आज नया भारत ठान चुका है कि उसे अतीत के अनावश्यक बंधनों में बंधकर नहीं रहना है, आज नया भारत, अपने वर्तमान को मजबूत तो कर ही रहा है, खुद को भविष्य के लिए भी तैयार कर रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
हमारे लिए तो 5 अगस्त का निर्णय अटल है और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को नए रास्ते पर ले जाने का निश्चय भी अटल है: पीएम मोदी
जम्मू कश्मीर और लद्दाख को लेकर लिया गया फैसला भाजपा के संस्कारों का भी आइना है, हमारे वादों और इरादों में एक स्पष्टता भी है और वादों को पूरा करने का साहस भी है: प्रधानमंत्री
आज हमारी हर नीति, हर रणनीति- जनकल्याण से राष्ट्रकल्याण की है, जन अभियान से, राष्ट्रनिर्माण की है: प्रधानमंत्री मोदी
देश के विकास के लिए हम सभी निरंतर प्रयास कर रहे हैं: पीएम मोदी
केंद्र में एनडीए की सरकार और महाराष्ट्र में महायुती की शक्ति, महाराष्ट्र के विकास को और नई ऊँचाई पर ले जाएगी: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव और सकोली में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी को सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा, “नई सरकार बनने के बाद नई ऊर्जा के साथ हम सभी नए भारत की नई पहचान गढ़ने में जुटे हैं। पूरी दुनिया के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, लेकिन चुनौतियों से निपटने में भारत अब अधिक सक्षम दिख रहा है। यह सब कुछ आप सभी के विश्वास के कारण हो पा रहा है। आपका विश्वास ही है, जो हमें निरंतर प्रेरित कर रहा है, कड़े और बड़े फैसले लेने की शक्ति दे रहा है। आपके विश्वास के कारण ही हम ऐसे मजबूत कदम उठा पा रहे हैं, जिसे उठाने में पहले लोग डगमगाते थे, डरते थे, झिझकते थे।“

