राष्‍ट्रीय कृषि बाजार के लिए डिजिटल प्‍लेफॉर्म 14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्‍बेडकर की जयंती पर लांच किया जाएगा
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश में किसान कल्याण मेले में किसानों को संबोधित किया
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी किये
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: किसानों की समस्याओं को हल करेगी यह योजना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: किसानों के मुआवजे में तीन गुना वृद्धि
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों द्वारा खरीफ की फसलों के लिए दो प्रतिशत और रबी फसल के लिए 1.5 प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: योजना के अंतर्गत सरकारी सब्सिडी की कोई ऊपरी सीमा नहीं
प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से कहा कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल होकर इसका लाभ उठाएं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मध्‍य प्रदेश के सीहोर में आज किसानों की एक विशाल रैली में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए संचालनगत दिशा-निर्देशों का अनावरण किया।

किसानों के लिए इस व्‍यापक फसल बीमा योजना के लाभों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परेशानियों के वक्‍त किसानों की समस्‍याओं के लिए एक समाधान मुहैया करा सकता है। उन्‍होंने कहा कि पुरानी फसल बीमा योजनाओं की कमियों को दूर करने तथा फसल बीमा को लेकर किसानों के बीच भरोसा कायम करने का पूरा प्रयास किया गया है। उन्‍होंने कहा कि दावों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने के लिए इस योजना में व्‍यापक रूप से प्रौद्योगिकी का इस्‍तेमाल किया जाएगा। उन्‍होंने किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्‍साहित किया।

प्रधानमंत्री ने किसानों के कल्‍याण के लिए केन्‍द्र सरकार द्वारा उठाई कई अन्‍य पहलों को रेखांकित किया। उन्‍होंने गन्‍ना किसानों के बकाये को खत्‍म करने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र किया, जो कई हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका था।


‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा किसानों का कल्‍याण इस पहल के मूल में है। उन्‍होंने 14 अप्रैल 2016, बाबा साहेब अम्‍बेडकर की जयंती पर डिजिटल प्‍लेटफॉर्म-राष्‍ट्रीय कृषि बाजार को लांच करने की घोषणा की। यह किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर मूल्‍य दिलाने में सक्षम होगा।

प्रधानमंत्री ने मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, जैव खेती और यूरिया की पर्याप्‍त उपलब्‍धता सुनिश्चित कराने जैसे कृषि क्षेत्र में उठाए गए अन्‍य बड़े कदमों का भी जिक्र किया।

श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मध्‍य प्रदेश के किसानों एवं मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि क्षेत्र में राज्‍य के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड एवं चुने हुए लाभार्थियों को बीमा दावों के निपटान प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Jo khelega woh khilega, always cheer for Bharat: PM Modi meets India's CWG medallists

Media Coverage

Jo khelega woh khilega, always cheer for Bharat: PM Modi meets India's CWG medallists
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 10 अगस्त 2026
August 10, 2026

History, Heritage & High Growth: Why India’s Youth Feel Unstoppable Under PM Modi’s Leadership