ये चुनाव सिर्फ ये तय करने के लिए नहीं है कि कौन सा दल या गठबंधन जीतेगा, बल्कि ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले वर्षों में भारत कितनी तेजी से विकास करेगा: प्रधानमंत्री मोदी
ये महामिलावटी लोग सिर्फ और सिर्फ समाज के विभाजन के बल पर वोट बटोरने की राजनीति करते हैं, यही कारण है कि आज़ादी के बाद इतने दशकों तक बिहार सहित इस समूचे पूर्वी भारत को विकास की रोशनी से दूर रखा गया: पीएम मोदी
सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र है और सबको सुरक्षा, सबको सम्मान हमारा प्रण, इसी लक्ष्य पर चलते हुए एनडीए ने हर वर्ग, हर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है, किसी भी वर्ग के हितों से छेड़छाड़ किए बिना, सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को आरक्षण इसी सोच का परिणाम है: प्रधानमंत्री

“23 मई के नतीजे तय हैं। क्या नतीजा आने वाला है! फिर एक बार… मोदी सरकार। एक बात याद रखिए। बिहार में, पूरे हिन्दुस्तान में जहां भी चुनाव बाकी है, उन सबके लिए मैं कहना चाहता हूं। विजय निश्चित है, लेकिन हम याद रखें- बूंद-बूंद से ही घड़ा भरता है। इसलिए, आपको भी 19 मई को घर से निकलना है और देश में एक मजबूत सरकार बनाने के लिए वोट देना है। इस विजय को अधिक भव्य बनाना हमारा सपना है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के बक्सर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने मंगलवार को बिहार के बक्सर और सासाराम में जनसभाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, “यह चुनाव सिर्फ यह तय करने के लिए नहीं है कि कौन सा दल या गठबंधन जीतता है, बल्कि यह चुनाव तय करेगा कि आने वाले वर्षों में भारत कितनी तेजी से विकास करेगा। यह चुनाव 21वीं सदी के हमारे बच्चों का भविष्य तय करेगा।” 

पीएम मोदी ने कहा, “130 करोड़ हिन्दुस्तानी ही मेरा परिवार हैं। इन्हीं के लिए जीता हूं, इन्हीं के लिए जिऊंगा। ईमानदारी और गरीबी के जीवन ने मुझे वो ताकत दी कि मैं गरीबों के लिए इतना कुछ कर पाया। हमारी सरकार की हर योजना के केंद्र में गांव और गरीब हैं। आजादी के बाद हमारी पहली ऐसी सरकार है, जिसने गांवों के बारे में इतना सोचा है, इतना किया है। गांव में सड़क बनाई। गरीबों के घर में शौचालय बनाकर माता-बहनों की पीड़ा कम की। गरीब बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है। हर गरीब के पास अपनी पक्की छत हो, इस पर भी हमारी सरकार काम कर रही है।” 

केंद्र सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सासाराम की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, “आपके इस सेवक ने ठाना है कि अगर नया हिन्दुस्तान बनाना है तो विकास का सूरज सही मायने में पूर्वी भारत से ही उगेगा। यही कारण है कि बीते 5 वर्षों में संपूर्ण पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी और यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष बल दिया गया। यहां हाइवे का काम तेजी से चल रहा है। बिहार को गैस पाइपलाइन से जोड़ा गया है। रोहतास और कैमूर को भी ऊर्जा गंगा योजना का लाभ मिलना तय हुआ है।”

 

जनसभा में उपस्थित लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील करते हुए श्री मोदी ने कहा, “सबका साथ सबका विकास ही हमारा मंत्र है और सबको सुरक्षा सबको सम्मान ही हमारा प्रण है। इसी प्रण को हमें और शक्ति देना है। कमल के फूल और तीर के निशान पर पड़ा आपका एक-एक वोट सीधे मोदी के खाते में जाएगा।”

बक्सर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
EPFO settles 8.3 crore claims in FY26; cheque leaf upload reform benefits 7 crore members, says govt

Media Coverage

EPFO settles 8.3 crore claims in FY26; cheque leaf upload reform benefits 7 crore members, says govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 08 अगस्त 2026
August 08, 2026

Infrastructure + Inclusion + Innovation: How PM Modi’s Agenda is Rewiring India’s Growth Engine