उत्तर प्रदेश की जनता ने इस चुनाव में भाजपा को जीताने का मन बना लिया है: प्रधानमंत्री मोदी
जनता ने कांग्रेस का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया है: श्री नरेंद्र मोदी
अखिलेश यादव के 'गधे' वाले बयान पर प्रधानमंत्री ने साधा निशाना, कहा गधे वफादार और मेहनती होते हैं
भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों की मांगे पूरी हों और उनका कर्ज माफ कर दिया जाए: प्रधानमंत्री
स्वतंत्रता के बाद से पहली बार हमने सबसे व्यापक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बहराइच और बस्ती में दो अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश को हर तरह के माफियाओं से आजादी दिलाने और कानून व्यवस्था बहाल करते हुए विकास के रास्ते पर ले चलने का भरोसा दिलाया है। पीएम ने कहा कि जनता विकास के संकल्प के साथ पूरे प्रदेश में कमल खिलाने जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद सबसे पहले छोटे किसानों का ऋण माफ कर दिया जाएगा। श्री मोदी ने कहा, “भाजपा की सरकार गठन के बाद जब पहली मीटिंग होगी, तो यूपी के सांसद के रूप में मैं देखूंगा कि पहली मीटिंग में ही किसानों की कर्ज माफी का निर्णय हो जाए।”

प्रधानमंत्री ने 40 साल से अधूरी सरयू नहर परियोजना को पूरा करने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि 78 करोड़ की ये परियोजना अब 10 हजार करोड़ की बन चुकी है। इसमें 12 लाख भूमि को सिंचित करने की ताकत है जिससे किसानों का भाग्य बदल जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां के नौजवान यहीं रहें, अपने मां-बाप की सेवा करें, बच्चों का लालन-पालन करें। लेकिन, ये तभी हो सकता है जब राज्य में रोजगार के बेहतर अवसर और कानून-व्यवस्था ठीक रहेगी। तभी विकास की गाड़ी आगे बढ़ेगी। श्री मोदी ने कहा, “अगर कानून व्यवस्था ठीक होती है तो रोजगार की संभावना बन जाती है। उन्हें अपना घर छोड़कर शहर की गंदी बस्तियों में जीने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता है।”

प्रधानमंत्री ने लोगों को ये भी बताया कि वो किस तरह का विकास चाहते हैं। श्री मोदी ने कहा- “किसान को सिंचाई मिले, बालकों को पढ़ाई मिले, युवकों को कमाई मिले, बुजुर्गों को दवाई मिले।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता में हमेशा गरीब रहे हैं। सत्ता में आते ही केंद्र सरकार ने महंगी दवाओं की तहकीकात की और अबतक 800 दवाओं के दाम कम हो चुके हैं। 30 हजार की दवाई 3 हजार में मिल रही है और जो 80 रुपये में मिलती थी, वो अब 8 रुपये में मिलने लगी है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि हृदय रोग में जिस स्टेंट का इस्तेमाल होता है उसकी कीमत कम हो गयी है।

प्रधानमंत्री ने आश्चर्य जताया कि पूरे हिन्दुस्तान को मीठा करने वाला उत्तर प्रदेश का किसान गन्ने का बकाया पाने के लिए गुहार लगा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले के वादे को उन्होंने पूरा करते हुए 32 लाख किसानों को उनका बकाया सीधे बैंक अकाउन्ट में भिजवाया। श्री मोदी ने एक बार फिर यूपी के गन्ना किसानों से वादा किया- “भाजपा ने मैनिफेस्टो में वादा किया है कि सरकार बनने के बाद जो पुराना बकाया है वो जल्द से जल्द किया जाएगा। और, आगे से गन्ने का भुगतान 14 दिनों में कर दिया जाएगा”

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे गधे से भी प्रेरणा लेते हैं और देश की जनता को मालिक मानकर उनके आदेश पर बिना थके, बिना डरे काम करते रहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, 'गधा' भी हमें प्रेरणा देता है, वह हमेशा अपने मालिक के प्रति वफादार होता है और अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाता है। उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा, 'आप जहां के गधे की बात कर रहे हैं वहां महात्मा गांधी और सरदार पटेल ने जन्म लिया और श्रीकृष्ण ने उसे अपना कर्मभूमि बनाया।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि काला धन और भ्रष्टाचार के बीच गहरा संबंध है। एक को हटाने पर ही दूसरा खत्म होगा। इस दौरान उन्होंने बस्ती के साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविता का भी जिक्र किया, जिसमें राजनीति और जनता के बीच सामन्जस्य स्थापित नहीं होने पर क्या परिणाम होते हैं उसका जिक्र किया गया है।

बहराइच का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

बस्ती का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India to outpace global growth despite uncertainty, says IMF chief Georgieva

Media Coverage

India to outpace global growth despite uncertainty, says IMF chief Georgieva
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
आइए हम भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को इनोवेशन सेंट्रिक और फ्यूचर रेडी बनाएं: भारत-ऑस्ट्रिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
April 16, 2026

Your Excellency, चांसलर स्टॉकर

दोनों देशों के delegates,

मीडिया के साथियों,

नमस्कार!

