महागठबंधन व्यक्तिगत अस्तित्व के लिए है, न कि वैचारिक समर्थन के लिए, यह गठबंधन सत्ता के लिए है, लोगों के लिए नहीं, यह गठबंधन व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए है न कि लोगों की आकांक्षाओं के लिए: प्रधानमंत्री मोदी
भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत, सौभाग्य योजना और स्वच्छ भारत अभियान जैसी परिवर्तनकारी योजनाओं के माध्यम से न्यू इंडिया के अपने विजन को पूरा करने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं: पीएम मोदी
कार्यकर्ता मातृभूमि के लिए जितने आदर और गौरव से भरे रहेंगे उतना ज्यादा वह लोगों से जुड़े रहेंगे, उतना ही ज्यादा वह गरीबों के प्रति संवेदनशील रहेंगे और इससे हमारे लिए जीत काफी आसान हो जाएगी: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई नॉर्थ, मदुरै, तिरुचिरापल्ली और तिरुवल्लूर के भाजपा के बूथ कार्यकार्ताओं के साथ बातचीत की। पीएम मोदी नियमित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के प्रचार अभियान के हिस्से के रूप में ऐसी बातचीत कर रहे हैं।

बातचीत चेन्नई सेंट्रल से शुरू हुई जहां एक कर्यकार्ता ने प्रधानमंत्री से विपक्षी दलों के ‘महागठबंधन’ के बारे में सवाल किया, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब दिया, “आज कई राजनीतिक नेता ग्रैंड अलायंस या महागठबंधन की बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह गठबंधन व्यक्तिगत अस्तित्व के लिए है, न कि वैचारिक समर्थन के लिए। यह गठबंधन सत्ता के लिए है, लोगों के लिए नहीं। यह गठबंधन व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए है न कि लोगों की आकांक्षाओं के लिए।”

पीएम मोदी ने कहा कि गठबंधन के कई दलों और नेताओं का कहना है कि वह लोहिया से प्रेरित हैं जो स्वयं कांग्रेस विरोधी थे। गठबंधन के कई नेताओं को आपातकाल के दौरान गिरफ्तार तथा प्रताड़ित किया गया।

एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव नेताओं द्वारा नहीं जीते जाते हैं, वे पार्टी कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों से जीते जाते हैं और कार्यकर्ता भाजपा के संगठन की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “कार्यकर्ता मातृभूमि के लिए जितने आदर और गौरव से भरे रहेंगे उतना ज्यादा वह लोगों से जुड़े रहेंगे। उतना ही ज्यादा वह गरीबों के प्रति संवेदनशील रहेंगे और इससे हमारे लिए जीत काफी आसान हो जाएगी।”

बातचीत के अंतिम दौर में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज भारत तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। भारत के सपने, उम्मीदें और आकांक्षाएं भी उसी तेजी से बढ़ रही हैं। शहर आर्थिक गतिविधियों से परेशान हैं। मैंने हमेशा कहा है कि शहरीकरण कभी कोई चुनौती नहीं रहा बल्कि एक मौका रहा है। हमारे प्रयास अपना परिणाम दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत, सौभाग्य योजना और स्वच्छ भारत अभियान जैसी परिवर्तनकारी योजनाओं के माध्यम से न्यू इंडिया के अपने विजन को पूरा करने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
With HPV vaccine rollout, AIIMS oncologist says it’s the beginning of the end for cervical cancer in India

Media Coverage

With HPV vaccine rollout, AIIMS oncologist says it’s the beginning of the end for cervical cancer in India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने रणजी ट्रॉफी में पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर जम्मू-कश्मीर की टीम को बधाई दी
February 28, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम को उनकी पहली रणजी ट्रॉफी जीत पर हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत टीम के असाधारण साहस, अनुशासन और अटूट संकल्प को दर्शाती है। इसे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक गर्व का क्षण बताते हुए, उन्होंने उल्लेख किया कि यह जीत क्षेत्र में बढ़ते खेल प्रेम और प्रतिभा को रेखांकित करती है।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि कई युवा एथलीटों को बड़े सपने देखने और खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी प्रसन्नता साझा करते हुए लिखा:

"जम्मू-कश्मीर की टीम को अपनी पहली रणजी ट्रॉफी जीत पर बहुत-बहुत बधाई! यह ऐतिहासिक विजय टीम के असाधारण साहस, अनुशासन और अटूट संकल्प को दर्शाती है। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए गर्व का क्षण है और यह वहां की बढ़ती खेल प्रतिभा और उत्साह को रेखांकित करता है। मेरी कामना है कि यह उपलब्धि हमारे कई युवा एथलीटों को बड़े सपने देखने और खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।"