प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनीपत हरियाणा में 3 राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया
हम सोचते हैं कि पैसे से रास्ते बनते हैं लेकिन हकीकत ये है कि अगर रास्ते बनते हैं तो फिर पैसे अपने-आप बनना शुरू हो जाते हैं: प्रधानमंत्री
विकास कार्य से पहले सड़क और बिजली का होना आवश्यक हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
केंद्र सरकार बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के तेज़ क्रियान्वयन के लिए बाधाओं को हटाने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में काम कर रही है: पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने 1000 दिनों के भीतर 18000 गांवों में बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य को दोहराया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हरियाणा के सोनीपत में तीन राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशि‍ला रखी।

प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधि‍त करते हुए कहा कि पैसा सड़कें नहीं बनाता है, बल्‍कि‍सड़कें ही पैसे का सृजन करती हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सड़कें और बिजली जैसी बुनियादी ढांचागत परियोजनाएं विकास की पहली शर्त हैं। उन्‍होंने कहा कि एक बार जब बुनियादी ढांचागत परियोजनाएं बाकायदा वजूद में आ जाती हैं तो विकास की गति तेज होती है और इसके साथ ही जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि इन राजमार्गों की बदौलत हरियाणा के विकास को नई गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं के क्रियान्‍वयन में तेजी लाने के लिए इनकी राह की बाधाओं को हटाने के साथ-साथ प्रक्रियाओं को आसान बना रही है। उन्‍होंने विभि‍न्‍न मंत्रालयों के साथ होने वाली ‘प्रगति’ संबंधी चर्चाओं का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबित परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए वह हर महीने ‘प्रगति’ संबंधी संवाद की अध्‍यक्षता करते हैं।

प्रधानमंत्री ने 1000 दिनों के भीतर बगैर बिजली सुविधा वाले 18,000 गांवों को पावर कनेक्‍शन मुहैया कराने या वहां विद्युत सप्‍लाई सुनिश्‍चि‍त करने संबंधी अपने विजन का फि‍र से उल्‍लेख किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक देश के सभी हिस्‍सों में सप्‍ताह के सातों दिन चौबीस घंटे यानी हर वक्‍त विद्युत सप्‍लाई सुनिश्‍चि‍त करने के अपने विजन का भी पुन: जिक्र किया।

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी और चौधरी वीरेंद्र सिंह भी इस अवसर पर उपस्‍थि‍त थे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From welfare to opportunity: How DPI 2.0 and AI will unlock India’s productivity

Media Coverage

From welfare to opportunity: How DPI 2.0 and AI will unlock India’s productivity
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 27 जून 2026
June 27, 2026

Appreciation for PM Modi's Development-Focused and People-Centric Governance