कांग्रेस हो, सपा हो, बसपा हो, इनका सिर्फ एक ही मंत्र है - जात-पात जपना - जनता का माल अपना: प्रधानमंत्री मोदी
जो लोग बाबा साहेब का अपमान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते थे, वो अब बहन जी के लिए माननीय-सम्माननीय हो गए हैं: पीएम मोदी
बुआ और बबुआ की दुकान पर ताला लग गया तो इस बार नया काउंटर खोल दिया, महामिलावट का काउंटर, मुझे पता है कि आप ये काउंटर भी बंद करने वाले हैं, आप आश्वस्त रहिए, गरीब को लूटने वालों से पाई-पाई वसूल की जाएगी: प्रधानमंत्री

”इतनी बड़ी संख्या में आपका आना, ऐसा लगता है कि आपने 2014 का रिकॉर्ड तोड़ना तय कर लिया है। तीसरे चरण के चुनाव के बाद ही जनता ने तय कर दिया है कि फिर एक बार...मोदी सरकार। आज मोदी का प्रचार वो बहन कर रही है, जिसने पूरी जिंदगी चूल्हे से निकलने वाले धुएं में गुजारी थी और उज्ज्वला योजना के तहत जिसे मुफ्त में गैस कनेक्शन मिला है। आज मोदी का प्रचार वो बेटी कर रही है, जिसके घर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय बन गया है। आज मोदी का प्रचार वो गरीब भाई-बहन कर रही है, जिसे पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर मिल गया है। मोदी का प्रचार तो वो बूढ़े मां-बाप कर रहे हैं, जिनके बच्चे का आयुष्मान भारत योजना के तहत शहर के बड़े अस्पताल में ऑपरेशन हुआ और उसकी जिंदगी बच गई।“

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें उत्तर प्रदेश के कन्नौज में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने शनिवार को उत्तर प्रदेश के कन्नौज, हरदोई और सीतापुर में सभाओं को संबोधित किया।

हरदोई की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, “जब लोग मुझसे यह सवाल करते हैं कि मुझे थकान नहीं होती है, तो मैं लाखों कार्यकर्ताओं की तस्वीर देखता हूं, मुझे जनसागर के दर्शन होते हैं। आपकी आंखों के सपने मुझे दिन-रात चलते रहने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। जब 130 करोड़ आशाएं-आकांक्षाएं आपसे जुड़ी हुई हों, तो थकान कैसे हो सकती है। जब आप करोड़ों भारतीयों की भुजाओं की ताकत लेकर चलते हैं तो आपका अपना शरीर भी ऊर्जा से भर जाता है। यही कारण है कि मोदी बिना रुके, बिना थके आप सबके सपनों को साकार करने में जुटा हुआ है। आपके बच्चों का आने वाला कल शानदार हो, इसके लिए मैं अपना आज खपा रहा हूं।”

केंद्र सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज गांव-गांव में गरीब से गरीब व्यक्ति भी मोबाइल फोन रखता है। मोबाइल फोन पहले के मुकाबले बहुत सस्ता हो गया है। ऐसा इसलिए हुआ है कि आज भारत में ही मोबाइल फोन बनते हैं। 2014 से पहले देश में मोबाइल फोन बनाने की सिर्फ दो फैक्ट्रियां थीं। पांच साल के भीतर-भीतर देश में आज मोबाइल फोन की 125 से अधिक फैक्ट्रियां हैं। यहीं यूपी के नोएडा में भी दर्जनों ऐसी फैक्ट्रियां हैं, जहां देश और दुनिया के लिए मोबाइल का निर्माण किया जा रहा है। आज आप अनुभव कर रहे हैं कि यही फोन आपकी ताकत बन गया है। इससे जीवन आसान हुआ है। भीम ऐप तो अब घर-घर पहुंच रहा है। वर्ष 2017 में 14 अप्रैल को जब बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्म जयंती थी तो यह स्कीम हमने लांच की थी। नए भारत की इस नई व्यवस्था को हमने बाबा साहेब का नाम दिया।”

सीतापुर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊपर उठाना ही हमारा लक्ष्य है। ग्रामोदय से भारत उदय की अवधारणा पर हमने काम किया है। किसानों की फसलों के लिए लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य तय करना हो, यूरिया की नीम कोटिंग की बात हो, कालाबाजारी रोकना हो, सॉयल हेल्थ कार्ड के माध्यम से मिट्टी की सेहत की जानकारी हो या फिर अब पीएम किसान सम्मान निधि- ये तमाम कदम 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में अहम सिद्ध होने वाले हैं।

 

 

 

कन्नौज का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian public relations industry pegged to reach ₹4,500 cr by 2030: Report

Media Coverage

Indian public relations industry pegged to reach ₹4,500 cr by 2030: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री का इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा
July 03, 2026

इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 6 से 8 जुलाई, 2026 तक इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया की चौथी यात्रा होगी और मई 2018 में भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किए जाने के बाद उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। जकार्ता में प्रधानमंत्री भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। इन विशेष संबंधों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के एक प्रमुख यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, योग्याकार्ता स्थित प्रंबानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे।

इंडोनेशिया के बाद प्रधानमंत्री 8 से 10 जुलाई, 2026 तक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री माननीय एंथोनी अल्बानीज़ एमपी के निमंत्रण पर मेलबर्न की यात्रा करेंगे। मेलबर्न में प्रधानमंत्री अल्बानीज़ के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल माननीय सुश्री सैम मोस्टिन एसी से भी मुलाकात करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे जहां वे दोनों देशों के शीर्ष व्यापारिक नेताओं की सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री भारतीय प्रवासी समुदाय की एक विशाल सभा को भी संबोधित करेंगे जो भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का एक मजबूत स्तंभ है।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री माननीय क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मेलबर्न से 10-11 जुलाई, 2026 को ऑकलैंड की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। यह चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी। ऑकलैंड में, प्रधानमंत्री लक्सन के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे जिनमें पिछले दो वर्षों में विशेष रूप से व्यापार, वाणिज्य और रक्षा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। ऑकलैंड में प्रधानमंत्री प्रमुख व्यापार और खेल जगत की हस्तियों से भी बातचीत करेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मजबूत जन-संबंधों को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासी भारतीयों की एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे।