“हमारे मध्यमवर्ग का व्यक्ति कानून को मानता है, ईमानदारी से सरकार को पैसा देता है। आज करीब 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है, तो उसके पीछे हमारा ईमानदार करदाता है, हमारे मध्यम वर्ग का परिवार है। देश के 12 करोड़ किसान परिवारों को हर वर्ष 75 हजार करोड़ रुपये बैंक खाते में मिलना शुरू हो गया है, तो वो भी हमारे ईमानदार मध्यम वर्ग की वजह से ही संभव हो पाया है। सात करोड़ से अधिक गरीब बहनों को मुफ्त एलपीजी सिलिंडर मिला है, 1.5 करोड़ से अधिक परिवारों को अपना पक्का घर, 10 करोड़ गरीब परिवारों को शौचालय मिला है- ये सब ईमानदार करदाताओं के कारण संभव हुआ है।“

उत्तराखंड के देहरादून में एक जनसभा के दौरान देश के विकास कार्यों में मध्यम वर्ग की भागीदारी का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये उद्गार प्रकट किए। उन्होंने कहा, “आपका ये चौकीदार और भाजपा-एनडीए की सरकार एक-एक ईमानदार करदाता का हृदयपूर्वक आभारी है। इसलिए, हमने 5 लाख रुपये तक की टैक्सेबल इनकम को पूरी तरह से टैक्स फ्री कर दिया। चार धाम को जोड़ने वाली ऑल वेदर सड़क हो, बाबा केदार के पवित्र धाम का पुनर्निर्माण हो, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण हो- ऐसा हर काम इसलिए हो पा रहा है, क्योंकि ईमानदार करदाता देश के खजाने में पैसे डालता है।”

देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लिए देश के वीर जवानों ने अपनी जान दे दी है। हिन्दुस्तान के गरीब से गरीब लोगों ने कश्मीर की भलाई के लिए अपने पेट काटकर पैसे दिए हैं। जब तक देश का बच्चा-बच्चा चौकीदार बना रहेगा, तब तक भारत की एक इंच जमीन पर भी आंच नहीं आएगी। उन्होंने कहा, “हम पहाड़ को पर्यटन से जोड़ने का काम कर रहे हैं। जब यहां के गेस्ट हाउस और होमस्टे उद्योग को, किराना समेत दूसरी दुकानों को, मुद्रा योजना से मिले लाभ की खबर पढ़ता हूं, तो मन को एक संतोष होता है। वर्ष 2021 में हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन होना है। प्रयागराज में बीजेपी के डबल इंजन से किस तरह दिव्य और भव्य कुंभ का आयोजन हुआ, कैसे लाखों युवा साथियों को रोजगार मिला, ये आपने देखा है। अब हमें 2021 में इससे भी बेहतर आयोजन करके दुनिया को दिखाना है। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के भी काम आए, ये इस चौकीदार की प्रतिबद्धता है।“
देवभूमि में बसे देवी देवताओं को नमन करते हुए, उत्तराखंड के आप सभी साथियों का आपके समर्थन और सहयोग के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
बाबा केदार के आशीर्वाद से और आपकी सहभागिता से ही बीते 5 वर्ष में देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में आपका ये प्रधानसेवक सफल हो पाया है: PM
ये आपका ही आशीर्वाद था कि हम सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत का आरक्षण देने में हम सफल हो पाए।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
वरना कांग्रेस तो अपने ढकोसला पत्रों से इसको बाहर निकालने की हिम्मत ही नहीं कर पाई: PM @narendramodi in Dehradun
मेरे साथ आप हमेशा से चट्टान की तरह खड़े रहे, इसलिए 40 वर्ष से लटका वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा हल कर पाया।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
वरना जिनकी नीयत सिर्फ वोट बटोरने की रही, उन्होंने तो इसको लटकाने और भटकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी: PM @narendramodi in Dehradun
आपके ही सहयोग से मां गंगा को निर्मल और अविरल बनाने का विराट कार्य आगे बढ़ पाया, वरना कांग्रेस ने तो मां गंगा को अपने कारनामों से और मैली करने का ही काम किया था: PM @narendramodi in Dehradun
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
करप्शन और कांग्रेस का साथ अटूट है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
कांग्रेस के राज की पहचान है कि उसमें भ्रष्टाचार एक्सीलेटर पर रहता है और विकास वेंटीलेटर पर।
कांग्रेस सरकारों में एक होड़ सी मची रहती है कि कौन कितना ज्यादा भ्रष्टाचार करे: PM @narendramodi in Dehradun
2G हो, कोयला हो, कॉमनवेल्थ हो, कर्जमाफी घोटाला हो, जमीन, पाताल, आकाश, जल, थल, नभ... देश का ऐसा कोई संसाधन नहीं जो इनकी लूट से बच पाया हो।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
इसमें भी नामदार परिवार का नाम सबसे ऊपर रहा है।
आपने हाल ही में मीडिया में देखा होगा कि बड़े-बड़े फार्म हाउस से भी कैसे घोटाले किए गए: PM
इन्होंने देश की सेना को नहीं छोड़ा, हमारे सैनिकों को नहीं छोड़ा।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
बोफोर्स तोप या फिर हेलिकॉप्टर, हथियार का ऐसा सौदा खोजना मुश्किल हो जाता है जिसमें कांग्रेस द्वारा कमीशन की खबरें न आती हों: PM @narendramodi in Dehradun
आपको याद होगा कि आपका ये चौकीदार, हेलिकॉप्टर घोटाले के कुछ दलालों को दुबई से उठाकर लाया था।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
इटली के इस मिशेल मामा और दूसरे दलालों से एजेंसियों ने कई हफ्ते पूछताछ की है।
जिसके आधार पर कोर्ट में एक चार्जशीट दायर की गई है: PM @narendramodi
मैं मीडिया में देख रहा था कि हेलीकॉप्टर घोटाले के दलालों ने जिन लोगों को घूस देने की बात कही है उनमें से एक AP है और दूसरा FAM है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
इसी चार्जशीट में कहा गया है कि AP मतलब अहमद पटेल और FAM मतलब फैमिली: PM @narendramodi in Dehradun
एक जमाना था जिस परिवार की एयरपोर्ट तक पर तलाशी की हिम्मत कोई नहीं कर सकता था वो आज बेल पर बाहर है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
जो परिवार खुद को भारत का भाग्यविधाता समझता था, वो जेल जाने से बचने के लिए सारी तिकड़में लगा रहा है: PM @narendramodi in Dehradun
करप्शन के साथ-साथ कांग्रेस ने देशद्रोहियों और पाकिस्तान को खुश करने का भी अभियान छेड़ रखा है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
अगर आप उनके ढकोसला पत्र को पढ़ेंगे, तो पता चलेगा कि कांग्रेस का हाथ किसके साथ है: PM @narendramodi
कांग्रेस, जम्मू कश्मीर में आतंकियों और पत्थरबाज़ों का सामना कर रहे हमारे सेना और अर्धसैनिक बलों को दिया गया विशेष अधिकार हटाना चाहती है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
जान दांव पर लगाने वाले हमारे सैनिक फर्ज़ी मुकदमों के कुचक्र में फंसे रहें, ये व्यवस्था करना चाहती है: PM @narendramodi
पाकिस्तान से पैसा लेकर जो पत्थरबाज़ों को भड़काते हैं ऐसे लोगों से कांग्रेस बातचीत करना चाहती है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
जो भारत के खिलाफ साजिश रचता है, टुकड़े-टुकड़े करने की बात करता है, ऐसे लोगों के लिए बने देशद्रोह को कानून को कांग्रेस हटाना चाहती है: PM @narendramodi
कांग्रेस के ढकोसलापत्र से टुकड़े-टुकड़े गैंग खुश है, पाकिस्तान में बैठे कुछ लोग भी खुश हैं।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
वहीं जम्मू कश्मीर में इनके साथी, हर रोज़ कश्मीर को अलग करने की धमकी दे रहे हैं। वो कश्मीर का अलग प्रधानमंत्री चाहते हैं: PM @narendramodi

