जब देश सुरक्षित रहेगा, तभी हर देशवासी का हित सुरक्षित रहेगा, देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी
एक तरफ हमारे संकल्प हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस-एनसीपी के ढकोसले हैं: पीएम मोदी
इस चुनाव में भी कांग्रेस ने जिस तरह ‘तुगलक रोड चुनावी घोटाला’ किया है, वो देश देख रहा है, हमारे नौजवान वोटर देख रहे हैं, जो पैसा गरीब बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार को भेजा गया था, वो पैसा लूटकर कांग्रेस चुनाव में लगा रही है: प्रधानमंत्री

‘’इस चौकीदार ने आतंक के सरपरस्तों में ये डर बिठाया है कि उनकी एक भी गलती उन्हें भारी पड़ जाएगी। ये चौकीदार उन्हें पाताल से भी खोजकर निकाल ले आएगा और उन्हें सजा देगा। पहले जो सरकार थी, तब भी हमारे जवान बदला लेने की मांग करते थे लेकिन सरकार को सांप सूंघ जाता था। चौकीदार की सरकार पाकिस्तान में आतंकियों के घर में घुसकर मारने के लिए अपने सपूतों को इजाजत देती है।‘’

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि दुनिया ने भारत में पिछले पांच वर्षों में मजबूती से चलने वाली सरकार देखी है और आज वो भारत को महाशक्ति के रूप में अनुभव कर रही है।  

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस और एनसीपी की महामिलावट के खोखले वादे हैं और दूसरी तरफ एनडीए की महायुति के बुलंद इरादे हैं। कांग्रेस-एनसीपी की सरकार में कभी मुंबई में तो कभी पुणे में, कभी ट्रेन में तो कभी बस में बम धमाके होते रहते थे। लेकिन पिछले पांच साल में ये धमाके बंद हो गए हैं। श्री मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पूरा देश आज राष्ट्र रक्षा के लिए एक सुर में बात कर रहा है। जब देश सुरक्षित रहेगा, तभी हर देशवासी का हित और भविष्य सुरक्षित होगा। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी ऐसे लोगों के साथ खड़ी है, जो कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग कर देंगे, जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री बना देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के रुख पर उन्हें कोई हैरानी नहीं, लेकिन एनसीपी के मुखिया शरद पवार को क्या हो गया जिन्होंने देश के नाम पर कांग्रेस छोड़ी थी। उन्होंने सवाल किया कि दो प्रधानमंत्री की बात पर शरद पवार कब तक चुप रहेंगे? क्या कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद वो भी विदेशी चश्मे से भारत को देखने लगे हैं? प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब लोग वोट डालने जाएंगे तो तय करेंगे कि अब देश में ईमानदार चौकीदार चलेंगे या भ्रष्टाचारी नामदार, हिंदुस्तान के हीरो चलेंगे या पाकिस्तान के पैरवीकार।

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आपके एक वोट की वजह से मौजूदा सरकार में करोड़ों युवाओं को स्वरोजगार के लिए बिना बैंक गारंटी का लोन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में महाराष्ट्र में लाखों गरीबों को घर, बिजली, शौचालय मिले, साथ ही माताओं को एलपीजी गैस का कनेक्शन भी मिला। ये इसलिए संभव हुआ क्योंकि जनता ने ईमानदार सरकार के लिए वोट दिया। उन्होंने कहा कि घुमंतू समुदाय को उसका हक देने के लिए बनने वाले आयोग का निर्माण भी इस एक वोट के कारण ही हो पा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में रुपए जमा करने का काम भी जारी है। उन्होंने कहा, ‘’भाजपा-एनडीए ने बड़े संकल्प लिए हैं। दोबारा मोदी सरकार आने पर देश के सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ मिलेगा, साथ ही छोटे किसानों को 60 साल के बाद नियमित पेंशन का काम भी किया जाएगा। हाल में ही पशुपालकों को भी हमारी सरकार ने किसान क्रेडिट का लाभ देना शुरू किया है। इसी प्रकार एक विशेष जल-शक्ति मंत्रालय बनाने का हमने संकल्प लिया है जो सिर्फ पानी की समस्या पर ध्यान देगा।‘’

श्री मोदी ने केंद्र में मजबूत सरकार के लिए लोगों से कमल के निशान पर बटन दबाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट चौकीदार को मजबूत और खोटी नीयत वालों को दूर करेगा।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India, Slovakia sign defence cooperation intent, deepen ties

Media Coverage

India, Slovakia sign defence cooperation intent, deepen ties
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई
June 16, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पिछले दशक में बुनियादी ढांचे का रिकॉर्ड स्तर पर उन्नयन हुआ है। उन्होंने देश के लोगों के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है ताकि विकसित भारत के स्‍वप्‍न को साकार किया जा सके।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में‍ लिखा :

“पिछले दशक में बुनियादी ढांचे का रिकॉर्ड स्तर पर उन्नयन हुआ है। हम अपने देश के लोगों के लिए अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि विकसित भारत के हमारे स्‍वप्‍न को साकार किया जा सके।

#12YearsOfNayaBharatNirman”