प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ने भारत-फ्रांस व्यापार सम्मेलन में भाग लिया
भारत के साथ काम करने का राष्ट्रपति ओलांद का उत्साह उनके संबोधन में स्पष्ट दिखता है: प्रधानमंत्री
फ्रांस के साथ विश्वास और दोस्ती भारत के लिए एक संपत्ति के समान हैं: प्रधानमंत्री मोदी
रक्षा काफ़ी महत्वपूर्ण है। अब बात सिर्फ़ युद्ध के मैदान तक नहीं है। साइबर सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है: प्रधानमंत्री
भारत की प्रतिभा और फ्रांस का विनिर्माण बहुत कुछ हासिल कर सकता है: प्रधानमंत्री मोदी
भारत की ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग में काफ़ी कम समय में ज्यादा सुधार हुआ है: प्रधानमंत्री मोदी
पूरे विश्व ने माना है कि भारत निवेश के लिए एक बेहतरीन गंतव्य है: प्रधानमंत्री मोदी
हम फ्रांस के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। हम मानव जाति के विकास के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को चंडीगढ़ में भारत-फ्रांस व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने फ्रांस की सीओपी- 21 वार्ता में समन्वय के लिए फ्रांस की सराहना की। उन्होंने समझौते की घोषणा से तुरंत पहले फ्रांस के राष्ट्रपति श्री ओलांद द्वारा फोन कर प्रस्तावित समझौते की रूपरेखा साझा करने का स्मरण किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सीओपी -21 बैठक से कुछ दिन पूर्व पेरिस आंतकी हमले का स्मरण भी किया और कहा कि फ्रांस ने अपने मूल सिद्धातों से समझौता किए बिना आंतकवाद से लड़ने का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत आंतकवाद के साथ लडाई में फ्रांस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडा़ है।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भारत और फ्रांस के बीच कई समानताओं के बारे में विस्तार से बात करते हुए कहा कि दोनो देश एक-दूसरे के लिए बने हैं। रक्षा क्षेत्र के संबंध में उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिभा और फ्रांस की निर्माण क्षमता मिलकर विश्व को ओर अधिक सुरक्षित बना सकते हैं। उन्होंने इस दौरान साइबर-सुरक्षा का जिक्र भी किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि फ्रांस की कंपनियों ने भारत में अच्छा निवेश किया है। विवादास्पद पिछली तिथि से कराधान अब इतिहास की बात है और यह अध्याय फिर कभी नहीं खुलेगा। उन्होंने भारत,अमेरिका और फ्रांस के सहयोग से चल रहे मिशन नवाचार की शुरूआत और अंतर्राष्ट्रीय सौर मैत्री का स्मरण भी किया।

भारत-फ्रांस व्यापार शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशो के बीच 16 सहमति पत्रों और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India launches ORV Sagar Manthan, boosting ocean research fleet

Media Coverage

India launches ORV Sagar Manthan, boosting ocean research fleet
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 10 सितंबर 2026
September 10, 2026

Beyond Metros, Beyond Borders: How India Is Rewriting Its Growth Story Under PM Modi