेल विज्ञान और समावेशी भागीदारी के माध्यम से भारत के खेल इकोसिस्टम में सुधार करना;
  • वैज्ञानिक तरीकों से प्रतिभा की पहचान, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और एथलीटों के लंबे समय तक विकास के जरिए 2036 ओलंपिक के लिए नए खिलाड़ियों को तैयार करना;
  • गवर्नेंस प्लेटफ़ॉर्म और 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) के वॉलंटियरिंग अभियानों के ज़रिए नए युवा लीडर्स तैयार करना;
  • नागरिक कर्तव्य भाव, भविष्य के लिए उपयोगी कौशल और व्यवस्थित स्वयंसेवा के माध्यम से विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना;
  • 'नशा मुक्त युवा' अभियान को बढ़ावा देने के लिए खेल और साथियों के नेटवर्क का उपयोग किया जा रहा है, ताकि मादक पदार्थों के व्यसन के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ी जा सके। इस पहल को 2 अगस्त 2026 को शुरू किए गए प्रधानमंत्री के 100-सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित साप्ताहिक 'जन भागीदारी' कार्यक्रमों से और अधिक बल मिल रहा है।