पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के एटा में हुई एक दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की
प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50-50 हजार रूपये की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति दु:ख व्‍यक्‍त किया।

प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'मेरी संवेदना उन लोगों के साथ है जिन्‍होंने यूपी के एटा में हुई दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है। उस दुर्घटना में घायल लोगों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं।'

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Bosch Home to start AC exports from India in two years: CEO & President Jan Brockmann

Media Coverage

Bosch Home to start AC exports from India in two years: CEO & President Jan Brockmann
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संस्कृत सुभाषितम साझा किया
July 31, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनके बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उधम सिंह के जीवन में समाहित साहस और शौर्य की गाथा मातृभूमि के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित साझा किया-

“न जातु शौर्यं पुरुषस्य भानुरस्तं गतो भवति कदापि शश्वत्।

यथा पुनस्तपति दिवाकरोऽयं तथा पुनर्विक्रमते स वीरः॥”

सुभाषित का संदेश है कि पराक्रम का सूर्य कभी हमेशा के लिए अस्त नहीं होता। जिस प्रकार सूर्य पुनः उदित होकर अपने पूर्ण तेज के साथ चमकता है, उसी प्रकार वीर पुरुष भी अपने शौर्य से हर विपत्ति पर विजय प्राप्त करता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा;

“महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनके बलिदान दिवस पर सादर नमन। हिम्मत और हौसले से भरी उनकी जीवनगाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

न जातु शौर्यं पुरुषस्य भानुरस्तं गतो भवति कदापि शश्वत्।

यथा पुनस्तपति दिवाकरोऽयं तथा पुनर्विक्रमते स वीरः॥”