यह खुशी की बात है कि देश की भलाई के लिए जनता इस असुविधा को उत्साह और धैर्य के साथ झेल रही है: प्रधानमंत्री
सरकार एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए अटूट प्रयास कर रही है जो भ्रष्टाचार मुक्त हो: नरेंद्र मोदी
यह जानकर भी बेहद खुशी हुई कि लोग पैसे की निकासी और विनिमय के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की मदद कर रहे हैं: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 500 रुपये और 1000 रुपये के उच्च मूल्य वर्ग के बैंक नोटों के रद्द होने की कानूनी निविदा के बाद नागरिकों के धैर्य और व्यवस्थित तरीके से बैंकों में नोटों के विनियम करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि एक बड़ी भलाई के लिए इस सीमित असुविधा को सहन करने के लिए नागरिकों में इस तरह का जोश, उत्साह और धैर्य देखना प्रशंसनीय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार एक ऐसा भारत बनाने के अपने प्रयास में अटल है जो भ्रष्टाचार मुक्त हो और विकास के लाभों को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना सुनिश्चित करता हो।

प्रधानमंत्री ने कहा, “ये जानकार बेहद खुश हूं कि नागरिक बैंकरों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं और बहुत ही धैर्य और व्यवस्थित तरीके से नोटों का विनियम कर रहे हैं।

यह जानना भी बहुत प्रसन्नता की बात है कि लोग सक्रियता से वरिष्ठ नागरिकों के पैसे निकालने और उनके पैसे के आदान प्रदान में स्वेच्छा से मदद देने के लिए आगे आ रहे हैं।

इस तरह के जोश, उत्साह और धैर्य से अधिक भलाई के लिए सीमित असुविधा सहन करना भी वास्तव में बेहद प्रशंसनीय है।

मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार एक ऐसा भारत बनाने के अपने प्रयास में अटल है जो कि भ्रष्टाचार मुक्त हो और जहां विकास का लाभ हर नागरिक तक पहुंचता हो।”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Farmers to benefit as Centre hikes onion procurement price by 13% to ₹2,125 per quintal

Media Coverage

Farmers to benefit as Centre hikes onion procurement price by 13% to ₹2,125 per quintal
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव
July 05, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 26 जुलाई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।

नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार एवं सुझाव साझा करें।