मुझे प्रसन्नता है कि देश, राष्ट्रवाद की प्रेरणा, अंत्योदय के दर्शन और सुशासन के मंत्र को लेकर चल रही भाजपा के प्रति अपना विश्वास दिखा रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी प्रतिबद्धता को जनता जनार्दन का समर्थन मिला है, ये देश की भावना है कि आतंकियों को घर में घुसकर मारेंगे, यही हमारे वीर सपूतों ने किया है, यही नए भारत की नीति होनी चाहिए: पीएम मोदी
आपका ये सेवक आदिवासी समाज की पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और जन-जन की सुनवाई के लिए निष्ठा से काम कर रहा है: प्रधानमंत्री

“मेरे चुनाव अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मेरठ से हुई थी और आज इस चुनाव अभियान की आखिरी सभा मध्यप्रदेश के खरगोन में हो रही है। ऐतिहासिक नजर से देखें, तो मेरठ और खरगोन के बीच एक डोर ऐसी भी है, जिस पर ध्यान कम जाता है। मेरठ हो या खरगोन, ये दोनों ही शहर राष्ट्रवाद की प्रेरणा से जुड़े हैं, 1857 के स्वातंत्र्य संग्राम से जुड़े हैं। मेरठ में जहां अंग्रेजों के खिलाफ सैनिकों ने आजादी के आंदोलन का बिगुल बजाया था, वहीं खरगोन की धरती पर महान योद्धा और स्वतंत्रता सेनानी भीमा नायक ने आदिवासी आंदोलन का नेतृत्व किया और मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।”

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के खरगोन में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, “इस रविवार को जब आप मतदान केंद्र पर पहुंचेंगे तो आप इतिहास रचने वाले हैं। आप दशकों बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं। इस बार आप सिर्फ एक वोट नहीं डालने वाले, बल्कि विकसित और वैभवशाली नए भारत की नींव को मजबूत करने वाले हैं। 2019 का चुनाव पहले के चुनावों से भिन्न है, अभूतपूर्व है। इस चुनाव का नेतृत्व देश की जनता कर रही है। 21वीं सदी के भारत, नए भारत के इन्हीं निर्माताओं के उत्साह का परिणाम है कि आज कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक पूरा देश कह रहा है, अबकी बार मोदी सरकार। तीन-चार दिन से तो मैं सुन रहा हूं- अबकी बार 300 पार। मुझे प्रसन्नता है कि देश राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा, अंत्योदय के दर्शन और सुशासन के मंत्र को लेकर चल रही भाजपा के प्रति अपना विश्वास, हिम्मत और हौसले के साथ प्रकट कर रहा है। आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी प्रतिबद्धता को जनता-जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिला है। यह देश की भावना है कि आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाए।”  

 

 

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “आपका यह सेवक आदिवासी समाज की पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और जन-जन की सुनवाई के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहा है। मैं हर उस सामान्य परिवार का आज आभार व्यक्त करता हूं, जो चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ा रहा है। बीते 5 वर्षों में मैंने गरीबों के लिए डेढ़ करोड़ पक्के घर बनाए। मैंने चुनाव प्रचार की शुरुआत यह कहकर की थी कि बीते 5 वर्ष मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के थे और आने वाले 5 वर्ष आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति के होंगे।”

 

 

 

उपस्थित जनसमूह से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मेरी खरगोन और धार के सभी मतदाताओं से अपील है कि 19 मई को भारी संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचें, कमल निशान पर बटन दबाएं। मजबूत भारत के लिए, एक मजबूत सरकार के लिए अपना भरपूर समर्थन दें।”

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Twelve years of transformation: How India built new infrastructure, digital & strategic capability

Media Coverage

Twelve years of transformation: How India built new infrastructure, digital & strategic capability
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने में सामूहिक संकल्प और एकता की शक्ति पर जोर देने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रगति और सामाजिक कल्याण को आगे बढ़ाने में सामूहिक संकल्प और एकता के महत्व को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:

"सामूहिक संकल्प और एकता की शक्ति से ही देश आगे बढ़ता है। यही भावना भारत की प्रगति और समृद्धि की मजबूत नींव है।

समानी व आकूतिः समाना हृदयानि वः।

समानमस्तु वो मनो यथा वः सुसहासति॥"

हमारे सभी संकल्प एक समान होने चाहिए, हमारे मन एकता की भावना से जुड़े होने चाहिए, जिससे हम सभी परस्पर सहयोग तथा समान व्यवहार के साथ समाज की उन्नति के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।