प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री तात्सुओ यसुनागा के नेतृत्व में जापान के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह भारत में उनकी विस्तार की योजनाओं और ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता से उत्साहित हुए हैं।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“आज श्री तात्सुओ यसुनागा के नेतृत्व में जापान के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल से मिलकर प्रसन्नता हुई। मैं भारत में उनकी विस्तार की योजनाओं और ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता से उत्साहित हूं। हम अपने विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदार जापान के साथ आर्थिक सहयोग को प्रगाढ़ करने के लिए तत्पर हैं।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
“Makes every Indian proud”: PM Modi hails India’s 7.7 per cent GDP growth in FY 2025-26

Media Coverage

“Makes every Indian proud”: PM Modi hails India’s 7.7 per cent GDP growth in FY 2025-26
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने मेजर अभिलाषा बराक को यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी
June 07, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मेजर अभिलाषा बराक को यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने बताया कि मेजर बराक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) में एक एंगेजमेंट टीम कमांडर और जेंडर फोकल प्वाइंट के रूप में कार्यरत है।

श्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान उनकी अनुकरणीय सेवा और संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षा प्रयासों में भारत के दीर्घकालिक योगदान का सम्‍मान है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि अनगिनत युवा भारतीयों, विशेष रूप से देश की बेटियों के लिए भी प्रेरणा है जो देश और मानवता की सेवा करना चाहती हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

‘‘मेजर अभिलाषा बराक को यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। मेजर बराक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) में एक एंगेजमेंट टीम कमांडर और जेंडर फोकल प्वाइंट के रूप में कार्यरत है। यह सम्मान उनकी अनुकरणीय सेवा और संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रयासों में भारत के दीर्घकालिक योगदान का सम्‍मान है। उनकी यह उपलब्धि अनगिनत युवा भारतीयों, विशेष रूप से हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा है जो देश और मानवता की सेवा करना चाहती हैं।’’