हमारे देश में सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है, कमी रही है उस पैसे के सही इस्तेमाल की: प्रधानमंत्री मोदी
जमीन के नीचे की संपदा, यहां के जंगलों की समृद्धि, ओडिशा की शक्ति है: पीएम मोदी
आपके आशीर्वाद की वजह से भाजपा की मजबूत सरकार लोक-कल्याण और राष्ट्र कल्याण से जुड़े बड़े-बड़े काम कर पाई है, वरना इससे पहले आपने दिल्ली में एक मजबूर और भ्रष्ट सरकार भी देखी है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ओडिशा के संबलपुर और भुवनेश्वर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा में पहले चरण के मतदान से जो संकेत आए हैं, उससे साफ है कि दिल्ली में फिर एक बार मोदी सरकार और ओडिशा में भाजपा सरकार आएगी। उन्होंने कहा, “देश भाजपा को इसलिए समर्थन दे रहा है, क्योंकि सभी मजबूत सरकार चाहते हैं। आपके इस चौकीदार ने ऐसी व्यवस्था बनाई है कि सरकार अगर 100 पैसे भेजे तो पूरे 100 पैसे गरीबों पर खर्च हों। भाजपा सरकार आपके समर्थन की वजह से बड़े-बड़े काम कर पाई है।”

केंद्र सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “भाजपा सरकार ने तय किया है कि धान की फसल की लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य किसान को मिले, लेकिन ओडिशा सरकार ने धान खरीदने के इंतजाम ही नहीं किए। पीएम किसान सम्मान योजना के तहत देश के किसानों को उनकी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उनके बैंक खातों में पैसे भेजने के लिए यह चौकीदार प्रतिबद्ध है। हमने इस योजना का दायरा बढ़ाने का भी संकल्प लिया है। 23 मई को जब फिर एक बार मोदी सरकार आएगी, तब ओडिशा के सभी किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधी मदद की व्यवस्था हम करने वाले हैं। भाजपा की सरकार बनने पर एक ‘जल शक्ति मंत्रालय’ बनाया जाएगा, जिसके तहत देशभर की नदियों, समंदर और बारिश के पानी को जरूरतमंद क्षेत्रों तक पहुंचाने का मिशन चलाया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र की पानी की समस्या भी कम हो पाएगी।” 

 

भुवनेश्वर में पीएम मोदी ने कहा, “पहली बार ऐसी सरकार दिल्ली में बैठी है, जो पूरी ईमानदारी के साथ सिर्फ और सिर्फ देश के विकास के लिए काम कर रही है। एक ऐसी सरकार जो मां भारती की सुरक्षा, मां भारती की समृद्धि के साथ हमारी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति भी उतनी ही समर्पित है।”

पीएम मोदी ने कहा, “केंद्र ने ओडिशा के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी है। बीते पांच वर्षों में करीब 3 लाख करोड़ का निवेश यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया गया है। पहले की तुलना में पांच गुना राशि यहां की सड़कें, बिजली, रेल जैसी सुविधाओं के लिए दी गई है। तेल और गैस के क्षेत्र में हजारों करोड़ का निवेश किया गया है। पारादीप रिफायनरी का काम जो बरसों से लटका था, उसको भी तेज किया गया है। पर्यटन की दृष्टि से भी यहां सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।”

 

 

 

 

आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कठोर नीति का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “40 साल से देश आतंकवाद को झेल रहा है। क्या भारत को धमकियों से डरते रहना चाहिए? शांति की बात वही कर सकता है, जिसकी भुजाओं में दम होता है। हमने ताकत दिखाई तो दुनिया हमारे साथ खड़ी हो गई। अब भारत ने दूसरों से गुहार लगाने की पुरानी नीति को त्याग दिया है।

संभलपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian Railways takes up 764 km of new lines to boost connectivity in Bihar’s Seemanchal region

Media Coverage

Indian Railways takes up 764 km of new lines to boost connectivity in Bihar’s Seemanchal region
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 07 अगस्त 2026
August 07, 2026

Viksit Bharat Accelerating: 4x Data Centres, Record EV Sales, Ethanol Validation & Northeast Connectivity Under PM Modi’s Watch