कांग्रेस की स्थिति आज देश में वोट कटुआ पार्टी की हो गई है, ये मोदी नहीं कह रहा है खुद कांग्रस के लोग कहते हैं: प्रधानमंत्री मोदी
ये महामिलावटी हमारे सैनिकों की, हमारी फौज की मान-मर्यादा और शौर्य का सम्मान नहीं करते, ये हमारे सेनाध्यक्ष को गली का गुंडा कहते हैं, वायुसेना अध्यक्ष को झूठा कहते हैं: पीएम मोदी
कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथियों ने अपने दस साल के राज में, हर बड़े फैसले को टाला और जो फैसले लिए भी, वो इस तरह लिए कि देश को नुकसान उठाना पड़ गया: प्रधानमंत्री

“आपका यह प्यार, आपका यह विश्वास...हिमाचल ने मुझे बहुत प्यार दिया है। मुझे अपना बना लिया है। और अपनों के बीच आता हूं, तो एक नई ऊर्जा लेकर जाता हूं। आज हिमाचल प्रदेश नए भारत की पहचान का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। चुनौती को भी चुनौती देने का जज्बा हिमाचल के कोने-कोने में पाया जाता है। आपका यह स्नेह गवाह है कि 23 मई को जब नतीजे आएंगे तो फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी। लेकिन, मैं यह भी कहूंगा कि बूंद-बूंद से ही घड़ा भरता है। 6 चरणों के मतदान भले ही आन-बान-शान से संपन्न हुए हों, परिणाम भी आपको पता है, फिर भी हम सबकी जिम्मेवारी है कि भाजपा की जीत को और भव्य एवं दिव्य बनाना है। इसके लिए एक-एक मतदाता तक पहुंचना है। लोकतंत्र में यह हमारा कर्तव्य है। और यहीं से शुरुआत होती है कि जीतना पक्का हो, शानदार जीत होने वाली हो, फिर भी मतदाता हमारा भगवान है- इस भाव से उसके पास जाना ही होता है। इसलिए,19 तारीख तक हम सब काम करते रहें, यह मेरी विशेष अपेक्षा है। देश में मजबूत सरकार बनाने में आपका एक-एक वोट मेरी मदद करेगा।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। अपने जीवन में पहली बार वोट डालने जा रहे मतदाताओं से मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालने जा रहे नौजवानों का जन्म 21वीं सदी में हुआ है। उनको 21वीं सदी के भविष्य के साथ इस चुनाव को जोड़ना है। क्योंकि, आपके जीवन का यह सबसे महत्वपूर्ण कालखंड है। इसी कालखंड में आपकी जिंदगी बनने वाली है और वो जीवन पूरी शताब्दी भर चलने वाला है। इस ऐतिहासिक अवसर का आप पूरा लाभ उठाएं।”

पीएम मोदी ने कहा, “जब देश स्वतंत्र हुआ, उस समय भारत के पास रक्षा उत्पादन का डेढ़ सौ साल का अनुभव था। तब देश में 18 आयुध फैक्टरियां थीं। वहीं, दूसरी ओर उस कालखंड में चीन में रक्षा उत्पादन करने वाला एक भी कारखाना नहीं था। आज चीन रक्षा सामग्री में आत्मनिर्भर ही नहीं, बल्कि संसार का सबसे बड़ा निर्यातक है और भारत रक्षा सामग्री आयात करने वाला सबसे बड़ा देश है। बीते 5 वर्षों में भाजपा सरकार ने इस स्थिति को बदलने का पूरा प्रयास किया है। पहले की तुलना में बीते 5 वर्षों में रक्षा उत्पादन में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।”

 

केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों का लेखाजोखा जनता के सामने रखते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जब 130 करोड़ हिन्दुस्तानी एकमत-एकजुट होकर काम करते हैं, तभी ऐतिहासिक काम होता है। दुनिया के समृद्ध देश भी अपने यहां 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज की योजना नहीं दे पाए। लेकिन, आज भारत में 10 करोड़ परिवारों यानि करीब 50 करोड़ लोगों के लिए सालाना 5 लाख तक के इलाज का खर्च सरकार दे रही है।”

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Cheese from India makes its mark globally’: PM Modi lauds Indian winners at Mundial do Queijo

Media Coverage

‘Cheese from India makes its mark globally’: PM Modi lauds Indian winners at Mundial do Queijo
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 23 अप्रैल 2026
April 23, 2026

Inclusive Innovation: Empowering Every Citizen in the New India Under the Leadership of PM Modi