प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बहादुर सैनिकों का नमन किया
कांग्रेस एक लाफिंग क्लब बन गई है: पीएम मोदी
क्या हिमाचल में एक बच्चा भी इस बात पर विश्वास करेगा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस रखती है: प्रधानमंत्री
9 नवंबर को बटन दबाकर भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है: प्रधानमंत्री मोदी
भ्रष्टाचार, परिवारवाद और जातिवाद कांग्रेस की पहचान: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश में दो जनसभाओं को संबोधित किया। पहली जनसभा कांगड़ा जिले में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के रेहन में और दूसरी सिरमौर जिले के धौला कुआं में आयोजित की गई। दोनों जनसभाओं में प्रधानमंत्री को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी जिसके लिए उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया। 

कांगड़ा के फतेहपुर में श्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश को वीर भूमि कहकर संबोधित किया और भाषण की शुरुआत शहीद वीर वजीर राम सिंह पठानिया को याद करते हुए की। उन्होंने कहा,  ''ये धरती आजादी के उस सिपहसालार, उस महापुरुष की है, जिन्होंने 24 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे,  ऐसे वीर वजीर राम सिंह जी पठानिया की धरती को प्रणाम करता हूं।''  श्री मोदी ने कहा कि देश की कोई ऐसी लड़ाई नहीं है जिसमें हिमाचल के वीर सपूतों ने मां भारती के लिए बलिदान न दिया हो। 

प्रधानमंत्री ने प्रदेश का विकास करने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश का चहुंमुखी विकास ही उनकी प्राथमिकता है और विकास के रास्ते की सबसे बड़ी अड़चन यानी  भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहकर संबोधित किया और कहा कि प्रदेश को खनन माफिया, वन माफिया, ड्रग्स माफिया, टेंडर माफिया और ट्रांसफर माफिया से मुक्त करने की चुनौती है और इस काम को हिमाचल की जनता अवश्य करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास की पूरी संभावनाएं हैं और प्रदेश के विकास के लिए केंद्र की सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा,  ''हिमाचल में फलों और फूलों की दुनिया बसती है। हमने कोका कोला, फैंटा जैसे पेय उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को निर्देश दिया है कि पांच प्रतिशत फलों का पक्का-कच्चा जूस भी मिलाए। इस एक प्रयास से फलों का बड़ा बाजार खड़ा होगा।''  प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए दुनिया के देशों को आमंत्रित किया है और केंद्र सरकार उन्हें देश में कारखाना लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इससे किसानों को सही समय पर उनके फसलों की उचित कीमत मिलेगी और उनकी आय बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा,  ''हमें हिमाचल के हर नागरिक को साथ लेकर के भव्य-दिव्य हिमाचल बनाना है। लोगों के सपनों का हिमाचल बनाना है। प्रदेश के नागरिकों की आशा-आकांक्षाओं का हिमाचल बनाना है। विकास की नई ऊंचाइयों पर जाने वाले वाला हिमाचल बनाना है। हिंदुस्तान में टूरिज्म के लिए आन-बान-शान के साथ लोगों  का आने का मन करे, ऐसा हिमाचल बनाना है। हिमाचल के नौजवानों को यहां रोजगार के अवसर मिले हमें ऐसा हिमाचल बनाना है।''

धौला कुआं की सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान विकास में ही है और हम हिमाचल को विकास के मार्ग पर आगे ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश के कोने-कोने में पानी पहुंचाने का श्रेय शांता कुमार को है। प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्रित्व काल में टूरिज्म के बढ़ावे के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘’धूमल जी की सरकार बनी तो कश्मीर में हालात असामान्य थे, तब उन्होंने हिमाचल प्रदेश के हित में प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा किया और उनके कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश बड़ा टूरिस्ट सेंटर बना।‘’ प्रधानमंत्री ने प्रेम कुमार धूमल के दूसरे कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहुतेरे कार्य किए।

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार और कालेधन पर लगातार शिकंजा कसती चली जा रही है। योजनाओं को आधार से लिंक कर अब तक 57 हजार करोड़ रुपयों की बचत की गई है। श्री मोदी ने कहा कि तीन लाख से अधिक फर्जी कंपनियों पर कार्रवाई की गई है और उन पर ताले लगा दिए गए हैं।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From importer to exporter: Defence equipment among 5 segments India turned trade-positive in 5 years

Media Coverage

From importer to exporter: Defence equipment among 5 segments India turned trade-positive in 5 years
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव
September 05, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 27 सितंबर को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।

नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार एवं सुझाव साझा करें।