प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं
सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लाए: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नागरिकों को अपनी ओर से नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं, जो नए वर्ष की शुरूआत का उत्सव मना रहे हैं । अपने ट्वीट संदेशों में प्रधानमंत्री ने यह कामना की है कि यह वर्ष सभी के लिए शांति, उल्साह और समृद्धि लाए । 

प्रधानमंत्री ने कहा, “पूरे भारत में लोग नए वर्ष की शुरूआत का उत्सव मना रहे हैं । सभी को नव वर्ष की बधाइयां । यह वर्ष शांति, उल्साह और समृद्धि लाए । 

नववर्ष और नवरात्रि की देशवासियों को कोटि-कोटि बधाई। नवसंवत्सर हम सभी के जीवन में समृद्धि, खुशहाली और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। 

मणिपुर के बहनों और भाइयों के लिए साजिबू चेइराबा के अवसर पर मेरी ओर से शुभकामनाएं । मेरी कामना है कि आने वाला वर्ष सकरात्मकता और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक हो । 

उगाडी का उत्सव मनाने वाले सभी लोगों को बधाइयां । मेरी कामना है कि आने वाले वर्ष में आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो और चारों ओर खुशहाली हो। 

सिंधी समुदाय के लोगों को चेति चंद के अवसर पर बधाइयां । मेरी कामना है कि भगवान झूलेलाल हमें आशीर्वाद दें और आने वाला वर्ष हमारे लिए खुशहाली लाए तथा यादगार वर्षों में शामिल हो । 

महाराष्ट्र के लोगों के लिए गुडी पडवा के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं । मेरी कामना है कि आने वाला वर्ष खुशहाली, आरोग्य और समृद्धि लाए ।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PUSA's IARI enters QS university ranking in agriculture, forestry category

Media Coverage

PUSA's IARI enters QS university ranking in agriculture, forestry category
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Chief Minister of Uttarakhand meets the Prime Minister
March 27, 2026

Chief Minister of Uttarakhand, Shri Pushkar Singh Dhami met with the Prime Minister Shri Narendra Modi, today, at New Delhi.

The Prime Minister posted on X;

Chief Minister of Uttarakhand, Shri @pushkardhami met Prime Minister @narendramodi.

@ukcmo