मैं प्रयास करता हूं कि युवाओं से ज्यादा से ज्यादा मिलूं, उनसे बात करूं, उनके अनुभव सुनूं. उनकी आशाएं आकांक्षाएं जानकर, उनके मुताबिक कार्य कर सकूं: प्रधानमंत्री मोदी 
19वीं और 20वीं शताब्दी के बीच उपनिवेशवाद की शक्तियों को हराने के लिए लोगों ने सामूहिक संकल्प लिया था: पीएम मोदी 
पूर्वोत्तर राज्यों के चुनाव परिणामों से पूरा देश खुश है: प्रधानमंत्री 
पूर्वोत्तर के लोग अपने आपको अलग-थलग महसूस करते थे, लेकिन पिछले 4 वर्षों में यह सूरत बदली है, हमने पूर्वोत्तर के भावनात्मक एकीकरण का संकल्प पूरा किया: प्रधानमंत्री मोदी 
कट्टरपंथ का जवाब एकीकरण से ही दिया जा सकता है: पीएम मोदी 
भारत एक युवा राष्ट्र; हमारी 65% आबादी 35 साल से कम उम्र की है। युवाओं में राष्ट्र में बदलाव लाने की क्षमता: प्रधानमंत्री 
2014 में सरकार बनने के बाद से हमने युवाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं: प्रधानमंत्री मोदी 
नवाचार एक बेहतर भविष्य का निर्माण करने का आधार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने - युवा शक्ति: नव भारत के लिए एक विजन-थीम पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आज कर्नाटक के तुमकुरु में युवा सम्मेलन को संबोधित किया।

तुमकुरु में युवा सम्मेलन का आयोजन शिकागो में स्वामी विवेकानंद के संबोधन की 125वीं जयंती के साथ साथ सिस्टर निवेदिता की 150ीं जयंती का समारोह मनाने के लिए तुमकुरु में रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम की रजत जयंती समारोहों के अवसर पर किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां तक संभव है, वह युवाओं से अधिकतम मिलने का प्रयास करते हैं जिससे कि वे उनकी आकांक्षाओं एवं उम्मीदों को समझ सकें एवं उसके अनुरूप कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि आज के स्मरणोत्सव का फोकस स्वामी विवेकानंद हैं।

उन्होंने कहा कि स्वाधीनता संग्राम के दौरान स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए विभिन्न स्तरों पर एक संयुक्त संकल्प था। इसमें सामाजिक सुधारों पर प्रयास शामिल था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के भावनात्मक एकीकरण के लिए संकल्प किया है और इसे सफलतापूर्वक अर्जित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि केवल एकीकरण ही उग्रवाद का मुकाबला कर सकता है।

उन्होंने युवाओं से एक संकल्प करने और इसे अर्जित करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने को कहा। उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी ऊर्जा समर्पित कर देनी चाहिए।

इस संदर्भ में, प्रधानमंत्री ने मुद्रा योजना, स्वरोजगार एवं कौशल विकास की बात की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के युवा बेहतर वर्तमान और भविष्य के लिए अतीत से अनुभव ग्रहण करने की इच्छा रखते हैं।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's chip dreams get a Rs 1.25 lakh crore push with Semiconductor Mission 2.0

Media Coverage

India's chip dreams get a Rs 1.25 lakh crore push with Semiconductor Mission 2.0
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister greets CA fraternity on Chartered Accountants' Day
July 01, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, today extended his greetings to the Chartered Accountant fraternity on the occasion of Chartered Accountants' Day. Shri Modi said that Chartered Accountants have long been trusted partners in India's economic journey. He noted that through their commitment to transparency and professional excellence, they have strengthened the country's financial systems, supported businesses, encouraged entrepreneurship and inspired confidence among investors.

The Prime Minister posted on X:

Greetings on Chartered Accountants' Day to the entire CA fraternity. They have long been trusted partners in India's economic journey. Through their commitment to transparency and professional excellence, they strengthen our financial systems, support businesses, encourage entrepreneurship and inspire confidence among investors. Their expertise contributes significantly to economic growth and nation-building. As we move towards becoming a Viksit Bharat, their efforts help create an environment where enterprise can flourish and opportunities can expand for all.