जनहित, जनभावना और जनता की इच्छा ही हमारे लिए सर्वोपरि है: प्रधानमंत्री मोदी
पहले सरकारी योजनाएं और कार्यक्रम सिर्फ कागज़ों तक सिमट कर रह जाते थे क्योंकि सरकार और जनता के बीच बहुत बड़ी खाई थी, आपका ये सेवक इस खाई को पाटने में निरंतर जुटा है और इसमें अभूतपूर्व सफलता भी मिली है: पीएम मोदी
संथाली भाषा और साहित्य देश के प्राचीनतम ज्ञान के संसाधनों में से एक है, ज्ञान का ऐसा अद्भुत खजाना यहां छुपा है, जिस पर रिसर्च ज़रूरी है: प्रधानमंत्री

"यह जनभागीदारी का ही परिणाम है, जिसके कारण पिछले 60 महीने में देशभर में 11 करोड़ से अधिक शौचालय बने। झारखंड में भी 36 लाख शौचालय तैयार हुए। पांच साल पहले झारखंड की आधी से ज्यादा आबादी खुले में शौच करने को मजबूर थी। चिंता थी कि सफलता कैसे मिलेगी? लेकिन झारखंड के आदिवासी भाइयों-बहनों ने इसे सरकारी कार्यक्रम नहीं रहने दिया और इस अभियान को अपना बनाकर आगे बढ़ाया। सरकार ने सिर्फ प्रोत्साहन दिया, बाकी काम जनता जनार्दन ने कर दिखाया। यही तो स्वराज है, यही तो सुशासन का आधार है। "

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें झारखंड के दुमका में रविवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। श्री मोदी ने कहा कि झारखंड में उज्ज्वला योजना के तहत बड़ा काम हुआ है। यहां 33 लाख लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले हैं। इनमें आदिवासी और दलित बहनों को 12 लाख गैस के कनेक्शन मिले हैं। उन्होंने कहा, "जिसे पहले कोई सोच नहीं सकता था,उसे हमने करके दिखाया है। भाजपा की सरकार का काम करने का तरीका यही है।"

पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मालिकों के मन मुताबिक घर तैयार किये जा रहे हैं। इस योजना के तहत पिछले चार साल में झारखंड में 10 लाख घर बने हैं, जबकि 8 लाख घरों का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा, "2022 तक देश में एक भी व्यक्ति नहीं बचेगा, जिसके पास अपना पक्का मकान नहीं होगा। 2014 से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री 30-35 हजार घर बनाने का दावा करते थे लेकिन पिछले पांच सालों में झारखंड में 10 लाख घर बने हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने हर घर जल पहुंचाने का संकल्प लिया है। पानी और सिंचाई की समस्या से हम भलीभांति अवगत हैं। इसी के तहत जल जीवन मिशन की शुरुआत की गई है। इस काम में ग्राम समितियों और जल समितियों की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि आजादी के कई दशकों के बाद भी झारखंड के सिर्फ 12-15 फीसदी गांवों और कस्बों तक ही पाइपलाइन पहुंची थी। भाजपा की सरकार ने इस स्थिति को बदलने का काम किया है। पिछले 5 सालों में पाइपलाइन का दोगुना विस्तार हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार आपको पूछे बगैर, आपकी अनुमति के बगैर, कोई भी कदम नहीं उठा सकती है। जनहित, जनभावना और आपकी इच्छा ही हमारे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, "हम ऐसी सरकार चलाते हैं जिसका कोई रिमोट कंट्रोल नहीं होता है। हम ऐसी सरकार चलाते हैं, जिसका एक ही हाईकमान होता है और हाईकमान ये हमारी जनता जनार्दन होती है, मेरे देशवासी होते हैं। संवदेनशीलता, जन समस्याओं के प्रति सजगता और उनके निराकरण के लिए ईमानदार प्रयास ही भाजपा सरकार की पहचान रही है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी नागरिकता कानून के खिलाफ आगजनी फैला रहे हैं। ये लोग कौन हैं, यह उनके कपड़ों से ही पता चल जाता है। हिंसा फैलाने वालों को देश देख रहा है और देश को पक्का विश्वास हो चला है कि पार्लियामेंट ने नागरिकता का कानून बनाकर देश को बचा लिया है। उन्होंने कहा, "मैं असम के भाइयों-बहनों का सिर झुकाकर अभिनंदन करता हूं कि इन्होंने हिंसा करने वालों को अपने से अलग कर दिया है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात बता रहे हैं। देश का मान-सम्मान बढ़े, ऐसा व्यवहार असम, नार्थ ईस्ट कर रहा है।"

