भारत के संतों-ऋषि मुनियों ने जिसने देश के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा की: प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी ने भगवान बसवेश्वर को याद करते हुए कहा कि सरकार ने उनके आदर्शों को अपनाया है
प्रधानमंत्री ने आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली केंद्र की विभिन्न पहल के बारे में बात की
राष्ट्र की एकता बनाए रखने और सामाजिक बुराइयों को दूर करने में संतों और साधुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से श्रीसाईलम में राष्ट्रीय जन जागृति धर्म सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने उगड़ी के अवसर पर सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि उगड़ी नई शुरूआत और नई आशाओं का त्यौहार है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार स्पष्ट लक्ष्यों और समयसीमा के साथ विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है।

उन्होंने इस संदर्भ में जन धन खाता खोलने, गरीबों के लिए बीमा, उज्ज्वला रसोई गैस कनेक्शन, मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना आदि में हुई प्रगति की चर्चा की।

उन्होंने कहा कि संरचना विकसित करने की गति काफी बढ़ी है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना तथा राष्ट्रीय पोषाहार मिशन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन से देश में स्वच्छता कवरेज में काफी अधिक वृद्धि हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज स्वयं लोग ही चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी देश को कमजोरियों से छुटकारा मिले। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्र निर्माण कार्य के लिए कठिन परिश्रम के साथ काम कर रही है और सबके समर्थन से इन प्रयासों को गति मिलेगी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
One App For 2,400-Plus Government Services: How UMANG Is Changing Access In India

Media Coverage

One App For 2,400-Plus Government Services: How UMANG Is Changing Access In India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण पर बधाई दी
March 27, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा, “आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर जताए गए भरोसे को दर्शाती है। मैं भारत और नेपाल के बीच की मित्रता और सहयोग को दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

“नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री बालेंद्र शाह को हार्दिक बधाई।

आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर जताए गए भरोसे को दर्शाती है। मैं भारत-नेपाल मित्रता और सहयोग को दोनों देशों की जनता के पारस्परिक लाभ के लिए नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।” 

@ShahBalen