प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;

"भारत ने इतिहास रचा है। ऐसे समय में जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, भारत के जनजातीय समुदाय की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है, जिनका जन्म पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में हुआ था!

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को इस उपलब्धि पर बधाई।"

"श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है। वे हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के लिए आशा की किरण के रूप में उभरी हैं।"

"श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी श्रेष्ठ विधायक और मंत्री रही हैं। झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे यकीन है कि वे एक विशिष्ट राष्ट्रपति होंगी, जो सामने से नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी।"

"मैं विभिन्न दलों के उन सभी सांसदों और विधायकों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। उनकी रिकॉर्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छी बात है।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Oman, India’s Gulf 'n' West Asia Gateway

Media Coverage

Oman, India’s Gulf 'n' West Asia Gateway
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया
December 23, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात लेखक और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि हिंदी साहित्य जगत में उनके अमूल्य योगदान का सदैव समरण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

"ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। हिन्दी साहित्य जगत में अपने अमूल्य योगदान के लिए वे हमेशा स्मरणीय रहेंगे। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।"