प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश की प्रस्तावित राजधानी अमरावती की आधारशिला रखी
प्रधानमंत्री मोदी ने शहरी विकास और स्मार्ट शहरों के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया
केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश की प्रगति के लिए हरसंभव प्रयास करेगी: प्रधानमंत्री मोदी
हमें शहरी विकास को एक चुनौती के रूप में न लेकर एक अवसर के रूप में लेना चाहिए: प्रधानमंत्री

विजया दशमी के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश की प्रस्तावित राजधानी अमरावती के शिलान्यास के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

जिस तरीके से शहर का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, इसके लिए प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सराहना की। उन्होंने शहरी विकास और स्मार्ट शहरों के लिए किये जा रहे केंद्र सरकार के प्रयासों का विस्तार से उल्लेख किया।

श्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के लोगों और सरकार को आश्वासन दिया कि केंद्र राज्य की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री चंद्रशेखर राव को आमंत्रित करने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायडू की सराहना की।

इस अवसर पर कई केंद्रीय मंत्री, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री, तमिलनाडु और नागालैंड के राज्यपाल और अन्य प्रख्यात गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From AI to Semiconductors: Modi Courts Europe Inc. for India’s Next Growth Phase

Media Coverage

From AI to Semiconductors: Modi Courts Europe Inc. for India’s Next Growth Phase
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर दुःख व्यक्त किया है
May 19, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

 प्रधानमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल खण्डूड़ी ने सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत तक विभिन्न क्षेत्रों में अमूल्य योगदान दिया है जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। श्री मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान उत्तराखंड के विकास के प्रति उनके दृढ़ समर्पण का उल्लेख किया और केंद्रीय मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को सच्चे अर्थों में प्रेरणादायक बताया। उन्होंने देशभर में संपर्क व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार लाने के लिए उनके अथक प्रयासों की भी सराहना की।

 प्रधानमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में दिवंगत नेता के परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

 प्रधानमंत्री ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है:

 "उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उत्तराखंड के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे, जो मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में भी साफ तौर पर दिखा। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल हर किसी को प्रेरित करने वाला है। देशभर में कनेक्टिविटी की बेहतरी के लिए उन्होंने निरंतर अथक प्रयास किए। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!"

 उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी (सेवानिवृत्त) जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। सशस्त्र बलों से लेकर राजनीतिक जगत में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उत्तराखंड के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहे, जो मुख्यमंत्री के… pic.twitter.com/JNhgOsj0eY