सबूतों के आधार पर कांग्रेस का नया स्कैम सामने आया है - तुगलक रोड चुनावी घोटाला: प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस गरीब बच्चों के मुंह से निवाला छीनकर के अपने नेताओं का पेट भर रही है: पीएम मोदी
अगर आज सरदार पटेल होते तो वो कांग्रेस के ढकोसला पत्र को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करते: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के जूनागढ़ और व्यारा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। जूनागढ़ में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे पांच साल में किए गए कामों का हिसाब देने और अगले 5 वर्षों के लिए जनता-जनार्दन का आदेश लेने आए हैं। जनसभा में उपस्थित लोगों से पीएम मोदी ने पूछा कि क्या उनको अपने चौकीदार द्वारा किए गए कामों पर गर्व है? क्या उनको गर्व है कि इन पांच सालों में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी धब्बा नहीं लगा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “गुजरात, महात्मा गांधी और सरदार पटेल के आदर्शों से पली-बढ़ी धरती है। गुजरात देश के लिए मर-मिटने वालों की धरती है, आदर्शों के लिए जीने वाली धरती है। देश के सभी राज्यों के लोगों के साथ मिल-जुल कर चलना यहां का स्वभाव है। देश ही नहीं, दुनिया के लोगों से मिल-जुल कर चलना गुजरातियों के स्वभाव में है।” 

व्यारा में चुनावी रैली के दौरान केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने जो काम किए, उसकी वजह से ही इस सरकार पर देशवासियों का विश्वास बना है। पहले यूरिया के लिए परेशानी होती थी। मौजूदा सरकार ने यूरिया की नीम कोटिंग की। इससे यूरिया की चोरी भी रुकी और आदिवासी भाइयों को रोजगार भी मिला। प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना बनाई, जिसके तहत 5 एकड़ से कम जमीन वाले देश के 12 करोड़ किसानों को 6 हजार रुपये सालाना दिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि सरकार बनी तो यह लाभ सभी किसानों को दिया जाएगा।  

 

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने उपस्थित जनसमूह से सवालिया लहजे में कहा कि क्या उन्हें इस देश में दो प्रधानमंत्री मंजूर हैं? क्या भारत में और जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग प्रधानमंत्री हो सकते हैं? उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जीवन खपा दिया। अगर देश सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलता, तो आज कहां से कहां पहुंच गया होता। श्री मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलने वाली पार्टी है, जिन्होंने कहा था कि इस देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं चलेंगे।

जूनागढ़ का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Best Never The Loudest': Bear Grylls Gives Shoutout To ‘Powerful Leader’ PM Modi

Media Coverage

'Best Never The Loudest': Bear Grylls Gives Shoutout To ‘Powerful Leader’ PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 15 जुलाई 2026
July 15, 2026

Rooted in Tradition, Built for Tomorrow: PM Modi’s Blueprint for a Developed India