प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज अल्‍पसंख्‍यक मामलों के राज्‍य मंत्री श्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी को अजमेर शरीफ में ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाने के लिए “चादर” सौंपी।

ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के वार्षिक उर्स के अवसर पर लोगों को बधाईयाँ देते हुए प्रधानमंत्री ने अपने सन्देश में कहा कि भारत-भूमि हजारों वर्षों से ऋषि-मुनियों, संतों एवं पीर-पैगम्बरों की भूमि रही है। ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के अपने अनुयायियों को प्रेमपूर्वक रहने के संदेश को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संदेश आज भी सार्थक है

प्रधानमंत्री के संदेश का मूल पाठ निम्‍नलिखित है:

"ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के वार्षिक उर्स के अवसर पर विश्व भर में रह रहे उनके अनुयायियों को मेरी शुभकामनाएं एवं बधाई। 

भारत-भूमि हजारों वर्षों से ऋषि-मुनियों, संतों एवं पीर-पैगम्बरों की जननी रही है। ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती ने भारत की सूफी संत परंपरा को कायम रखते हुए सभी धर्मों के अनुयायियों को आपस में प्रेमपूर्वक रहने का महान संदेश दिया है। गरीब नवाज़ का यह संदेश आज भी सार्थक है। 

ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के वार्षिक उर्स की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।" 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Celebrate ‘Har Ghar Tiranga’drive, PM Modi calls on every household

Media Coverage

Celebrate ‘Har Ghar Tiranga’drive, PM Modi calls on every household
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने दूरदर्शिता, विचारों, शब्दों और कार्यों के माध्यम से लोगों का दिल जीतने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 12, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi shared a Sanskrit Subhashitam today, highlighting the power of winning hearts through vision, thoughts, words, and actions.

The Prime Minister wrote on X;

"हमारे युवा साथी देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं। उन्होंने अपनी संवेदनशीलता, सेवाभाव और सामर्थ्य से दुनियाभर में अलग पहचान बनाई है।

चक्षुषा मनसा वाचा कर्मणा च चतुर्विधम्।

प्रसादयति यो लोकं तं लोकोऽनुप्रसीदति।।"

A person who wins people's hearts through his vision, thoughts, words and actions earns, in return, their trust, respect and goodwill.