कनेक्टिविटी में हर तरह का क्षेत्रीय भेदभाव खत्म करने की ताकत होती है: प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से स्वच्छ भारत अभियान को प्राथमिकता देने का आग्रह किया
देश भर के किसानों की एमएसपी से जुड़ी बरसों पुरानी मांग को हमारी सरकार ने पूरा करने का ऐतिहासिक काम किया है: प्रधानमंत्री
हमारा प्रयास है ओडिशा को वो सम्मान मिले, वो अधिकार मिले, वो विकास मिले, जिसका वो हकदार है: प्रधानमंत्री
मोदी तालचेर और झारसुगुडा में शुरू हुई परियोजनाएं, ओडिशा के विकास की एक कड़ी हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आज ओडिशा में झारसुगुडा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, “मुझे झारसुगुडा हवाई अड्डे का उद्घाटन करने और गर्जनबहाल कोयला खदान के लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “कनेक्टिविटी में हर तरह का क्षेत्रीय भेदभाव खत्म करने कि ताकत होती है। सुदूर बॉर्डर पर बसे गांव हों या देश के भीतर आदिवासी इलाके, जितनी ज्यादा कनेक्टिविटी, उतना ज्यादा विकास।”

‘स्वच्छ भारत’ के बारे में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक से केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सरकार से प्रधानमंत्री मोदी ने सवाल करते हुए कहा कि वह केंद्र की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना - आयुष्मान भारत से क्यों नहीं जुड़ना चाहते?

पीएम मोदी ने आगे कहा, “ओडिशा की राज्य सरकार, इन कार्यों में उतना सहयोग नहीं दे रही जितना उन्हें करना चाहिए था। दशकों पुरानी जिस रफ्तार से ओडिशा चल रहा था, वो उसी रफ्तार पर ओडिशा को चलाना चाहती है। भ्रष्टाचार और फैसलों में देरी ने ओडिशा के विकास को रोक रखा है।”

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा, “केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से पहले ओडिशा को 5 साल की अवधि में 82,000 करोड़ रुपए मिलते थे। हमारी सरकार बनने के बाद अब ये राशि बढ़कर करीब-करीब 2 लाख करोड़ रुपए हो गई है। क्या ओडिशा सरकार को दी जा रही इस राशि का प्रभाव आपको जमीन पर दिख रहा है? यदि नहीं तो आखिर ये पैसा कहां जा रहा है?”

प्रधानमंत्री मोदी ने मोदी कहा, “देश भर के किसानों की MSP से जुड़ी बरसों पुरानी मांग को हमारी सरकार ने पूरा करने का ऐतिहासिक काम किया है। इसका बहुत बड़ा लाभ ओडिशा के धान की पैदावार करने वाले किसानों, मक्का और दाल पैदा करने वाले किसानों को भी मिलना तय हुआ है।”

पीएम मोदी ने कहा, “इसलिए ओडिशा में एक बड़े परिवर्तन का समय आ गया है। ये परिवर्तन ही आपकी आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने का काम करेगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारा प्रयास है ओडिशा को वो सम्मान मिले, वो अधिकार मिले, वो विकास मिले, जिसका वो हकदार है। आज सुबह तालचेर और फिर यहां झारसुगुडा में शुरू हुई योजनाएं इसी की एक कड़ी हैं।”

 पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
E-Samudra: India’s digital push to reshape maritime governance

Media Coverage

E-Samudra: India’s digital push to reshape maritime governance
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 11 अगस्त 2026
August 11, 2026

Champions on the Podium, Capital Unlocked, Digital Seas Opened: New India’s Winning Streak Under PM Modi