कांग्रेस में इस समय बड़ी-बड़ी बैठकें चल रही हैं, व्यूह रचना की जा रही है कि कैसे नामदार को बचाया जाए, कुछ भी करके कांग्रेस अपने नामदार पर हार की जिम्मेदारी नहीं आने देना चाहती: प्रधानमंत्री मोदी
हमने 5 साल एक ईमानदार, एक पारदर्शी सरकार चलाकर दिखाई है, घोटाले का एक दाग इस सरकार पर नहीं है: पीएम मोदी
कांग्रेस हो या झारखंड मुक्ति मोर्चा, इन महामिलावटी लोगों के पास सिवाय झूठ के, प्रपंच के, ठगी के, कोई सोच नहीं है, इनकी पूरी राजनीति अफवाहों पर आधारित है: प्रधानमंत्री

“आज देश में तेजी से विकास हो रहा है तो साथ ही, गरीबी भी उतनी ही तेजी से कम हो रही है। हमने 5 साल एक ईमानदार, एक पारदर्शी सरकार चलाकर दिखाई है। घोटाले का एक दाग इस सरकार पर नहीं है। और, जब मैं ये बात बाबाधाम में कह रहा हूं तो मुझे इस बात पर गर्व होता है कि बाबा के भक्त को ईमानदार सरकार चलाने का देश ने सौभाग्य दिया है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के देवघर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। केंद्र सरकार के आदिवासी कल्याण के कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “अटल जी ने आदिवासी हितों को ध्यान में रखकर झारखंड राज्य बनाया था। साथ ही, जनजनातीय मंत्रालय भी बनाया। आपका यह सेवक अटल जी की प्रेरणा से ही आज डगर-डगर पर आगे बढ़ रहा है। उन्हीं की प्रेरणा से हमने वनसंपदा में जनजातीय समुदाय के अधिकार को सुनिश्चित कराया है। खनन से होने वाले लाभ का एक हिस्सा उसी इलाके में खर्च हो, इसके लिए हमने बाकायदा एक कानून बनाया है। और इसकी वजह से झारखंड को भी करीब-करीब 6000 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिल पाए हैं। इन पैसों से यहां स्कूल, शौचालय, पीने का पानी, सड़क और रोजगार के दूसरे साधन बनाए जा रहे हैं।”

 

पीएम मोदी ने कहा, “वनधन और जनधन योजना के माध्यम से वन उपज का ज्यादा से ज्यादा लाभ आदिवासियों को मिले, उन्हें बिचौलियों से मुक्ति मिले- हम ये सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। पहले 10 वन उपजों पर ही एमएसपी मिला करता था, अब इसकी संख्या बढ़ाकर 50 कर दी गई है। यहां के किसानों का जीवन आसान बनाने के लिए हम निरंतर काम कर रहे हैं। पीएम किसान योजना के तहत हम सीधे किसानों के खाते में आर्थिक मदद जमा कर रहे हैं। बाबाधाम के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। यहां रेल और सड़क के साथ-साथ एयरपोर्ट की सुविधा भी विकसित की जा रही है। एयरपोर्ट बनने से यहां टूरिज्म के क्षेत्र में और अधिक अवसर पैदा होंगे।”

 

 

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Bharat atta, rice set for market return ahead of festive season

Media Coverage

Bharat atta, rice set for market return ahead of festive season
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने प्रकृति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
July 30, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि प्रकृति, पर्यावरण और संपूर्ण सृष्टि के प्रति सम्मान हमारे अस्तित्व का मूल आधार है। उन्होंने सभी से स्वस्थ, समृद्ध और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में कृतज्ञता और निस्वार्थ सेवा की भावना के साथ भाग लेने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने एक संस्‍कृत सुभाषितम् साझ किया

“शं नो द्यावापृथिवी पूर्वहूतौ शमन्तरिक्षं दृशये नो अस्तु।

शं न ओषधीर्वनिनो भवन्तु शं नो रजसस्पतिरस्तु जिष्णुः॥”

सुभाषितम् में कहा गया है कि सृष्टि के आरंभ से ही पूजनीय द्युलोक और पृथ्वी हमारे लिए सदा श्रद्धेय रहे हैं। ईश्‍वर करे, पृथ्वी और सूर्य के बीच का मध्यवर्ती भाग हमारे जीवन को लाभप्रद और ज्ञानवर्धक बनाए। सभी औषधीय जड़ी-बूटियां और वन के पौधे हमें स्वास्थ्य, पोषण एवं सुख प्रदान करें। समस्त लोकों के सर्वव्यापी और विजयी स्वामी हमें सदा कल्याण, शांति तथा समृद्धि प्रदान करें।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

“प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है। आइए, हम इनके प्रति पूरी कृतज्ञता और सेवाभाव के साथ एक स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनें।

शं नो द्यावापृथिवी पूर्वहूतौ शमन्तरिक्षं दृशये नो अस्तु।

शं न ओषधीर्वनिनो भवन्तु शं नो रजसस्पतिरस्तु जिष्णुः॥”