मणिपुर सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट में ब्लॉकेड और हिंसा का लंबा दौर अब खत्म हो रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
चौकीदार ने पूरी निष्ठा से, पूरी ईमानदारी से काम किया है: पीएम मोदी
जो कांग्रेस मोदी के विरोध में राष्ट्र की सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता तक को दांव पर लगा सकती है, उसकी बातों को लोग कैसे गंभीरता से लेंगे? : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मणिपुर के इंफाल में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में बड़ी संख्या में आए मणिपुरवासियों के जोश और उत्साह को देखते हुए श्री मोदी ने कहा, “आपके इसी प्यार और आशीर्वाद की वजह से ही पूरा नॉर्थ ईस्ट आज डेवलपमेंट की मेनस्ट्रीम में आ पाया है। मणिपुर और नॉर्थ ईस्ट में कनेक्टिविटी अभूतपूर्व स्थिति पर पहुंची है। मणिपुर में हिंसा का लंबा दौर अब खत्म हो रहा है। आप ही के सहयोग के कारण नॉर्थ ईस्ट, नए भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का अहम सेंटर बनता जा रहा है। आपका यही आशीर्वाद और ऊर्जा, आपके चौकीदार की ताकत है। इसी ताकत की वजह से हमने निर्णय लेने वाली सरकार चलाई है। इसी ताकत की वजह से सबका साथ सबका विकास हो रहा है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 5 वर्षों के दौरान वे जो कुछ भी कर पाए हैं, उसका श्रेय देशवासियों को जाता है। यदि देश के लोगों का साथ नहीं मिला होता तो कड़े और बड़े फैसले लेने की हिम्मत नहीं कर पाते। श्री मोदी ने कहा, “ये आपके आशीर्वाद का ही परिणाम है कि पहली बार कोई सरकार प्रो-इनकंबेंसी के साथ जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रही है। गुस्सा, नाराजगी सरकार के खिलाफ नहीं, विरोधी दलों के खिलाफ है। ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि आपके इस चौकीदार ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने में कोई कमी नहीं रखी है। जनता नीयत को पहचानती है, निष्ठा को पहचानती है और इसी से क्रेडिबिलिटी बनती है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्थ ईस्ट में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि यदि पहले की सरकारों ने इस क्षेत्र की चिंता की होती, तो इंफाल समेत यहां की सभी राजधानियां पहले ही रेलवे से जुड़ जातीं। यहां अच्छे हाइवे बनाने का काम मोदी को करने की जरूरत नहीं पड़ती। श्री मोदी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने के साथ-साथ मणिपुर को देश का स्पोर्टिंग हब बनाने की ओर कदम बढ़ाया है। यूथ के टैलेंट और उनकी पढ़ाई व कमाई के लिए बेहतर अवसर बनाने का प्रयास किया है। मणिपुर में बीपीओ के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। मुद्रा योजना से मणिपुर के एक लाख युवाओं को बिना गारंटी के लोन दिए गए हैं, जिसमें 60 हजार महिलाएं हैं। बेंगलुरु में नार्थ ईस्ट की महिलाओं के लिए लेडीज हॉस्टल की मांग को भी पूरा किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आपका ये चौकीदार हर वर्ग के हित की सुरक्षा में जुटा है। मणिपुर के सवा लाख किसानों के खातों में सीधी मदद शुरू हो चुकी है। सरकार ने मछुआरों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा और अलग बोर्ड बनाने का फैसला किया है। पहली बार मछुआरों के लिए मंत्रालय बनाने का निर्णय लिया गया है। मणिपुर में 3 लाख गरीब परिवारों को हर वर्ष 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा चौकीदार की सरकार ने दी है। करीब 10 हजार गरीब परिवारों को पक्के घर और 1 लाख गरीब बहनों को मुफ्त एलपीजी गैस देने का काम चौकीदार ने किया है।” 

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि बदनीयत वालों की जमानत जब्त हो, इसके लिए आप सभी को भारी संख्या में कमल के फूल के सामने बटन दबाकर चौकीदार को सशक्त करना है। कमल के फूल के सामने बटन दबाएंगे, तो वोट सीधे मोदी के खाते में जाएगा।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List

Media Coverage

Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
July 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूरा देश भारत की सुरक्षा के प्रति असाधारण साहस और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने वाले हमारे वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी हमारे सैनिकों का शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिकों का अटूट देशभक्ति का भाव और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा:

“कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, पूरा देश भारत की रक्षा में असाधारण शौर्य और समर्पण दिखाने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहेगा। उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।"