क्यों कांग्रेस को सन 1947 में याद नहीं आया की करतारपुर हिन्दुस्तान में होना चाहिए, आज अगर करतारपुर कॉरिडोर बन रहा है तो इसका क्रेडिट मोदी को नहीं, आपके एक वोट को जाता है: प्रधानमंत्री मोदी
आपने एक ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाया है जो जीता है तो आपके लिए, जागता है तो आपके लिए, अगर वो जूझता है तो सिर्फ आपके लिए और अगर वो झुकता भी है तो सिर्फ और सिर्फ आपके लिए: पीएम मोदी
सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों को सामान्य मानविकी के जीवन के दुख दर्द का कुछ अता-पता नहीं है: प्रधानमंत्री वसुंधरा जी ने राजस्थान को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला है और Rising Rajasthan की श्रेणी में लाकर के उसे खड़ा कर दिया है: प्रधानमंत्री मोदी
5 साल पहले अखबार में हेडलाइन होती थी – आज कोयले में इतना घोटाला हुआ, 2जी का घोटाला हुआ, पनडुब्बी में घोटाला हुआ, इसने चोरी की, उसने लूट लिया… ऐसी ही खबरें आती थी, आज सरकार बने इतने साल हो गए अब ऐसी खबरें नहीं आती, देश के पैसों की लूट बंद हो गई: पीएम मोदी
कांग्रेस वालों ने हवा बना दी कि हम तो सत्ता में आ ही रहे हैं, 5 साल हम 5 साल वो... लेकिन यही भैरोंसिंह शेखावत जी की सरकार थी जिन्होंने कांग्रेस का ये भ्रम भी तोड़ दिया था, अब उन्ही के राग दरबारी लिख रहे हैं कि कांग्रेस से सीखना चाहिए कि जीती हुई बाज़ी कैसे हारते है: प्रधानमंत्री

“हम किसान को अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जादाता भी बनाना चाहते हैं। हम देश में सूर्यशक्ति की ऊर्जा की क्रांति ला रहे हैं। हम किसानों से कह रहे हैं कि खेतों में सोलर पंप लगाइए। किसानों को हमने 28 लाख सोलर पंप देने का फैसला किया है। इससे बहुत सारे किसानों की बिजली का बिल खत्म हो जाएगा। अपने खेत में जितनी जरूरत है, उससे ज्यादा बिजली पैदा होगी तो सरकार वो बिजली खरीद लेगी। किसानों को उसका पैसा मिलेगा।”

 

राजस्थान के हनुमानगढ़, सीकर और जयपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौजूदा सरकार की ऐसी कई उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, ‘’हमारे देश का जवान चालीस साल से ‘वन रैंक वन पेंशन’ की मांग कर रहा था। चालीस वर्षों तक यह मामला लटका रहा। वर्ष 2014 में दिल्ली में सरकार बदल गई। आपने मुझे प्रधानसेवक के रूप में सेवा करने का मौका दिया और हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन पर काम करना शुरू किया। हमने 11 हजार करोड़ रुपये  देश के सेवानिवृत्त जवानों के लिए दे दिया। चालीस साल पुरानी इस मांग को पूरा करने में आपके एक वोट ने मदद की।‘’  

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 में मौजूदा सरकार बनने के पहले तक विधवा पेंशन, मध्याह्न भोजन, स्कॉलरशिप जैसी सरकारी स्कीमों के नाम पर पेंशन लेने वाले साढ़े 6 करोड़ ऐसे लोग थे, जिनका इस दुनिया में अस्तित्व ही नहीं था। इसमें 90 हजार करोड़ रुपये सालाना बर्बाद होते थे, जिसे इस सरकार ने बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ये पैसे जनता के वोट की ताकत के कारण ही बच पा रहे हैं।

पाकिस्तानी सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने के भारतीय सेना के साहस और शौर्य की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान वाले चोरी-छुपे हमारे जवानों को मार कर भाग जाते थे। भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखा दिया कि कैसे जवाब दिया जाता है। इसने हमारी सेना की ताकत दिखाई थी। ये सर्जिकल स्ट्राइक भी जनता-जनार्दन के वोट की ताकत से ही संभव हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के लिए प्रारंभ की गई केंद्र की आयुष्मान भारत योजना की चर्चा करते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में वसुंधरा राजे सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “आजादी के पैंसठ साल तक राजस्थान में कुल 11 मेडिकल कॉलेज बनाए गए। जबकि, वसुंधरा जी की सरकार ने सिर्फ पांच साल में 11 मेडिकल कॉलेज बना दिए।”   

 

सीकर की सभा में श्री मोदी ने कहा कि वे सीकर और झुंझुनू का अभिनंदन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘’आपने ऐसा काम किया है, जो पूरे हिन्दुस्तान को प्रेरणा दे रहा है। आज से 15 साल पहले यहां 1000 बेटे पर 850 बेटी पैदा होती थी। लेकिन, यहां एक जागरुकता आई। बेटियों के प्रति मान-सम्मान बढ़ा, और आज 1000 बेटों पर बेटियों की संख्या 960 तक पहुंच गई। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को इस तरह अपनाने के लिए मैं वसुंधरा जी का अभिनंदन करना चाहता हूं। हमारी सरकार ने बेटियों से बलात्कार करने वालों को फांसी की सजा देने का कानून बनाया। बलात्कारियों के खिलाफ ऐसा कठोर कानून भी आपके एक वोट के कारण ही बन पाया।‘’

