कटरा में प्रधानमंत्री

Published By : Admin | April 19, 2016 | 16:40 IST
प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा का दौरा किया, श्री माता वैष्णो देवी नारायण सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री मोदी ने श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया
प्रधानमंत्री मोदी ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड खेल परिसर का उद्घाटन किया
खेल-कूद समाज में खेल भावना का निर्माण करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जम्‍मू- कश्‍मीर में कटरा का दौरा किया।

उन्‍होंने माता वैष्‍णो देवी नारायण सुपर स्‍पेशलिटी अस्‍पताल का उद्घाटन किया और श्री माता वैष्‍णो देवी विश्‍वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाषण दिया।

 

प्रधानमंत्री ने छात्रों का आह्वान किया कि वे हमेशा इस बात को ध्‍यान में रखें कि इस विश्‍वविद्यालय के लिए धन का एक स्रोत गरीब तीर्थ यात्रियों द्वारा माता वैष्‍णो देवी श्राइन में किया गया दान रहा है। उन्‍होंने कहा कि छात्रों को गरीबों के लिए कुछ करने की शपथ भी लेनी चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्र नई ऊंचाइयों को छू रहा है और अपनी युवा आबादी की सहायता से बहुत कुछ अर्जित किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि 21वीं सदी ज्ञान की सदी है और जब भी ज्ञान का युग रहा है, भारत ने राह दिखाई है।

प्रधानमंत्री ने शैक्षिक रूप से बहुत अच्‍छा प्रदर्शन करने के लिए छात्राओं की सराहना की। उन्‍होंने दीपा करमाकर की उपलब्धि का भी उल्‍लेख किया, जो ओलंपिक जिम्‍नास्टिक प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्‍त करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। प्रधानमंत्री ने बाद में श्री माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड खेल परिसर का उद्घाटन किया और जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने जम्‍मू और कश्‍मीर की मुख्‍यमंत्री सुश्री महबूबा मुफ्ती की उनके उस ऊर्जावान नेतृत्‍व और उत्‍साह के लिए सराहना की, जिसके साथ उन्‍होंने जम्‍मू – कश्‍मीर राज्‍य के भविष्‍य की बात की है। उन्‍होंने राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री श्री मुफ्ती मोहम्‍मद सईद का भी स्‍मरण किया।

खेल परिसर का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि समाज में खेल भावना का निर्माण करने के लिए खेल बहुत महत्‍वपूर्ण हैं। उन्‍होंने फीफा अंडर-17 विश्‍व कप का भी उल्‍लेख किया, जिसकी भारत 2017 में मेजबानी करेगा। उन्‍होंने कहा कि यह हमारे लिए खेल का जश्‍न मनाने का अवसर होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने जम्‍मू – कश्‍मीर के लिए श्री अटल बिहारी वाजपेयी के विजन – इंसानियत, जम्‍हूरियत और कश्‍मीरियत की भी चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि इस विजन को ध्‍यान में रखते हुए राज्‍य के विकास की दिशा में काम करने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
National Technology Day Special: India’s patent boom is rewiring the auto industry

Media Coverage

National Technology Day Special: India’s patent boom is rewiring the auto industry
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, गुरु सेवा को बताया ज्ञान प्राप्ति का मार्ग
May 12, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संस्कृत में एक सुभाषितम को साझा किया, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि केवल गुरु की समर्पित सेवा से ही ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत में एक सुभाषितम साझा किया-

"यथा खात्वा खनित्रेण भूतले वारि विन्दति।

तथा गुरुगतां विद्यां शुश्रूषुरधिगच्छति॥"

सुभाषितम् यह बताता है कि जिस प्रकार पानी प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और धैर्य से धरती को खोदना पड़ता है, उसी प्रकार ज्ञान भी केवल गुरु की निष्ठापूर्वक सेवा करने, विश्वास, समर्पण, अनुशासन और ईमानदारी के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

"यथा खात्वा खनित्रेण भूतले वारि विन्दति।

तथा गुरुगतां विद्यां शुश्रूषुरधिगच्छति॥"