महामिलावटियों के लिए मोदी हटाओ का नारा तो बहाना था असल में इन्हें अपने भ्रष्टाचार के पाप को छुपाना था: प्रधानमंत्री मोदी
महामिलावटियों ने मोदी हटाओ के नाम से अभियान शुरु किया था, उसके बाद जैसे ही प्रधानमंत्री पद की बात आई तो सब अपना-अपना दावा लेकर अपनी-अपनी ढफली बजाने लगे: पीएम मोदी
बुआ हो या बबुआ या फिर कांग्रेस के नामदार, यूपी की समझदार जनता को ये लोग सिर्फ जाति में बांटकर देखते हैं, उन्हें लगता है कि वोटर उनकी जागीर है: प्रधानमंत्री

“सातवें चरण के मतदान में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव के परिणाम आने में सिर्फ 7 दिन बचे हैं। 23 मई को एलान हो जाएगा- फिर एक बार...मोदी सरकार। जो महामिलावटी लोग महीने भर पहले तक मोदी हटाओ का राग अलाप रहे थे, उनकी पराजय पर पूरे देश ने मुहर लगा दी है। और, उत्तर प्रदेश ने सबसे आगे बढ़कर इनका सारा गुणा-गणित ही बिगाड़ दिया है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मऊ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मऊ, चंदौली और मिर्जापुर में जनसभाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, “असल में, देश इन महामिलावटी दलों की सच्चाई पहले दिन से जानता है। देश को पता है कि मोदी हटाओ का नारा तो सिर्फ बहाना था, असल में उन्हें अपने भ्रष्टाचार के पाप को छिपाना था। इसलिए, वे जैसे-तैसे कोशिश कर रहे हैं कि देश में एक खिचड़ी सरकार बन जाए। वे देश में एक मजबूर सरकार चाहते थे। लेकिन, यह नया भारत है, यह आतंकियों को घर में घुसकर मारता है। और, जो अपने घर को, अपने समाज को, अपने देश को कमजोर करना चाहते हैं, उन्हें अच्छी तरह पहचानता भी है, जानता भी है।”

चंदौली की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, “आपका यह सेवक भारत को विकसित और वैभवशाली बनाने का मॉडल लेकर आपके बीच में पिछले 5 साल से जी-जान से लगा हुआ है। हम उस राजनीति और सामाजिक संस्कृति में पले-बढ़े हैं, जहां खुद से बड़ा दल और दल से भी बड़ा देश होता है। यहीं की संतान पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के मूल्यों को हमने आत्मसात किया है। हमने भारतीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए ‘सबका साथ सबका विकास’ का रास्ता अपनाया है। निःस्वार्थ भाव से, समर्पित भाव से सेवा का ही परिणाम है कि आज भारत की दुनिया भर में जयजयकार हो रही है।”

पीएम मोदी ने कहा, “2014 के पहले देश घोर निराशा और अविश्वास के दौर में था। इस स्थिति को बदलने के लिए ही आपने एक मजबूत सरकार चुनी। इस सेवक की सरकार चुनी। आपके इस सेवक ने पूरी निष्ठा से देश को आशा और विश्वास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है। आज देश के युवा साथी को विश्वास हुआ है कि उनके सपने और आकांक्षाएं पूरे हो सकते हैं। आज गरीब से गरीब को भी अहसास हुआ है कि सरकार गरीब की भी बात सुन रही है। जब गरीब को अपना घर, शौचालय, बिजली मिलती है, तब उसे विकास का विश्वास मिलता है। यही कारण है कि देश का युवा आज मोदी के साथ मजबूती से खड़ा है।”

 

 मिर्जापुर में पीएम मोदी ने कहा, “आइए, उत्तर प्रदेश की इस धरती से हम पूरे देश को संदेश दें कि नए सपनों का शक्तिशाली भारत बनाने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। यहां 19 तारीख को दिया आपका एक-एक वोट मोदी के खाते में आएगा। उत्तर प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव के अभियान का यह मेरा आखिरी कार्यक्रम है। मैं 6 चरण में उत्साह से, शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए उत्तर प्रदेश और देश के मतदाताओं का अभिनंदन करना चाहता हूं। आपकी मदद से 30 साल के बाद देश को पूर्ण बहुमत की सरकार मिली थी। इस बार, फिर उत्तर प्रदेश की मदद से देश को पूर्ण बहुमत की सरकार मिलेगी। और, इस बार तो बंगाल भी जुड़ रहा है। अकेला भाजपा 300 पार करने वाला है। हमारे एनडीए के साथी दल भी पहले से ज्यादा ताकत से उभरने वाले हैं।” 

 

 

 

 

 

 

 

मौ का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'PM Modi Is One Of Our Greatest Friends': Netanyahu Says Israel Is 'Investing Heavily' In India Ties

Media Coverage

'PM Modi Is One Of Our Greatest Friends': Netanyahu Says Israel Is 'Investing Heavily' In India Ties
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 04 अगस्त 2026
August 04, 2026

From Auto PLI to Ramsar Sites: How India is Winning on Every Front Under PM Modi