जब भी महामिलावटी सरकार होती है, तो वो राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरे में डाल देती है, याद कीजिए जब थर्ड फ्रंट की महामिलावटी सरकार थी, यही समाजवादी पार्टी मंत्रिमंडल में शामिल थी, तब इन्होंने देश का क्या हाल कर दिया था: प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथियों ने 3 शब्दों के आधार पर देश चलाया है, उनका मंत्र है - "हुआ तो हुआ": पीएम मोदी
आजादी के बाद हमारी पहली ऐसी सरकार है जिसने महिलाओं के लिए इतने काम किए हैं, जीवन के हर पड़ाव में महिलाओं की आवश्यकताओं को देखते हुए हमारी सरकार ने योजनाएं लागू की हैं: प्रधानमंत्री

“मां विंध्यवासिनी, ज्वाला देवी और आपके आशीर्वाद के लिए मैं इस सोन अंचल में आया हूं। मैं रॉबर्ट्सगंज में ऐसे समय आया हूं, जब देश ने फिर एक बार...मोदी सरकार बनाने का फैसला ले लिया है। अब पूरे पूर्वांचल को, शक्ति के इस क्षेत्र को अपने इस सेवक के लिए आगे आना है और पहले से मजबूत सरकार बनाने के लिए मतदान करना है। कमजोर सरकार के रहते कभी देश शक्तिशाली नहीं बन सकता। जितनी ज्यादा मजबूत सरकार होगी, उतना ही ज्यादा मजबूत और सुरक्षित हिन्दुस्तान होगा। आपका एक वोट भारत में एक शक्तिशाली सरकार का गठन करेगा- एक ऐसी सरकार, जो देश का गौरव उस ऊंचाई पर ले जाएगी, जिसका हिन्दुस्तान हमेशा से हकदार रहा है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने शनिवार को उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज और गाजीपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, “विज्ञान की शक्ति और राजनीतिक इच्छाशक्ति के मेल से क्या कुछ हो सकता है, वैज्ञानिकों के सामर्थ्य और सरकार के साहसिक कदम का क्या प्रतिफल हो सकता है- आज का दिन यानि 11 मई इस बात का जीता-जागता सबूत है। 21 साल पहले आज ही का वो दिन था, जब भारत ने परमाणु परीक्षण किया था। ऑपरेशन शक्ति को सफलतापूर्वक पूरा किया था। मैं उन सभी वैज्ञानिकों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपनी मेहनत से अपने देश को गौरव दिलाया था। वर्ष 1998 की यह ऐतिहासिक घटना बताती है कि एक मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति देश की सुरक्षा के लिए क्या कुछ कर सकती है। इसी परीक्षण से यह साफ हो गया कि भारत के पास कितना बड़ा सामर्थ्य पहले भी था। लेकिन, वाजपेयी जी की सरकार से पहले की सरकार में वो हिम्मत नहीं थी कि वो ऐसा फैसला ले सके। ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि तब हासिल होती है, जब राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि हो। तभी आपमें परमाणु परीक्षण जैसे बड़े फैसले करने की हिम्मत पैदा होती है। तभी आप अंतरिक्ष में भी मिशन शक्ति की हिम्मत दिखाते हैं। तभी आप आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे पाते हैं। भाजपा ने, एनडीए ने हमेशा इसी मूलमंत्र को अपनाए रखा है।”

 

 

गाजीपुर की सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज गाजीपुर और पूर्वांचल सहित समूचा पूर्वी भारत विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। गांव में सड़कें बन रही हैं, हाइवे के काम चल रहे हैं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बन रहा है। रेलवे में अभूतपूर्व काम हुआ है। इसके अलावा कार्गो सेंटर, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज जैसी जरूरी सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है।”

श्री मोदी ने कहा, “21वीं सदी के युवा के सपने अलग हैं। वो एक नया हिन्दुस्तान चाहता है, जहां उसकी आकांक्षाओं को उड़ान मिले। यही कारण है कि आज पूरा देश कह रहा है, जी भरकर कह रहा है- फिर एक बार...मोदी सरकार। विकास और राष्ट्र को लेकर हमारी भावना मजबूत रहे, इसके लिए दिल्ली में मजबूत सरकार फिर से बनानी है, हर बूथ पर आपको कमल खिलाना है।”

 

रॉबर्ट्सगंज का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

ग़ाज़ीपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
173 years of Indian Railways: From steam engines to India’s first hydrogen train

Media Coverage

173 years of Indian Railways: From steam engines to India’s first hydrogen train
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की
July 16, 2026
प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने फादर अमीर के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत–कतर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को याद किया
दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आधुनिक क़तर के प्रमुख शिल्पकार के रूप में फादर अमीर के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वर्षों के दौरान भारत–क़तर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत और क़तर में बसे भारतीय समुदाय के प्रति उनके गहरे स्नेह को भी याद किया।

क़तर के अमीर ने प्रधानमंत्री के फोन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में उनके सांत्‍वना एवं संवेदना भरे शब्दों के लिए सराहना व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने तथा भारत–क़तर सामरिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।