हमने किसानों की आंखों में धूल झोंक कर, किसानों के नाम पर वोट मांगने का पाप नहीं किया था, फिर भी हमने किसानों के लिए बीज से बाजार तक व्यवस्थाएं बनाईं, तमाम सुधार किए औऱ पीएम किसान सम्मान योजना लागू की: प्रधानमंत्री मोदी
इस बार का चुनाव वादों और इरादों के बीच का चुनाव है, ये संकल्प और साजिश के बीच का चुनाव है, ये भरोसे और भ्रष्टाचार के बीच का चुनाव है, ये अरुणाचल-नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए दिन रात एक करने वालों और दशकों तक अरुणाचल-नॉर्थ ईस्ट की उपेक्षा करने वालों का चुनाव है: पीएम मोदी
एक तरफ इरादों वाली सरकार है और दूसरी तरफ सिर्फ और सिर्फ झूठे वादों वाले नामदार हैं, इन लोगों की तरह ही इनका घोषणापत्र भी भ्रष्ट होता है, बेईमान होता है, ढकोसलों से भरा होता है, इसलिए उसे घोषणापत्र नहीं, ढकोसला पत्र कहना चाहिए: प्रधानमंत्री

‘’इस बार का चुनाव वादों और इरादों, संकल्प और साजिश, भरोसे और भ्रष्टाचार के बीच का चुनाव है। एक तरफ आपकी परंपराओं का अपमान करने वाले हैं और दूसरी तरफ आपकी सारी परंपराओं को गौरव के साथ स्वीकार करने वाला है।‘’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा, ‘’हम दशकों तक वादा करके लटकाने वाले लोग नहीं हैं, हम आपके जीवन को आसान बनाने वाले ईमानदारी से काम करने वाले लोग हैं।‘’

श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने वादों से ऊपर जाकर भी जनहित के अनेक कार्यों को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा, ‘’हमने हर घर को टॉयलेट के सपने नहीं दिखाए थे लेकिन हम हर घर में शौचालय प्राप्त करने का लक्ष्य पूरा करने की तरफ सफलता देख रहे हैं। हमने कभी गरीबों को धुएं से मुक्त करने का ढोल नहीं पीटा था लेकिन आज 7 करोड़ से अधिक बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिल चुका है। हमने किसान के नाम पर वोट मांगने का पाप नहीं किया था,फिर भी हमने किसानों के लिए ‘बीज से बाजार तक’ व्यवस्थाएं बनाईं और पीएम किसान सम्मान योजना भी लागू कर दी। इसके तहत देश के तीन करोड़ किसान परिवार के खाते में पहली किस्त के पैसे जमा भी हो गए हैं।‘’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें नहीं की थीं, फिर भी दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना- आयुष्मान भारत योजना लॉन्च की। इसकी वजह से अरुणाचल के 3 लाख गरीब परिवारों को हर वर्ष 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का ट्रांसपोर्ट से ट्रांसफॉर्मेशन का संकल्प बहुत मजबूत है और उसका लक्ष्य है- अरुणाचल एवं नॉर्थ-ईस्ट को ईस्ट-एशिया का गेट-वे बनाने का। उन्होंने कहा, ‘’अरुणाचल के संपर्क, संसाधन और सम्मान के लिए हम संकल्पित हैं और इसीलिए हम आपके बीच आए हैं।‘’ श्री मोदी ने कहा कि अरुणाचल के लोगों के सहयोग के कारण ही प्रदेश में बिजली, पानी, घर और सड़कों की प्रगति जैसे कई काम हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही वे पासीघाट और ईटानगर को स्मार्टसिटी के रूप में विकसित करने का बीड़ा उठा पाए हैं और प्रदेश के सभी गांवों तक बिजली पहुंचा पाए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक तरफ मजबूत इरादों वाली सरकार है और दूसरी तरफ सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे करने वाले लोग, जिनका घोषणापत्र झूठ से भरा होता है। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस जिसे घोषणापत्र कह रही है, वह दरअसल ढकोसलापत्र है। उन्होंने बताया कि 2004 में कांग्रेस ने अपने ‘ढकोसलापत्र’ में 2009 तक देश के हर घर में बिजली पहुंचाने का वादा किया था लेकिन 2014 में जब नई सरकार आई, तब तक देश के 18 हजार गांव अंधेरे में थे। उन्होंने कहा, ‘’आपके इस चौकीदार ने हजार दिन के भीतर 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा और ये लक्ष्य हजार दिन के भीतर ही पूरा भी किया। इतना ही नहीं देश के ढाई करोड़ से अधिक घरों को भी इस चौकीदार की सरकार रोशन कर चुकी है।‘’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक तरफ भारत मां पर हमला करने वालों के खिलाफ जहां देश का ‘चौकीदार’ कठोर कार्रवाई कर रहा है, वहीं कांग्रेस देशद्रोह का कानून खत्म करने का वादा करती है। उन्होंने कहा कि ये सत्ता में वापसी की छटपटाहट है जो कांग्रेस आज इतना नीचे गिर गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचलवासियों से पूछा कि उन्होंने कांग्रेस के 60 वर्ष भी देखे और ‘चौकीदार’ के 60 महीने भी देखे हैं। लेकिन कांग्रेस के नामदारों ने कितनी बार अरुणाचल की सुध ली थी? कांग्रेस के इतने प्रधानमंत्री हुए, वो कितनी बार अरुणाचल आए थे? उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ना तो दिल में जगह दी और ना ही दिल्ली में। दूसरी तरफ भाजपा ने नॉर्थ-ईस्ट को दिल से भी जोड़ा और दिल्ली को आपके पास ले आई।‘’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे अटल बिहारी वाजपेयी ही थे, जिन्होंने नॉर्थ-ईस्ट के लिए अलग मंत्रालय बनाया था। मौजूदा सरकार ने उसी काम को आगे बढ़ाते हुए हर 15 दिन में किसी ना किसी केंद्रीय मंत्री की ड्यूटी नॉर्थ-ईस्ट में लगाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 5 वर्षों में वे खुद 30 से ज्यादा बार और सैकड़ों बार उनके मंत्री इस क्षेत्र में आ चुके हैं। श्री मोदी ने कहा, ‘’हम हर बार आपके बीच आते हैं क्योंकि हमें मां भारती के कोने-कोने से प्यार है, जन-जन से लगाव है, वहीं कांग्रेस आपको सिर्फ वोट के लिए याद करती है क्योंकि उसे केवल सत्ता से लगाव है।‘’ श्री मोदी ने कहा कि 11 अप्रैल के मतदान में अरुणाचल कमल छाप-डबल इंजन को शक्ति देगा और अरुणाचल के साथ देश की चौकीदारी को सशक्त करेगा।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How PM Modi has changed focus of Independence Day speeches

Media Coverage

How PM Modi has changed focus of Independence Day speeches
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares a Sanskrit Subhashitam, highlighting the power of collective resolve, unity, and mutual cooperation for societal progress
August 17, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi shared a Sanskrit Subhashitam today, highlighting the importance of collective resolve and unity of minds in driving national progress and societal well-being.

The Prime Minister wrote on X;

"सामूहिक संकल्प और एकता की शक्ति से ही देश आगे बढ़ता है। यही भावना भारत की प्रगति और समृद्धि की मजबूत नींव है।

समानी व आकूतिः समाना हृदयानि वः।

समानमस्तु वो मनो यथा वः सुसहासति॥"

All our resolves should be identical, our minds should be connected with the feeling of unity, so that we may all continually strive for the progress of society through mutual cooperation and equal treatment.