पंचायती राज दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर की पंचायतों को संबोधित किया
ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों की तरह ही सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी
पंचायतों में महिला प्रतिनिधियों को सुनिश्चित करना चाहिए कि गांव में पर्याप्त शौचालय हैं या नहीं: प्रधानमंत्री मोदी
आपके पास कुछ परिवर्तनकारी करने का अवसर है: ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने पंचायतों से आग्रह किया कि वे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्‍ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जमशेदपुर से देशभर की सभी पंचायतों को संबोधित किया।

इस अवसर को ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की परिणिति के रूप में भी चिन्‍हित किया जाता है जो 14 अप्रैल को महू में बाबा साहेब अंबेडकर की 125वीं जयंती से प्रारंभ हुआ था।

श्री नरेन्‍द्र मोदी ने जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं और सेवाएं शहरों के समान होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने कार्यकाल को ग्रामों में परिवर्तनकारी बदलाव लाने के उद्देश्‍य से लोगों की सेवा की दिशा में उपयोग करने का आह्वान किया। विशेष रूप में, उन्‍होंने कहा कि महिला सदस्‍य शौचालयों के निर्माण जैसे क्षेत्रों में नेतृत्‍व की भूमिका निभा सकती हैं।

उन्‍होंने पंचायतों से बच्‍चों की शिक्षा के प्रति खास ध्‍यान केन्‍द्रित करने की अपील की और कहा कि बच्‍चों के विद्यालय न जाने के संदर्भ में पंचायत के सदस्‍यों को चिंता होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने पंचायतों को बजट से परे सोचने के लिए प्रोत्‍साहित करते हुए जनसुविधा पर ध्‍यान केन्‍द्रित करने को कहा।

कार्यक्रम के बाद, प्रधानमंत्री ने मंच से नीचे आकर जमशेदपुर में देशभर से आए कुछ पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात भी की। उन्‍होंने 2013 की अपनी जनसभा के दौरान पटना में हुए बम विस्‍फोटों के पीड़ितों में से एक की पत्‍नी और पुत्री से भी भेंट की।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Every voter had valid ID': Trump praises India polls, renews push for SAVE America Act

Media Coverage

'Every voter had valid ID': Trump praises India polls, renews push for SAVE America Act
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने आत्म-सम्मान, साहस और दृढ़ता के महत्व को रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 18, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आत्म-सम्मान, साहस और सम्मान के साथ जीने के महत्व पर जोर डालते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है। उन्होंने कहा कि सच्ची वीरता और ताकत किसी भी परिस्थिति में समझौता किए बिना अपने सिद्धांतों और मूल्यों पर दृढ़ रहने में निहित है।
प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया- 

“उद्यच्छेदेव न नमेदुद्यमो ह्येव पौरुषम्।

अप्यपर्वणि भज्येत न नमत्वेव कस्यचित्॥” 

इस सुभाषितम् का यह संदेश है कि व्यक्ति को सदैव आत्म-सम्मान, साहस और सम्मान के साथ जीना चाहिए। सच्ची वीरता और ताकत इसमें है कि किसी भी परिस्थिति में अपने सिद्धांतों और मूल्यों से समझौता किए बिना सत्य, धैर्य और आत्म-गौरव के साथ अपने आदर्शों पर दृढ़ रहें।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; 

“उद्यच्छेदेव न नमेदुद्यमो ह्येव पौरुषम्।

अप्यपर्वणि भज्येत न नमत्वेव कस्यचित्॥”