प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद ने गुड़गांव में अंतर्राष्ट्रीय सौर एलायंस मुख्यालय का उद्घाटन किया
भारत, अमेरिका और फ्रांस ने यह नवीन पहल की थी; आईए, कुछ नया करें और अपने पर्यावरण को बचाएं: प्रधानमंत्री
सौर एलायंस यह सुनिश्चित करता है कि विश्व को अधिक से अधिक ऊर्जा मिले और इसमें नवाचार पर भी बल दिया जा रहा है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति श्री फ्रांसुवां औलांद ने आज अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन मुख्यालय की आधारशिला रखने के समारोह के लिए मैट्रो से गुडगांव तक की यात्रा की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए विश्व के क्या विचार हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि पेरिस में सीओपी 21 के अवसर पर 2 महत्वपूर्ण पहल की गईं इनमें से एक “अभिनव अभियान” थी जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी में अभिनवों के माध्यम से लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध स्वच्छ ऊर्जा का निर्माण करना है। इसकी दूसरी पहल अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन थी जिसका उद्देश्य सूर्य की बहुतायत ऊर्जा को एकत्रित करने के साथ देशों को एक साथ लाना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन जलवायु परिवर्तन की समस्या का सामना कर रहे लोगों के जीवन के लिए कार्य करेगा इस संदर्भ में उन्होंने समुद्री जलस्तर के बढ़ने से खतरे का सामना कर रहे छोटे द्वीप राष्ट्रों का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि संयुक्त राष्ट्र की तरह से अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन एक स्वतंत्र संगठन होगा।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission

Media Coverage

On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद की कामना करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
July 16, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने रथ यात्रा के पावन अवसर पर महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद की कामन करते हुए संस्कृत में एक सुभाषितम् साझा किया।

“देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत।

पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तुते॥"

श्री मोदी ने यह आशा भी व्यक्त की कि महाप्रभु जगन्नाथ की दिव्य कृपा सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। उनकी दिव्य कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो।

देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत।

पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तुते॥