पिछड़ा होने की वजह से मुझे अनेक बार कांग्रेस और उसके साथियों ने मेरी हैसियत बताने वाली, मेरी जाति बताने वाली गालियां दी हैं, लेकिन इस बार वो पूरे पिछड़े समाज को ही चोर कहने लगे हैं: प्रधानमंत्री मोदी
नामदार ने पहले चौकीदारों को गालियां दी और अब हर उस व्यक्ति को चोर बोल रहे हैं, जिसका नाम मोदी है: पीएम मोदी
परिवार के विषय में शरद पवार को मोदी के बारे में बुरा से बुरा बोलने का हक है, उनको उनकी समझ और संस्कार के हिसाब से बोलने का हक है: प्रधानमंत्री

“आपने 2014 में भाजपा को जो पूर्ण बहुमत दिया, उसने मुझे ऐसी ताकत दी कि एक तरफ जहां देश के लिए बड़े-बड़े फैसले कर पाया तो दूसरी तरफ गरीब से गरीब व्यक्ति के कल्याण के लिए पूरी शक्ति लगाकर काम कर पाया। मैंने पांच साल किस तरह सरकार चलाई, ये आपने देखा है। आपको फिर से तय करना है कि देश को मजबूत सरकार देंगे या कमजोर सरकार सह लेंगे। माढा वालों को मजबूत हिन्दुस्तान चाहिए या मजबूर सरकार चाहिए?”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये उद्गार महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा, “आप और हम मिलकर मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार बनाएंगे। एक ऐसा हिन्दुस्तान बनाएंगे, जिसकी तरफ आंख उठाकर देखने से पहले भी कोई सौ बार सोचेगा। एक ऐसा हिन्दुस्तान जो आतंक के सरपरस्तों को पाताल से खोजकर सजा देगा। हम एक ऐसा हिन्दुस्तान बनाएंगे, जिसके साथ दुनिया के शक्तिशाली देश भी कंधे से कंधा मिलाकर चलने में गर्व अनुभव करेंगे। जब भारत के सपूतों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जाकर आतंकवादियों के ठिकानों को बर्बाद किया तो आपको गर्व हुआ कि नहीं हुआ !”

केंद्र सरकार के विकास-कार्यों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “गरीबों को अपना पक्का घर देने की बात हो, घर-घर में मुफ्त गैस कनेक्शन या शौचालय देने की बात हो, मुफ्त बिजली कनेक्शन हो- ये काम हमने प्राथमिकता में रखकर किया है। गरीबों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा भी मोदी सरकार ने ही दी। इसके अलावा, यहां कनेक्टिविटी हो या सिंचाई की व्यवस्था हो, इसके लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किए जा रहे हैं। देश के 5 करोड़ से ज्यादा गन्ना किसानों की चुनौतियों के स्थायी समाधान के लिए मोदी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए चीनी के आयात पर सौ प्रतिशत शुल्क लगाया गया है। चीनी निर्यात करने की भी अनुमति दे दी गई है। गन्ने पर प्रति क्विंटल जो अतिरिक्त मदद सरकार के द्वारा दी जा रही है, वो भी सीधे-सीधे किसानों के खाते में जमा करने का फैसला हमने लिया है। केंद्र में फिर सरकार बनाने पर हम पानी की समस्या को खत्म करने के लिए विशेष जलशक्ति मंत्रालय बनाएंगे। माढा जैसे देश के सूखाग्रस्त इलाके के लिए यह मंत्रालय वरदान साबित होगा।”

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में महाराष्ट्र, गुजरात और देश के दूसरे हिस्सों में मंगलवार रात को आए तूफान से जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया। जनसभा में उपस्थित लोगों से भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, “23 अप्रैल को कमल के फूल पर बटन दबाकर आपको मजबूत और ईमानदार सरकार के लिए वोट करना है, नए भारत के लिए वोट करना है। आपका एक-एक वोट सीधा-सीधा मोदी के खाते में जाएगा।”

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PLI schemes attract ₹2.4 lakh crore investments, create over 14 lakh jobs till March 2026

Media Coverage

PLI schemes attract ₹2.4 lakh crore investments, create over 14 lakh jobs till March 2026
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए आदर्श और श्रेष्ठ व्यक्ति के गुणों पर प्रकाश डाला
July 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए व्यक्तिगत, सामाजिक तथा राष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने में एक आदर्श तथा वास्तविक अर्थों में उत्कृष्ट व्यक्ति के गुणों पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

"परकार्येषु युक्तात्मा स्वकार्ये क्षिप्रसाधनम्।

सुहृत्कार्येषु निर्वृत्ती राजकार्येषु विक्रमः ।।"

जो व्यक्ति दूसरों के कार्यों में पूरी निष्ठा से लगा रहता है, अपने व्यक्तिगत कार्यों को शीघ्रता एवं कुशलता से पूरा करता है, मित्रों के कार्यों को नि:स्वार्थ भाव से संपन्न करता है और राष्ट्र के कर्तव्यों में अपना पूर्ण पराक्रम व शौर्य प्रदर्शित करता है, वही श्रेष्ठ है।