मैं शहीद मोहन लाल रातूरी, शहीद वीरेंद्र सिंह राणा, शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट, शहीद मेजर विभूति ढौंढियाल समेत देश के हर शहीद परिवार को विश्वास दिलाता हूं कि टुकड़े-टुकड़े गैंग की इस साजिश के सामने ये चौकीदार दीवार बनकर खड़ा है: PM @narendramodi in Dehradun
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
कांग्रेस देश की सुरक्षा पर ही नहीं हमारे गरीबों और मध्यम वर्ग पर प्रहार करने के सपने भी पाल रही है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
एक दो दिन पहले ही नामदारों के गुरु, इनके मार्गदर्शक ने गलती से अपनी साजिश टीवी के कैमरे के सामने बता दी है।
उन्होंने कहा मिडिल क्लास स्वार्थी है, लालची है: PM @narendramodi
आज करीब 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है, तो उसके पीछे हमारा ईमानदार करदाता ही है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
देश के करीब 12 करोड़ किसान परिवारों को हर वर्ष 75 हज़ार करोड़ रुपए बैंक खाते में पहुंचने शुरु हो गए हैं, तो वो भी हुआ है ईमानदार करदाताओं के कारण: PM
7 करोड़ से अधिक गरीब बहनों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मिला है तो ईमानदार करदाताओं के कारण।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
डेढ़ करोड़ से अधिक परिवारों को अपना पक्का घर, 10 करोड़ से अधिक परिवारों को शौचालय मिला है, ईमानदार करदाताओं के कारण: PM @narendramodi
करोड़ों गरीब परिवारों को सस्ता राशन मिल पाता है तो, इन्हीं ईमानदार करदाताओं के कारण
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
चारधाम को जोड़ने वाली ऑल वेदर रोड़ हो, बाबा केदार के पावन पवित्र धाम का पुनर्निमाण हो, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण हो, ऐसे हर काम हो रहे हैं ईमानदार करदाताओं के कारण: PM @narendramodi
आपका ये चौकीदार, भाजपा और एनडीए की सरकार एक-एक ईमानदार करदाता की आभारी है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
इसलिए हमने 5 लाख रुपए तक की टैक्सेबल इनकम को ज़ीरो कर दिया है।
अगर ज़रा सी भी चूक हुई तो ये छूट तो जाएगी ही और आप पर बोझ पड़ना भी तय है: PM @narendramodi
भारतीय जनता पार्टी की और आपके इस सेवक की सोच बिल्कुल स्पष्ट है।
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019
कांग्रेस ने पहाड़ को पलायन से जोड़ा, हम पहाड़ को पर्यटन से जोड़ने का काम कर रहे हैं: PM @narendramodi in Dehradun
पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी, पहाड़ के भी काम आए, ये इस चौकीदार की, हम सब की प्रतिबद्धता है: PM @narendramodi in Dehradun https://t.co/3zBYcLqg55
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 5, 2019