मेरी नीयत, मेरा परिश्रम और आपके आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है, इसी नीयत पर 130 करोड़ भारतवासियों का विश्वास मुझे मिला है: प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं पर सिख दंगों के दौरान साजिश रचने, दंगों में शामिल रहने का आरोप लगा, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है कि हुआ तो हुआ: पीएम मोदी
दिल्ली में जो कांग्रेस के नामदार हैं, उनके जो रिश्तेदार हैं, उन्होंने यहां के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मिलकर क्या-क्या गुल खिलाए हैं, ये भी पूरा देश जानता है, किसान की जमीन कौड़ियों के दाम पर हड़प ली और फिर उसपर भ्रष्टाचार की खेती की: प्रधानमंत्री

“2014 में जब आपके बीच में आया था तो मैंने कहा था कि आप मुझे अवसर दीजिए, मैं देश को झुकने नहीं दूंगा। तब मैंने कहा था- हरियाणा की धरती ने मुझे पाला, पोसा, बड़ा किया। हरियाणा की धरती ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और तब मैंने कहा था कि आपने जो मुझे सिखाया है, उसका राष्ट्रीय रीति-नीति में भरपूर फायदा उठाऊंगा। आज मैं संतोष के साथ कह सकता हूं कि मैंने आपकी शिक्षा का पूरा मान-सम्मान रखा है।“

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ये उद्गार हरियाणा के रोहतक की चुनावी जनसभा के हैं, जहां चिलचिलाती धूप में भी उन्हें सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ा था। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में सबसे तेजी से विकसित होने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की है। 2014 में आर्थिक ताकत के रूप में भारत 11वें नंबर पर था, आज छठे नंबर पर पहुंच गया है और पांचवें नंबर के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘’देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत हो या आपके हाथ में मोबाइल फोन, आज ये सब कुछ भारत में ही बन रहा है। रेलवे हो, हाइवे हो, एयरवे हो, इन्फॉर्मेशन वे हो, सभी क्षेत्रों में पहले से ज्यादा तेज गति से काम हुआ है। सबसे बड़ी बात आज भारत ने जल, थल, नभ के अलावा अंतरिक्ष में भी सर्जिकल स्ट्राइक करने की क्षमता विकसित की है।‘’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर लोगों ने 2014 में दिल्ली में एक ईमानदार और मजबूत सरकार नहीं बनाई होती तो ये सब संभव नहीं था। उन्होंने कहा “मेरी नीयत, मेरा परिश्रम और आपका आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। इसी नीयत पर 130 करोड़ देशवासियों का विश्वास मुझे मिला है। इसी नेक नीयत और पुख्ता नीति के साथ भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य लेकर आपका आशीर्वाद लेने के लिए फिर एक बार ये चौकीदार हरियाणा के दरवाजे पर आया है।“  

श्री मोदी ने कहा कि लोगों को कांग्रेस और उसके साथियों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस ने 70 साल तक देश कैसे चलाया है, उनका दिमाग कैसे काम करता है, उनकी खोपड़ी में कितना अहंकार भरा हुआ है, ये कल सिर्फ तीन शब्दों में खुद ही समेट दिया है। देश पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली कांग्रेस कितनी असंवेदनशील रही है, उसका प्रतीक हैं कल बोले गए तीन शब्द। ये शब्द ऐसे ही नहीं निकले हैं, ये कांग्रेस का असली चरित्र है, कांग्रेस की मानसिकता है, कांग्रेस के इरादे हैं। वो तीन शब्द थे- हुआ तो हुआ। 1984 में देशभर में हजारों सिख भाई-बहनों का कत्लेआम हुआ, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है- हुआ तो हुआ।‘’ 

पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस में सक्षम लोगों का अपमान किया जाता है। उन्होंने भाखड़ा-नांगल बांध की चर्चा करते हुए कहा कि इसकी सोच सर छोटूराम की थी लेकिन उनको कभी इसका क्रेडिट ही नहीं दिया गया। उन्होंने कहा, ‘’जब सिर्फ एक ही वंश, एक ही परिवार का मान-सम्मान सर्वोपरि बन जाता है, तब दूसरों के मान-सम्मान की चिंता नहीं रहती। यही योगदान कांग्रेस का भारतीय राजनीति में रहा है। यह ऐसा परिवार है जहां भ्रष्टाचार ही संस्कार है और हरियाणा तो इसका भुक्तभोगी रहा है।‘’

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार के रिश्तेदार ने हरियाणा के पूर्व सीएम के साथ मिलकर क्या-क्या गुल खिलाए हैं, ये भी पूरा देश जानता है। किसान की जमीन कौड़ियों के दाम पर हड़पकर उस पर भ्रष्टाचार की खेती की गई है। श्री मोदी ने कहा, ‘’आज जितने भी नामदार हैं, सबके सब बेल पर हैं, जमानत पर हैं। आपने मुझे पांच साल का मौका दिया, वो दरवाजे तक पहुंच गए हैं। दूसरे पांच साल का मौका दीजिए, देश को लूटने वाले जेल के अंदर होंगे।‘’


 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2004 से 2014 तक पाकिस्तान के आतंकी भारत में हमले करते रहे और कांग्रेस की कमजोर सरकार रोती रही। लेकिन मौजूदा सरकार ने इस नीति को बदला है। उन्होंने कहा, ‘’आज हमारे सपूतों को हमने खुली छूट दे रखी है। हम पर हमला होगा तो दोगुनी ताकत से जवाब देंगे। आप गोली चलाओगे तो चौकीदार गोला चलाएगा। आप अगर आतंकवादियों को एक्सपोर्ट करोगे तो हम घर में घुसकर मारेंगे।‘’ श्री मोदी ने कहा कि आज पाकिस्तान अकेला पड़ गया है क्योंकि हमारी कूटनीति भी मजबूत हुई है। देश जब समर्थ होता है, सक्षम होता है तभी दुनिया बात सुनती है।


 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
173 years of Indian Railways: From steam engines to India’s first hydrogen train

Media Coverage

173 years of Indian Railways: From steam engines to India’s first hydrogen train
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की
July 16, 2026
प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने फादर अमीर के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत–कतर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को याद किया
दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आधुनिक क़तर के प्रमुख शिल्पकार के रूप में फादर अमीर के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वर्षों के दौरान भारत–क़तर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत और क़तर में बसे भारतीय समुदाय के प्रति उनके गहरे स्नेह को भी याद किया।

क़तर के अमीर ने प्रधानमंत्री के फोन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में उनके सांत्‍वना एवं संवेदना भरे शब्दों के लिए सराहना व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने तथा भारत–क़तर सामरिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।