कांग्रेस के अलोकतांत्रिक व्यवहार का सही जवाब लोकतंत्र को मजबूत करना है, देश की जनता हमारे लोकतंत्र की रक्षा करने वाली सबसे बड़ी शक्ति है: प्रधानमंत्री मोदी
हम न केवल व्यय पर ध्यान दे रहें हैं बल्कि परिणामों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को 3 सूत्रीय मंत्र दिया – ‘इन्फॉर्म, इनक्रीज़ और इम्प्रूव’, जिसके माध्यम से उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जितना संभव हो सके उतने लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुडुचेरी, वेल्लोर, कांचीपुरम, विलुप्पुरम और दक्षिण चेन्नई के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने भाजपा और राष्ट्र के कल्याण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए अपनी बातचीत शुरू की।

2014 से अब तक शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधारों पर कार्यकर्ता द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “हम न केवल व्यय पर ध्यान दे रहें हैं बल्कि परिणामों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमने नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क तैयार किया जो कि मानदंडों के आधार पर संस्थानों को रैंक देता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम संस्थानों को उनकी गुणवत्ता में सुधार करने और उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाने में कैसे मदद कर सकते हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी इसी तरह के सुधार चल रहे हैं, देश के विभिन्न राज्यों में निकट भविष्य में कई एम्स खोलने की तैयारी है।

जब एक कार्यकर्ता ने सवाल किया कि कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक लाभ के चलते राष्ट्रीय संस्थानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है तो भाजपा के कार्यकर्ता इसका मुकाबला कैसे करें, इस बात पर पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस के अलोकतांत्रिक व्यवहार का सही जवाब लोकतंत्र को मजबूत करना है। देश की जनता हमारे लोकतंत्र की रक्षा करने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। पहले जब कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला करने की कोशिश की थी तब देश की जनता ने ही उन्हें उचित जवाब दिया था। बीजेपी कार्यकर्ताओं को लोगों को बताना चाहिए कि कांग्रेस का डीएनए अभी भी वही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को 3 सूत्रीय मंत्र दिया – ‘इन्फॉर्म, इनक्रीज़ और इम्प्रूव’, जिसके माध्यम से उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जितना संभव हो सके उतने लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Cyber crime reports down from 1.2Lin 2024 to 16,377 now: Government

Media Coverage

Cyber crime reports down from 1.2Lin 2024 to 16,377 now: Government
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 और 35(ए) के निरसन के सात वर्ष पूरे होने पर उसके महत्व के बारे में बताया
August 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अनुच्छेद 370 और 35(ए) के ऐतिहासिक निरसन के सात साल पूरे होने पर 5 अगस्त, 2019 को भारत के समावेशी विकास की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

श्री मोदी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक बदलाव देखा है। इंफ्रास्ट्रक्चर का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता और खेल के क्षेत्र में नए अवसर उत्पन्न हुए हैं। श्री मोदी ने यह भी कहा, "महिलाएं और हाशिए वाले समुदायों के सदस्य, अब भारत के संविधान के भरपूर कार्यान्वयन के माध्यम से सशक्त हुए हैं, जो दशकों से अनेक संवैधानिक अधिकारों से वंचित थे।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष की जयंती का विशेष महत्व है क्योंकि देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता के प्रति डॉ. मुखर्जी की आजीवन प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी और उनके द्वारा प्रतिपादित दृष्टिकोण को 5 अगस्त, 2019 को ऐतिहासिक रूप से साकार होते देखा गया।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को बड़े सपने देखने, अपनी आकांक्षाओं को साकार करने और एक विकसित भारत की परिकल्पना में योगदान देने का अवसर मिलना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

सात साल पहले, इसी दिन, अनुच्छेद 370 और 35(ए) इतिहास बन गए, जिसने जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख की यात्रा में एक निर्णायक नए अध्याय की शुरुआत की।

तब से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है। इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हुआ है, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता और खेल जैसे क्षेत्रों में अवसर बढ़े हैं। चाहे महिलाएं हों या हाशिए वाले समुदाय के लोगों को भारत के संविधान के भरपूर कार्यान्वयन के कारण सशक्त बनाया गया है, जिन्हें दशकों तक बुनियादी संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया था।

इस वर्ष 5 अगस्त का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसी दिन हमारा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनका आजीवन समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहता है। दशकों पहले उन्होंने जो कल्पना की थी, वह 5 अगस्त, 2019 को ऐतिहासिक रूप से साकार हुई।

हम जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि प्रत्येक नागरिक को बड़े सपने देखने, उन्हें हासिल करने और एक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का अवसर मिले।

#Article370Abrogation