टीएमसी के गुंडों ने रात को महान शिक्षा विद्, समाज सुधारक, ईश्वर चंद विद्यासागर जी की मूर्ति को तोड़ दिया, ये साफ दिखाता है कि वोटबैंक की राजनीति के लिए दीदी किस स्तर पर जा सकती हैं: प्रधानमंत्री मोदी
दीदी को पश्चिम बंगाल के सामान्य मानवी की चिंता नहीं है, सिर्फ सत्ता का अहंकार है, वो भारत के प्रधानमंत्री को, अपना प्रधानमंत्री नहीं मानतीं, लेकिन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते नहीं थकतीं: पीएम मोदी
दीदी लोकतंत्र की सारी मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाने पर तुली हुई हैं: प्रधानमंत्री

“2019 के इस चुनाव अभियान में पूरे देश ने अपने इस सेवक को भरपूर समर्थन दिया है। लेकिन, पश्चिम बंगाल के लोग एक विशिष्ट दायित्व निभाने जा रहे हैं। उनका यह सेवक एक मजबूत सरकार बना पाए, बुलंद हौसले वाली एक मजबूत सरकार बना पाए, इसलिए पश्चिम बंगाल की जनता ने ठान लिया है कि वो बीजेपी को 300 सीटें पार करवाएगी।”

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मथुरापुर और दमदम में जनसभाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, “स्वामी विवेकानंद से श्यामा प्रसाद मुखर्जी तक भारतीय जनता पार्टी के चिंतन को गढ़ने में बंगाल की संस्कृति का बहुत बड़ा योगदान रहा है। बंगाल के गौरव की रक्षा करना भाजपा की प्राथमिकता है। आज ईश्वरचंद्र विद्यासागर जी जहां भी होंगे, वे देख रहे होंगे कि कौन-सा दल बंगाल के गौरव की रक्षा के लिए लड़ रहा है और कौन घुसपैठियों की रक्षा के लिए काम कर रहा है। यह भाजपा ही है, जिसने बंगाल में हो रहे अत्याचार के खिलाफ सबसे पहले आवाज उठाई। यहां दुर्गापूजा को लेकर दिक्कत है, सरस्वती पूजा को लेकर दिक्कत है, ‘जय श्री राम’ बोलना भी यहां गुनाह हो गया है। बंगाल की जनता कुछ वर्षों से इन बातों से बहुत ज्यादा परेशान थी। इन विषयों को राष्ट्रीय पटल पर कौन लेकर आया। कौन-सी पार्टी आज बंगाल की आवाज बनी है। इसका जवाब एक ही है- भारतीय जनता पार्टी।” 

 

घुसपैठ की समस्या को खत्म करने के अपने निश्चय पर बल देते हुए दमदम की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, “पश्चिम बंगाल मां भारती का एक अटूट अंश है। गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक मां गंगा ने जब किसी से भेद नहीं किया तो दीदी आप कौन होती हो भेद करने वाली? यह स्वामी रामकृष्ण परमहंस की धरती है। यह मां काली और प्रभु राम को पूजने वालों की भूमि है। दुष्टों का संहार करने और मर्यादा में रहने की सीख इस बंगाल के कण-कण में समाहित है। 23 मई को जब फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी, तब घुसपैठियों का हिसाब होगा। बंगाल का माहौल खराब करने वालों को पहचाना जाएगा और कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे।”

 

मथुरापुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Vikas Bhi, Virasat Bhi: How JATAN, AI and Digital Archives are revolutionising India’s cultural heritage preservation

Media Coverage

Vikas Bhi, Virasat Bhi: How JATAN, AI and Digital Archives are revolutionising India’s cultural heritage preservation
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन के वीर आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
August 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी आंदोलनकारियों को स्मरण करते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस और दृढ़ संकल्प को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया तथा औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए भारत के लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी आंदोलनकारियों को स्मरण करता हूँ। उनका साहस प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। महात्मा गांधी जी के नेतृत्व से प्रेरित भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया तथा औपनिवेशिक शासन से मुक्ति पाने के लिए हमारे लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।