पीएम मोदी ने कहा कि पहले सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह जाती थीं क्योंकि सरकार और जनता के बीच बहुत बड़ी खाई थी। ये खाई राजनीति अफसरशाही, भ्रष्टाचार और असंवेदनशीलता की थी। आपका ये सेवक इस खाई को पाटने में निरंतर जुटा है और इसमें अभूतपूर्व सफलता भी मिली है। उन्होंने कहा, "झारखंड के 20 जिले ऐसे हैं, जहां कांग्रेस और उसके साथी दल, सालों तक शासन करने के बावजूद बुनियादी सुविधाएं तक नहीं पहुंचा पाए। ये भाजपा की ही सरकार है, जिसने झारखंड के इन 20 जिलों को पिछड़े के बजाय आकांक्षी घोषित किया और आज ये जिले विकास के रास्ते पर अग्रसर हैं।"

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के आदिवासी बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के लिए ज्यादा दूर तक ना जाना पड़े, इसके लिए हर ब्लॉक में एकलव्य मॉडल स्कूल बनाने का संकल्प भी भाजपा का ही है। झारखंड में IIT, AIIMS जैसे उच्च शिक्षा संस्थान खोलने का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा, "जिस झारखंड को JMM और कांग्रेस ने पिछड़ेपन का प्रतीक बनाया। उसी झारखंड को हम बदलते भारत की नई पहचान से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। बीते 5 वर्षों में देश की सबसे बड़ी और करोड़ों लोगों का जीवन बदलने वाली आयुष्मान भारत जैसी कई योजनाओं की शुरुआत झारखंड से हुई है।"

 प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से भारी तादाद में मतदान कर झारखंड में भाजपा की दोबारा सरकार बनाने की अपील की।  

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The chip race is on: How India went from zero to three semiconductor plants in six months

Media Coverage

The chip race is on: How India went from zero to three semiconductor plants in six months
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया यात्रा
July 07, 2026

समझौता ज्ञापन/समझौते

 

क्र.सं.

  शीर्षक

1.

शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाह्य अंतरिक्ष के अन्वेषण और उपयोग के क्षेत्र में सहयोग संबंधी ढांचागत समझौते का विस्तार

2.

चिकित्सा उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में सहयोग के लिए सीडीएससीओ और बीपीओएम के बीच समझौता ज्ञापन

3.

खनिज और इस्पात आपूर्ति श्रृंखला की प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन

4.

कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग पर समझौता ज्ञापन

5.

समुद्री सुरक्षा एवं संरक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन और कार्यान्वयन समझौते का विस्तार

6.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के बीच समझौता ज्ञापन

7.

दूरसंचार प्रौद्योगिकी एवं सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन

8.

अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग पर समझौता ज्ञापन

9.

स्वास्थ्य कार्यबल सहयोग पर कार्यान्वयन समझौता

10.

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) और जनरल इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडोनेशिया (केपीयू) के बीच समझौता ज्ञापन

11।

ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली पर सहयोग

12.

वायु से वायु मिसाइल सहयोग समझौता

13.

इंडोनेशिया में स्टेनलेस स्टील स्लैब निर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआईएल) और पं. क्राकाटाऊ स्टील के बीच रणनीतिक संयुक्त उद्यम

14.

नॉन-फेरस मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर (एनएफटीडीसी), मिडवेस्ट लिमिटेड और पीटी पर्मिनास के बीच रेयर अर्थ मैगनेट के विकास पर समझौता ज्ञापन (एमओयू)

घोषणाएं

क्र.सं.

   शीर्षक

1.

योग्याकार्ता के प्रंबानन मंदिर परिसर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए भारत की ओर से  सहायता

2.

आईएफसी-आईओआर में इंडोनेशियाई संपर्क अधिकारी की तैनाती

3.

इंडोनेशिया को 100 टन उच्च गुणवत्ता वाले डीडब्ल्यूआर 162 गेहूं के बीजों की आपूर्ति

4.

टैगोर-देवंतारा सांस्कृतिक और शैक्षिक कूटनीति वर्ष का स्मरणोत्सव

5.

सिंघासरी एसईजेड, इंडोनेशिया में भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर शाखा परिसर की स्थापना

6.

भारत में ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) आर्किटेक्चर पर आधारित इंडोनेशिया ओपन नेटवर्क (आईओएन) का शुभारंभ