प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिल भारतीय प्राचार्य सम्मेलन को संबोधित किया
प्रधानमंत्री ने प्रधानाध्यापकों से छात्रों के जीवन के हर पहलू को बेहतर करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया
बच्चे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं; वे स्वच्छ भारत और ऊर्जा संरक्षण के ब्रांड एम्बेसडर बन सकते हैं: पीएम मोदी
शिक्षा के सभी पहलुओं को प्रौद्योगिकी से जोड़ना महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में विद्या भारती अखिल भारती शिक्षा संस्‍थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्राचार्य सम्‍मेलन को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने उपस्थित प्राचार्यों से विद्या भारती की ‘मूल्‍य आधारित शिक्षा’ के प्रति समर्पित संस्‍थान वाली छवि को और ज्‍यादा मजबूती से स्‍थापित करने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्‍होंने प्राचार्यों से छात्रों के जीवन के प्रत्‍येक पहलु में उत्‍कृष्‍टता का समावेश करने का अनुरोध किया। उदाहरण के तौर पर उन्‍होंने प्राचार्यों से कहा कि वे ऐसे खिलाडि़यों को तैयार करने की दिशा में कार्य करें, जो 2020 ओलंपिक्‍स में स्‍वर्ण पदक जीत सकें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्या भारती स्‍कूलों के छात्र समाज में, स्‍वच्‍छता (स्‍वच्‍छ भारत)और ऊर्जा संरक्षण (बिजली बचाओ) जैसे क्षेत्रों में सकारात्‍मक बदलाव लाने की दिशा में भी कार्य कर सकते हैं। इस बात का वर्णन करते हुए कि एलईडी बल्‍ब बिजली बचाने में सहायक हो सकते हैं, उन्‍होंने विद्या भारती स्‍कूलों से उनका अधिकतम उपयोग करने को कहा। प्रधानमंत्री ने शिक्षा के समस्‍त पहलुओं में प्रौद्योगिकी को शामिल करने और इसके समस्‍त फायदों का पूरी तरह लाभ उठाने की जरूरत पर बल दिया। उदाहरण के तौर पर उन्‍होंने कहा कि प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए विभिन्‍न स्‍कूलों की प्ररेणादायक कहानियों को विद्या भारती स्‍कूल नेटवर्क में आसानी से साझा किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने प्राचार्यों से सकारात्‍मकता और सकारात्‍मक ऊर्जा के पथप्रदर्शक बनने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री श्रीमती स्‍मृति इरानी भी उपस्थित थीं।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Safe, Inclusive AI For All': PM Modi Says India Helping Shape 'Force For Good' Conversation

Media Coverage

'Safe, Inclusive AI For All': PM Modi Says India Helping Shape 'Force For Good' Conversation
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 18 फ़रवरी 2026
February 18, 2026

23 Nations, One Vision: PM Modi Takes India Stack & Responsible AI Global