पीएम मोदी ने अफगानिस्तान की संसद पर हुए हमले की निंदा की
अफगानिस्तान संसद पर हमला शर्मनाक एवं कायरतापूर्ण कृत्य : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान की संसद पर हुए हमले की निंदा की है।


प्रधानमंत्री ने कहा "अफगानिस्तान की संसद पर हमला घिनौनी और कायरतापूर्ण कार्रवाई है। लोकतंत्र में इस तरह के हमलों के लिए कोई स्थान नहीं है।"

प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत अफगानिस्तान की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi pitches India as stable investment destination amid global turbulence

Media Coverage

PM Modi pitches India as stable investment destination amid global turbulence
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के युवा शक्ति पर आधारित विश्वास को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषितम साझा किया
January 12, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानन्द के इस विश्वास पर बल देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त आधारशिला है और भारत के युवा अपने उत्साह और जुनून के साथ हर संकल्प को साकार कर सकते हैं:

"अङ्गणवेदी वसुधा कुल्या जलधिः स्थली च पातालम्।
वल्मीकश्च सुमेरुः कृतप्रतिज्ञस्य वीरस्य॥"

सुभाषितम का तात्पर्य है कि साहसी और मजबूत इरादों वाले लोगों के लिए संपूर्ण धरा उनके अपने आंगन की तरह है, समुद्र तालाबों की तरह हैं और आकाश-ऊंचे पहाड़ की तरह हैं। जिनकी इच्छाशक्ति दृढ़ है उनके लिए पृथ्वी पर कुछ भी असंभव नहीं है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा;

“स्वामी विवेकानंद का मानना था कि युवा शक्ति ही राष्ट्र-निर्माण की सबसे सशक्त आधारशिला है। भारतीय युवा अपने जोश और जुनून से हर संकल्प को साकार कर सकते हैं।

अङ्गणवेदी वसुधा कुल्या जलधिः स्थली च पातालम्।
वल्मीकश्च सुमेरुः कृतप्रतिज्ञस्य वीरस्य॥"