ग्रूस गॉट

चांसलर स्टॉकर, आपकी पहली भारत यात्रा पर मैं आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ। हमे बहुत खुशी है कि आपने यूरोप के बाहर अपनी पहली यात्रा के लिए भारत को चुना। यह आपके विज़न और भारत-ऑस्ट्रीया संबंधों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

चार दशकों के बाद ऑस्ट्रिया के चांसलर की भारत यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष 2026 के ऐतिहासिक भारत -यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड अग्रीमन्ट के बाद, भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच संबंधों में एक नए सुनहरे अध्याय की शुरुआत हुई है। चांसलर स्टॉकर की विज़िट से, हम भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों को भी एक नए कालखंड में ले जा रहे हैं।

Friends,

इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और सस्टेनिबिलिटी में भारत और ऑस्ट्रिया भरोसेमंद साझेदार रहे हैं। दिल्ली मेट्रो हो या हिमालय पर दस हजार फीट की ऊँचाई पर बना अटल टनल, ऑस्ट्रिया की टनलिंग एक्स्पर्टीज़ ने अपनी मजबूत छाप छोड़ी है।

इतना ही नहीं, रेल्वे प्रोजेक्ट्स से लेकर गुजरात के गिरनार रोपवे तक, क्लीन एनर्जी से लेकर urban डेवलपमेंट तक, भारत के कई इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में ऑस्ट्रियन कंपनियाँ सक्रिय भागीदार रही हैं।

Friends,

चांसलर स्टॉकर की यह यात्रा ट्रेड और इनवेस्टमेंट में नई ऊर्जा लाएगी। हमे बहुत खुशी है, कि वे एक बड़े vision और बड़े बिजनस delegation के साथ भारत आए हैं।

हम ऑस्ट्रिया की एक्स्पर्टीज़, और भारत की स्पीड और स्केल को जोड़कर, पूरे विश्व के लिए reliable टेक्नॉलजी और supply chain सुनिश्चित करेंगे। हम डिफेन्स, सेमीकन्डक्टर, quantum, और bio-टेक्नॉलजी में भी अपनी पार्ट्नर्शिप को सुदृढ़ करेंगे।

साथ ही, हम इंजीनियरिंग और टेक्निकल एजुकेशन सहयोग को भी और मजबूत करेंगे। IIT दिल्ली और ऑस्ट्रिया की मोंटान यूनिवर्सिटी के बीच आज साइन किया जा रहा MOU, इस knowledge एक्सचेंज का एक उज्ज्वल उदाहरण है।

Friends,

भारत का टैलेंट, ऑस्ट्रिया की innovation और productivity को बढ़ाने की क्षमता रखता है।

2023 में हमने ऑस्ट्रिया के साथ एक व्यापक माइग्रेशन एण्ड मोबिलिटी अग्रीमन्ट किया। अब इस अग्रीमन्ट के अंतर्गत, हम nursing सेक्टर में भी मोबिलिटी को आगे बढ़ाएंगे।

हम जॉइन्ट रिसर्च और start-up सहयोग को भी और मजबूत करेंगे। यूथ एक्सचेंज को प्रमोट करने के लिए, हम आज भारत-ऑस्ट्रिया वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम भी लॉन्च कर रहें हैं।

Friends,

आज पूरा विश्व एक बहुत ही गंभीर और तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहा है। और इसका प्रभाव हम सभी पर पड़ रहा है। ऐसे तनावपूर्ण वैश्विक माहौल में, भारत और ऑस्ट्रिया, हम एकमत हैं कि, मिलिटरी कॉन्फ्लिक्ट से समस्याओं का समाधान नहीं निकल सकता। यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम एक stable, सस्टेनबल और lasting peace का समर्थन करते हैं।

हम इस बात पर भी एकमत हैं, कि बढ़ते ग्लोबल challenges के समाधान के लिए Global institutions का रिफॉर्म अनिवार्य है। और आतंकवाद को जड़ से मिटाना, हमारी साझी प्रतिबद्धता है।

Your Excellency,

2024 में मेरी ऑस्ट्रिया की यात्रा भी, चार दशकों बाद हुई थी। उस विज़िट के बाद आज भारत में आपका स्वागत करना, हमारे लिए बहुत गर्व और खुशी की बात है। आइए, हम भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को इनोवेशन centric और फ्यूचर रेडी बनाएं।

बहुत-बहुत धन्यवाद।