धानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने पर श्री अल्बर्टो फर्नांडिज को बधाई दी है।

अपने बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा “राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावशाली विजय पर अल्बर्टो फर्नांडिज को हार्दिक बधाई। भारत और अर्जेंटीना के बीच रणनीतिक साझेदारी को ओर विस्तार देने और सशक्त करने की दिशा में आपके साथ काम करने के लिए आशान्वित हूं।’’

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Very Proud': PM Modi Hails Mirabai Chanu, Rishikanta Singh For Clinching Medals In Commonwealth Game

Media Coverage

'Very Proud': PM Modi Hails Mirabai Chanu, Rishikanta Singh For Clinching Medals In Commonwealth Game
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दी
July 27, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने अपने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर विशिष्ट पहचान बनाई है।

श्री मोदी ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने से लेकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों की सेवा तक, सीआरपीएफ कर्मियों ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि माओवाद के खतरे को समाप्त करने में उनके प्रयास विशेष रूप से सराहनीय हैं और उन्होंने कई लोगों के जीवन में शांति एवं प्रगति में योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सीआरपीएफ ने अपने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर विशिष्ट पहचान बनाई है। आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने से लेकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों की सेवा तक, सीआरपीएफ कर्मियों ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है। माओवाद के खतरे को समाप्त करने में उनके प्रयास विशेष रूप से सराहनीय हैं और उन्होंने कई लोगों के जीवन में शांति एवं प्रगति में योगदान दिया है।

@crpfindia"