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के प्रत्येक परिवार तक रसोई गैस कनेक्शन पहुंचाने के उद्देश्य वाली उज्ज्वला योजना की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के गठन तक पूरे देश में 13 करोड़ कनेक्शन दिए गए थे। लेकिन, मौजूदा सरकार ने सिर्फ चार साल में 12 करोड़ कनेक्शन दे दिए। इनमें 6 करोड़ कनेक्शन मुफ्त में गरीब लोगों को दिए गए।

 

 

हनुमानगढ़ की सभा में नवनिर्मित करतारपुर कॉरिडोर की उपयोगिता की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के समय जो गलतियां हुईं, उनका खामियाजा अभी तक भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘’बंटवारे के समय हुई गलती के कारण यहां से सिर्फ तीन किलोमीटर दूर गुरु नानक देव की साधनाभूमि करतारपुर साहिब पाकिस्तान में चला गया। अब हमने करतारपुर कॉरिडोर बना दिया है। कोई भी हिन्दुस्तानी करतारपुर चला जाएगा और मत्था टेक कर लौट आएगा।‘’

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान को बीमारू राज्यों की श्रेणी से बाहर निकालने के लिए वसुंधरा सरकार को बधाई दी और कहा कि राजस्थान आज देश मे आर्थिक ताकत बनने की ओर अग्रसर है। देश में ‘बॉटम फाइव’ के स्तर से उठकर राजस्थान ‘टॉप फाइव’ में पहुंच चुका है।      

पीएम मोदी ने कहा, “हम विकास की गंगा लेकर चल पड़े हैं। इस विकास की गंगा की धाराएं हैं- बेटे-बेटियों को पढ़ाई, नौजवानों को कमाई, किसानों को सिंचाई, बुजुर्गों को दवाई, जनता को सुनवाई।”  

हनुमानगढ़ की सभा में पीएम मोदी ने मां भद्रकाली और गुरु गोविंद सिंह जी का स्मरण किया। 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के अवसर पर जनता को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का नेतृत्व इसी धरती के बेटे एडमिरल विजय सिंह शेखावत ने किया था, और एडमिरल मानवेन्द्र सिंह जी ने नौसेना के प्रमुख के रूप में देश की सेवा की थी। पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया के तहत बनी और पतवार के सहारे चलने वाली एक छोटी सी नाव लेकर समुद्र मार्ग से पूरी दुनिया का भ्रमण करने वाली बेटियों को भी बधाई दी।  

इन सभाओं में जुटी भारी भीड़ को धन्यवाद देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सर्दी के मौसम में भी इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से स्पष्ट है कि राजस्थान ने भाजपा के विकास के साथ चलना तय कर लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के एअरकंडीशंड कमरों मे बैठ कर आकलन करने वालों को हवा का रुख समझ लेना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा, “आपने एक ऐसे व्यक्ति को पीएम बनाया है, जो जीता है तो सिर्फ आपके लिए,वो जागता है तो सिर्फ आपके लिए, वो जूझता है तो सिर्फ आपके लिए और झुकता भी  है तो सिर्फ और सिर्फ आपके लिए। वोट सही जगह पर जाता है तो सिर्फ सरकार नहीं बनती है, आपका सही काम होता है, आपका भाग्य बदलता है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने सीकर को शौर्य, शिक्षा, संस्कार और वीरों को जन्म देने वाली धरती बताया। सभा में जुटी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपके उमड़ते प्यार के सामने हर मैदान छोटा पड़ रहा है।

जयपुर की सभा में पीएम मोदी ने त्रिवेणीधाम के आदर्श संत नारायण दास जी महाराज को श्रद्धांजलि दी। जयपुर को देश की आन-बान और शान बताते हुए उन्होंने कहा कि देश में जब भी पर्यटन की चर्चा होती है, तो बात जयपुर से शुरू होती है।

श्री मोदी ने लोगों से अपील की, कि राजस्थान ने उज्ज्वल भविष्य के लिए जो गति पकड़ी है, उसे वे बरकरार रखें। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने ठान लिया है कि दोबारा भाजपा की सरकार बनाएंगे। नया राजस्थान बनाएंगे। पीएम मोदी ने उपस्थित जनसमुदाय से 7 दिसंबर को होने वाले मतदान में भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।  

 

हनुमानगढ़ का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's forex reserves hit all-time high of $729.33 billion after $12.42 billion jump

Media Coverage

India's forex reserves hit all-time high of $729.33 billion after $12.42 billion jump
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 अगस्त 2026
August 29, 2026

New India, New Speed, New Stage: Missiles, Medals, Multilateralism under PM Modi