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशवासियों ने जिस तरह जाति, वर्ग, संप्रदाय, क्षेत्र से ऊपर उठकर एक निर्णायक जनादेश दिया है, उसने भारत की छवि को चार चांद लगा दिए हैं। इसी प्रचंड जनादेश की वजह से आज भारत की आवाज दुनिया की हर बड़ी ताकत मजबूती से सुन रही है, विश्व का हर देश आज भारत के साथ खड़ा दिखता है, भारत के साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए उत्साहित है। श्री मोदी ने कहा कि नया भारत ठान चुका है कि उसे अतीत के अनावश्यक बंधनों में बंधकर नहीं रहना है, आज नया भारत अपने वर्तमान को मजबूत करने के साथ ही खुद को भविष्य के लिए तैयार भी कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पांच वर्ष पहले 'सबका साथ सबका विश्वास' के मंत्र पर काम शुरू किया गया था और अब उस मंत्र को 130 करोड़ भारतीयों का विश्वास भी मिल गया है। इसी विश्वास के साथ महाराष्ट्र सहित पूरे भारत में नई ऊर्जा के साथ विकास के कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। श्री मोदी ने कहा, “आज महाराष्ट्र के गांव-गांव, घर-घर में शौचालय पहुंचे हैं, गरीब बहनों की रसोई भी एलपीजी गैस पर पक रही है। जिनके लिए अपना घर सपना होता था, उन्हें पक्के घर का विश्वास मिला है। वो गरीब जिसके लिए अस्पताल में जाकर इलाज करना असंभव लगता था, वो आज अच्छे अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ ले पा रहा है। ये सारी बातें आज हकीकत हैं।“ 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हर नीति, हर रणनीति- जनकल्याण से राष्ट्रकल्याण की है। जन अभियान से राष्ट्रनिर्माण की है। आज देश उस रास्ते को पीछे छोड़ आया है, जहां सिर्फ क्षेत्र, वर्ग और समुदाय के आधार पर योजनाएं बनती थीं। उन्होंने कहा, ''सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीब और सामान्य जन हैं। ये गरीब किस रंग का है, किस जाति का है, किस संप्रदाय का है, ये हमारे लिए अहम नहीं है। हमारे लिए हर गरीब मां भारती की संतान है, हमारा परिवार है। यही भावना बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की थी, संत तुकाराम और संत संताजी महाराज की थी।''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर सिंचाई से लेकर कमाई तक के बड़े विजन पर काम किया जा रहा है। सिंचाई के क्षेत्र में विदर्भ में भंडारा, गोंदिया में बहुत काम हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संपदा के संरक्षण के लिए सरकार ने जल शक्ति मंत्रालय के गठन और जल जीवन मिशन शुरू करने जैसे दो बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल में 3.5 लाख करोड़ रुपये पानी के संसाधन जुटाने, जल संरक्षण और हर घर जल पहुंचाने में खर्च किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की ग्रमीण अर्थव्यवस्था पर अब जितना ध्यान दिया जा रहा है, उतना पहले कभी नहीं दिया गया। गांव की सड़कों पर पहले ही तेजी से काम चल रहा है। अब आने वाले वर्षों में गांवों में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए 25 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे गांव में खेतों के आसपास ही आधुनिक गोदाम बनेंगे, जहां किसान अपनी उपज को लंबे समय तक स्टोर कर पाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसानों को सीधी मदद पर भी जोर दिया जा रहा है। चाहे बैंक खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर करना हो, या फिर किसान परिवारों को पेंशन देने की योजना, इससे किसानों को नया संबल मिल रहा है। महाराष्ट्र के लाखों किसान परिवारों के बैंक खाते में बीते 6-7 महीने के भीतर ही पीएम किसान सम्मान निधि के करीब दो हजार करोड़ रुपये पहुंच चुके हैं। सरकार ने धान सहित तमाम फसलों के एमएसपी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। हाल ही में पहली बार पशुओं के टीकाकरण का एक व्यापक अभियान पूरे देश में शुरू किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने श्रमिकों और छोटे दुकानदारों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन की सुविधा शुरू की है। आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य और स्वरोजगार पर तेज गति से काम चल रहा है। आदिवासी बच्चों की शिक्षा और उनके स्किल को बढ़ाने के लिए एकलव्य मॉडल स्कूल का व्यापक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। हाल ही में देशभर में 462 स्कूल बनाने का अभियान शुरू भी हो चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते पांच साल में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणनवीस और उनकी टीम ने महाराष्ट्र को विकास और विश्वास के नए रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम किया है। आज महाराष्ट्र की करीब 10 लाख बहनें सरकार की आवास योजना की वजह से अपने पक्के घर में रह पा रही हैं। आने वाले कुछ महीनों में 10 लाख और बहनों को अपना पक्का घर मिलना तय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र में एनडीए की सरकार और महाराष्ट्र में महायुती की शक्ति महाराष्ट्र को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में मौजूद लोगों से महाराष्ट्र में स्थिर, समर्थ और समावेशी सरकार के लिए 21 अक्टूबर को महायुती के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

जलगाँव का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
7 hyper local foods that PM Modi made popular via speeches, social media and Mann ki Baat

Media Coverage

7 hyper local foods that PM Modi made popular via speeches, social media and Mann ki Baat
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister congratulates Rastriya Swatantra Party leaders on electoral success in Nepal
March 09, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, had warm telephone conversations with Mr. Rabi Lamichhane, Chairman of the Rastriya Swatantra Party (RSP), and Mr. Balendra Shah, Senior Leader of the RSP.

Shri Modi congratulated both leaders on their electoral victories and the RSP’s resounding success in the Nepal elections. He conveyed his best wishes for the forthcoming new Government and reaffirmed India’s commitment to work with them for mutual prosperity, progress and well-being of the people of both countries.

Expressing confidence in the future of India-Nepal relations, the Prime Minister said that with joint endeavours, the partnership between the two nations will scale new heights in the years ahead.

In a X post, the Prime Minister said;

“Had warm telephone conversations with Mr. Rabi Lamichhane, Chairman of the Rastriya Swatantra Party (RSP) and Mr. Balendra Shah, Senior Leader of the RSP.

Congratulated both leaders on their electoral victories and RSP’s resounding success in the Nepal elections. Conveyed my best wishes for their forthcoming new Government and India's commitment to work with them for mutual prosperity, progress and well-being of our two countries.

I am confident that with our joint endeavours, India and Nepal relations will scale new heights in the years ahead.

@hamrorabi

@ShahBalen

@party_swatantra”