प्रधानमंत्री ने मीडिया से आग्रह किया कि वे उन लोगों के जीवन के बारे में लोगों को बताएं जिन्होंने शिक्षा की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया
एक समय था जब भारतीयों को सपेरों के तौर पर जाना जाता था लेकिन अब उन्होंने डिजिटल दुनिया में अपनी जगह बना ली है: प्रधानमंत्री
21वीं सदी में, युवा देश को नई ऊंचाईयो पर लेकर जाएंगे, इसके लिए हमें युवाओं को कुशल बनाने की जरूरत है: प्रधानमंत्री
रिसर्च और इनोवेशन हमारे लिए जरूरी है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री ने विमुद्रीकरण के फैसले पर कहा, हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जो लोग दोषी हैं उन्हें सजा मिले

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने मीडिया से आग्रह किया कि वे उन लोगों के जीवन के बारे में लोगों को बताएं जिन्होंने शिक्षा की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था जब भारतीयों को सपेरों के तौर पर जाना जाता था लेकिन अब उन्होंने डिजिटल दुनिया में अपनी जगह बना ली है। प्रधानमंत्री ने कौशल विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, ‘21वीं सदी में, युवा देश को नई ऊंचाईयो पर लेकर जाएंगे, इसके लिए हमें युवाओं को कुशल बनाने की जरूरत है।’

प्रधानमंत्री ने इनोवेशन को जरूरी बताते हुए कहा, ‘रिसर्च और इनोवेशन हमारे लिये जरूरी है।’

प्रधानमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने की आवश्यकता का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय शिक्षण संस्थाओं को प्रतिस्पर्धा करने और पूरी दुनिया में सबसे अच्छा बनने के लिए आमंत्रित किया।

Referring to the recent decision of the Union Government on demonetization of Rs. 500 and Rs. 2000 currency notes, the Prime Minister said that on 8th November many प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाने के हालिया फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि 8 नवम्बर को देश के अधिकतर लोग चैन की नींद सोए, जबकि बहुत सारे लोगों को अब तक नींद नहीं आई। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह सरकार कभी निर्दोष लोगों को परेशान नहीं करेगी लेकिन सरकार आपको इस बात का भी भरोसा दिलाना चाहती है कि जो लोग दोषी हैं उन्हें सजा मिलेगी।’

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India-New Zealand elevate ties to strategic partnership; Scripts 2030 roadmap, $20bn investment & Indo-Pacific security

Media Coverage

India-New Zealand elevate ties to strategic partnership; Scripts 2030 roadmap, $20bn investment & Indo-Pacific security
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया
July 12, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कतर राज्य के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया। श्री मोदी ने उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद किया, जिनसे उन्हें फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

‘‘कतर राज्‍य के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं। एक दूरदर्शी नेता जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया, हम उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद करते हैं जिनसे मुझे फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। मैं कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी और पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

@TamimBinHamad”