प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी आज महाराष्‍ट्र के जनजातीय 10 छात्रों के समूह से मुलाकात की। ये छात्र महाराष्‍ट्र सरकार के आदिवासी विकास विभाग की पहल ‘मिशन शौर्य’ के दल का हिस्‍सा थे। इस समूह के 5 छात्रों ने मई 2018 में सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्‍ट की चढ़ाई की थी।

 छात्रों ने प्रशिक्षण और माउंट एवरेस्‍ट की चढ़ाई के दौरान हुए अपने अनुभव प्रधानमंत्री से साझा किए। प्रधानमंत्री ने छात्रों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। उन्‍होंने छात्रों से नियमित रूप से खेलकूद की गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्‍सहित किया। उन्‍होंने समूह के सभी सदस्‍यों को सम्‍मानित भी किया।

इस अवसर पर महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फणनवीस और केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री श्री हंसराज अहीर भी उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
After PM's snack break, jhalmuri grabs attention

Media Coverage

After PM's snack break, jhalmuri grabs attention
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 20 अप्रैल 2026
April 20, 2026

Honouring Saints, Powering Futures: PM Modi’s Leadership That Blends Heritage, Highways and High Growth